संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं। हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )
अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆संपादक– हम लोग ☆पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
आषाढ़ मास साधना- यह साधना आषाढ़ प्रतिपदा तदनुसार सोमवार 5 जून से आरम्भ होकर देवशयनी एकादशी गुरुवार 29 जून तक चलेगी।
इस साधना में इस बार इस मंत्र का जप करना है – ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं।
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
(सुप्रतिष्ठित साहित्यकार सुश्री ऋता सिंह जी द्वारा ई- अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के लिए अपने यात्रा संस्मरणों पर आधारित आलेख श्रृंखला को स्नेह प्रतिसाद के लिए आभार। आप प्रत्येक मंगलवार,साप्ताहिक स्तम्भ -यायावर जगत के अंतर्गत सुश्री ऋता सिंह जी की यात्राओं के शिक्षाप्रद एवं रोचक संस्मरण आत्मसात कर सकेंगे। इस श्रृंखला में आज प्रस्तुत है आपका यात्रा संस्मरण – मेरी डायरी के पन्ने से…हमारी इटली यात्रा – भाग 3)
मेरी डायरी के पन्ने से… – हमारी इटली यात्रा – भाग 3
(अक्टोबर 2017)
हमारा तीसरा पड़ाव था पॉम्पे।
पॉम्पे संसार का एकमात्र ऐसा शहर है जो ज्वालामुखीय लावा के कारण उध्वस्त हो चुका था और फिर कभी न बसा। यह शहर बहुत पुराना शहर था। पॉम्पे मैगनस नामक रोमन जेनरल ने इस शहर की स्थापना की थी। बाद में यह शहर लोगों की छुट्टी मनाने की जगह बन गई थी। यहाँ के मकान अत्यंत सुंदर और रंग बीरंगी टाइल्स से बने थे। यहाँ फलों -सब्ज़ियों का बाजार था, रेस्तराँ थे। तकरीबन 12000 लोग यहाँ स्थायी रूप में रहते थे। उत्सवों के समय आसपास के रहवासी भी उत्सव मनाने यहाँ ऊपर आया करते थे।
नेपल्स की खाड़ी के पास एक ज्वालामुखीय पर्वत है जिसका नाम है विसूवियस।
सन 79 में इस पर्वत से निकला लावा या भूराल ने देखते ही देखते पूरे शहर को उध्वस्त कर दिया, निगल लिया। लोगों को एक क्षण में पत्थर जैसा बना दिया।
आज मनुष्य की कोई ऐसी मूर्ति यहाँ नहीं हैं पर उस समय के बर्तन, कुछ पत्थर बने पशु और उध्वस्त घर अवश्य देखने को मिलते हैं। सारा शहर सुचारु रूप से बना हुआ था। आधुनिक ढंग से सड़कें, गलियों में वितरित तथा स्टेटस के हिसाब से मकान बने हुए थे। एक भव्य मंदिर भी था क्योंकि अभी लोग ईसाई नहीं थे। वहाँ पहुँचकर सच में मन में टीस- सी उठती है कि किस तरह बसा बसाया शहर और एक अत्यंत उन्नतशील सभ्यता क्षण में उध्वस्त हो गई। तकरीबन 10, 000 लोगों की मौत हुई थी। 1748 तक किसी को इस शहर के अस्तित्व के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आज यह स्थान UNESCO की देखरेख में है। आज भी यहाँ आरक्योलॉजिकल सर्वे हो रहे हैं।
पॉम्पे के उध्वस्त शहर में घूमते हुए हमें आठ – नौ घंटे लगे। हम पॉम्पे के इतिहास की जानकारी पढ़कर ही यह स्थान देखने गए थे। हर स्थान के दर्शन के समय हम ऐतिहासिक तथ्यों से रिलेटे कर सके।
स्मरण रहे हमने हर स्थान का चुनाव अपनी जिज्ञासा के अनुरूप किया था और हम किसी ग्रुप के साथ कभी नहीं घूमें। उसका मुख्य कारण यह है कि ऐसी ट्रिप वाली बसें आपको जगहें बाहर से ही दिखाती हैं या दो घंटे में सैर करके लौट आने को कहती है। हम इस तरह से घूमना नहीं चाहते थे तो हर स्थान पर पर्याप्त समय दे सके।
यहाँ हमें बड़े -बड़े घरों के सामने ईंट से बँधी चौड़ी सड़कें दिखीं। सारा शहर छोटी छोटी गलियों में वितरित थी। बड़े अमीरों के घर के भीतर सुंदर मूर्तियाँ लगी दिखाई दी, कुछ घरों में फव्वारे और बगीचे भी दिखाई दिए। सभी आठ दस घर एक दूसरे के साथ स्टे हुए थे। फिर उसके बाद एक गली हुआ करती थी। हर घर के बाहर बरामदा सा है। उनमें खंभे बने हुए हैं।
हमने ज्वालामुखी की राख से लिप्त बर्तन, कुत्ते और घर में उपयोग में लाए जानेवाले बर्तन देखे। हमारा मन सिहर उठा। सभी कुछ मानो ठोस पदार्थ से बने हुए दिखाई देते हैं। उस रात क्या हुआ होगा इसका अंदाज़ा लगाना भी कठिन ही है।
बाहर निकलने के गेट से पूर्व एक रेस्तराँ है जहाँ साधारण इटालियन भोजन और कॉफी की व्यवस्था है। हम भी सारा दिन चलकर थक चुके थे तो थोड़ी देर आराम करने के लिए कॉफी का स्वाद लेकर वहाँ बैठ गए।
उस दिन हम बारह पर्यटक रिसोर्ट से चले थे तो हमारे लिए एक मिनी बस की व्यवस्था रिसोर्ट ने कर दी थी। अवश्य ही थोड़ी ऊँची कीमत देकर यह व्यवस्था की गई थी उसका कारण यह था कि पॉम्पे तक जाने के लिए कोई ट्रेन की व्यवस्था नहीं थी। वहाँ प्राइवेट टैक्सी या इस तरह के मिनी बस द्वारा ही पहुँचा जा सकता है। लौटते समय हमें वह पहाड़ भी दिखाया गया जहाँ से ज्वालामुखी का प्रकोप हुआ था। हम नैपल्स की खाड़ी तक पहुँचे। यह ऐतिहासिक शहर है। यहाँ बहुत पुराने चर्च भी हैं। यहाँ की इमारतें अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। हम सभी बहुत थक चुके थे इसलिए हम किसी भी चर्च की सुंदरता को देखने के लिए नहीं गए जिसका आज हमें पश्चाताप भी है।
चौथे दिन हम रिज़ोर्ट में रहे। यहाँ भोजन पकाने की सुविधा थी। यहाँ हमने एक बेडरूम हॉल किचन वाला फ्लैट बुक किया था। उस दिन हमने कैरोलीन और डेनिस को दोपहर के समय भारतीय भोजन के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें भी हमारा यह आतिथ्य बहुत मन भाया।
(वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए साप्ताहिक स्तम्भ “अभी अभी” के लिए आभार।आप प्रतिदिन इस स्तम्भ के अंतर्गत श्री प्रदीप शर्मा जी के चर्चित आलेख पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका आलेख – “आज का अर्जुन”।)
अभी अभी # 89 ⇒ आज का अर्जुन… श्री प्रदीप शर्मा
कल के अर्जुन को तो कुरुक्षेत्र में कृष्ण जैसे सारथी और द्रोणाचार्य जैसे गुरु नसीब हो गए, लेकिन हमारे कलयुग के अर्जुन को तो आज अपने जीवन के संघर्ष रथ को खुद ही हांकना है, हमारा आज का अर्जुन एक ओला ऑटो चालक है।
हम आज महाभारत की नहीं भारत के ही एक ऐसे अर्जुन की बात कर रहे हैं, जो कल रात आकस्मिक रूप से हमारा सारथी बना और हमें बातों बातों में ही अपनी राम कहानी सुना गया। ।
एक शोक प्रसंग में जाना अनिवार्य होने से तपते जेठ की अंतिम शाम में ही बारिश और आंधी तूफान ने आषाढ़ के एक दिन का नजारा पेश कर दिया, तो हमें भी मजबूरन एक ऑटो को अनुबंधित कर गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करना पड़ा। बारिश और आंधी के चलते ही शहर की बत्ती गुल होना, और शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाना, और ट्रैफिक जाम का नजारा हम इंदौर वासियों के लिए आम है। सिर्फ आठ किलोमीटर का रास्ता हमने ट्रैफिक जाम में ५० मिनिट में राम राम करके आखिर तय कर ही लिया।
एक घंटे की शोक बैठक के पश्चात् वही वापसी का सवाल आ गया। आसमान अब भी गरज रहा था, हमारा भीगना तय था।
वापसी में ऑन लाइन ओला बुक किया तो ओटीपी बताने पर जो चालक उपलब्ध हुए, वे ही हमारे आज के अर्जुन निकले। महज तेईस वर्ष की उम्र, देवास का रहने वाला। हमारी जीवन संगिनी भी ऑटो में साथ ही थी, एकाएक पूछ बैठी, क्या तुम राजपूत हो। अर्जुन बेचारा एकाएक सकपका गया और बोल पड़ा, नहीं हरिजन हूं। ।
मुझे लगा अब शायद अर्जुन संवाद के मूड में नहीं है, क्योंकि उसके उत्तर ने मुझे हतप्रभ कर दिया था। मैने परिस्थिति संभालने की कोशिश की, अर्जुन, तुम कहां तक पढ़े हो, उसने फिर रास्ता रोका, कहां पढ़ा लिखा साहब। बस समझो, अनपढ़ हूं। मैने फिर कोशिश की, तुम अपने नाम के आगे क्या लगाते हो। उसने जवाब दिया सोनगरा। तो ऐसे कहो ना, तुम सोनगरा हो, आजकल अपने आप को कोई हरिजन नहीं कहता। मेरे इतना कहने से वह सेफ जोन में पहुंच गया था और उत्साह से बताने लगा, देवास में हमारे पास दो घोड़ियां हैं, जो शादियों के सीजन में बारात में चलती हैं। बाकी समय में ऑटो चला लेता हूं।
कहां इंदौर और कहां देवास, वहीं ऑटो चला लिया करो, रोज आते हो, रोज जाते हो। ऑटो यहीं मांगल्या में रख जाता हूं। रात को देवास जाता हूं, सुबह इंदौर आ जाता हूं। आठ साल हो गए, कोई परेशानी नहीं होती। ।
लगता है, अभी शादी नहीं हुई, इसीलिए घर जाने की जल्दी नहीं है। उसने हां में सर हिलाया। जब कहा, शादी साल भर में कर लो, तो खुश हो गया हमारा अर्जुन। हमारा गंतव्य आ रहा था और अर्जुन की महाभारत अब शुरू हुई।
साहब शहरों में तो कोई परेशानी नहीं, लेकिन गांवों में आज भी हरिजनों को घोड़ी पर नहीं बैठने देते।
कई बार तो हमारे पैसे भी डूब जाते हैं।
देवास बहुत बड़ा जिला है। आगे आगर, सुसनेर, सारंगपुर,
पचोर और पूरे राजगढ़ जिले की भी यही हालत है। पैसा सिर्फ व्यापारियों के पास और नौकरीपेशा लोगों के पास है, बाकी कोई धंधा रोजगार नहीं, कोई इंडस्ट्री नहीं। वही पुरानी परंपराएं और एकरस जीवन। इंदौर जैसे शहर में आकर, आदमी सांस लेता है। ।
बातों बातों में हमारी मंजिल आ चुकी थी।
आज का अर्जुन हमें सुरक्षित छोड़ जीवन समर में फिर से शामिल हो गया होगा। छोटे लोग, छोटी सोच, ऊंचे लोग, ऊंची पसंद। आज हमारे बीच कौन सूत पुत्र है, कौन अर्जुन है और कौन एकलव्य, कहना मुश्किल है। सब हरि के जन हैं, हरिजन कोई नहीं।
लेकिन हमारे आज के अर्जुन को कौन समझाए, जो खुद ही अपने समर का सारथी बना बैठा है।
क्या पता आज के अर्जुन की ही तरह कई अभिमन्यु भी जाति, वर्ण, रूढ़ि, परंपरा और राजनीति के चक्रव्यूह में एक बार प्रवेश तो कर जाते हैं, लेकिन वहां से बाहर निकलना उनके बस में नहीं।
(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’जी के आभारी हैं जो साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा” शीर्षक के माध्यम से हमें अविराम पुस्तक चर्चा प्रकाशनार्थ साझा कर रहे हैं । श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। उनका दैनंदिन जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
आज प्रस्तुत है रेकी ग्रेंड मास्टर संजीव शर्मा और रेकी ग्रेंड मास्टर मंजू वशिष्ठ जी द्वारा रचित पुस्तक “रेकी हीलिंग ” पर पुस्तक चर्चा।
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा# 143 ☆
☆ “रेकी हीलिंग…” – रेकी ग्रेंड मास्टर संजीव शर्मा और रेकी ग्रेंड मास्टर मंजू वशिष्ठ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆
पुस्तक चर्चा
पुस्तक – रेकी हीलिंग
लेखक – रेकी ग्रेंड मास्टर संजीव शर्मा और रेकी ग्रेंड मास्टर मंजू वशिष्ठ
प्रकाशक – नोशन प्रेस
संस्करण – २०२१
पृष्ठ – २५४, मूल्य – ५९९ रु
पुस्तक चर्चा… विवेक रंजन श्रीवास्तव, भोपाल
जान है तो जहान है. अर्थात शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर हमेशा से मनीषियों के चिंतन का चलता रहा है. आयुर्वेद, यूनानी दवा पद्धती, ऐलोपैथी, सर्जरी, होमियोपैथी,योग चिकित्सा, कल्प, अनेकानेक उपाय सतत अन्वेषण के केंद्र रहे हैं. रेकी भी इन्हीं में से एक विकसित होता विज्ञान है जिसे अब तक प्रामाणिक वैज्ञानिक मान्यता नहीं मिल सकी है. मानवता के व्यापक हित में होना तो यह चाहिये कि एक ही छत के नीचे सारी चिकित्सा पद्धतियों की सुविधा सुलभ हों और समग्र चिकित्सा से मरीज का इलाज हो सके. किन्तु वर्तमान समय भटकाव का ही बना हुआ है.
साहित्यिक पुस्तको पर तो मेरे पाठक हर सप्ताह किसी किताब की मेरी चर्चा पढ़ते ही हैं. किताब के कंटेंट पर बातें करता हूं, पाठको की प्रतिक्रियायें मिलती हैं, जिन्हें पुस्तक चर्चा में कुछ उनके काम का लगता है वे किताब खरीदते हैं.
इस सप्ताह मेरे सिराहने रेकी हीलिंग पर रेकी ग्रेंड मास्टर संजीव शर्मा और रेकी ग्रेंड मास्टर मंजू वशिष्ठ की नोशन प्रेस से प्रकाशित किताब थी. नोशन प्रेस ने सेल्फ पब्लिशिंग के आप्शन के साथ हिन्दी किताबों को भी बड़ा प्लेटफार्म दिया है. मेरी अमेरिका यात्रा के संस्मरणो की किताब “जहां से काशी काबा दोनो ही पूरब में हैं” मैंने नोशन प्रेस से ही प्रकाशित की है.
इस पुस्तक रेकी हीलिंग के कवर पेज पर ही सेकेंड हेडिंग है अवचेतन का दिव्य स्पर्श. दरअसल रेकी जापान में फूला फला एक आध्यात्मिक विज्ञान है.हमारे कुण्डलिनी जागरण, स्पर्श चिकित्सा, टैलीपेथी का मिला जुला स्वरुप कहा जा सकता है. नकारात्मक विचार, क्रोध, असंतोष, असहिष्णुता जैसे अप्राकृतिक विचार हमारे मन और शरीर में तरह तरह की व्याधियां उत्पन्न करते हैं. रेकी आत्म उन्नयन कर मानसिक ऊर्जा के संचयन से स्वयं का तथा किसी दूसरे की भी बीमारी ठीक करने की क्षमता का विकास करती है. फिल्म मुन्ना भाई एम बी बी एस में जादू की झप्पी का जादू हम सब ने देखा है. मां के स्पर्श से या पिता के आश्वासन और हौसले से रोता चोटिल बच्चा हंस पड़ता है, अर्थात स्पर्श और भावों के संप्रेषण का हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है यह तथ्य प्रमाणित होता है. वैज्ञानिक सत्य है कि ऊर्जा अविनाशी है, हर पिण्ड में ऊर्जा होती ही है, तथा ” यत्पिण्डे तत ब्रम्हाण्डे ” हम सब में वह ऊर्जा विद्यमान है, उसे ईश्वर कहें या कोई अविनाशी वैज्ञानिक शक्ति. हर दो पिण्ड परस्पर एक ऊर्जा से एक दूसरे को खींच रहे हैं यह वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य है. इस ऊर्जा के इंटीग्रेशन और डिफरेंशियेशन को ही केंद्रीय विचार बनाकर रेकी में रेकी मास्टर स्वयं की धनात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर, ॠणात्मक ऊर्जा के चलते बीमार व्यक्ति का इलाज करता है यही रेकी हीलिंग है.
इस किताब में रेकी के इतिहास का वर्णन है. रेकी के सात चक्र मूलाधार, स्वाधिष्टान, मणिपुर चक्र, अनाहत या हृदय चक्र, विशुद्ध चक्र, आज्ञा चक्र और सहस्त्रधार चक्र परिकल्पित हैं ये लगभग उसी तरह हैं जिस तरह हमारे यहां कुण्डलनी जागरण के चक्र हैं. किताब में स्वयं पर रेकी, तथा दूसरों पर रेकी का वर्ण किया गया है. रेकी ध्यान अर्थात मेडीटेशन, प्रभा मण्डल अर्थात औरा के विषय में भी बताया गया है. ओम के चिन्ह को ऊर्जा का प्रतिक बताया गया है.इसके साथ ही अन्य प्रतीक चिन्हों का भी विशद वर्णन है. शक्तिपात अर्थात एट्यूनमेंट को ग्रैंडमास्टर स्तर की दीक्षा बताया गया है. टेलीकाईनेसिस के जरिये दूरस्थ व्यक्ति तक शांत चित्त होकर एकाग्र ध्यान से ऊर्जा पहुंचा कर रेकी हीलिंग की जा सकती है.
रेकी विज्ञान के क्षेत्र में प्रारंभिक रुचि रखने वालों को यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी लगेगी.
(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है श्रावण पर्व पर विशेष प्रेरक एवं हृदयस्पर्शी लघुकथा “औलौकिक गुरु पूजा”।)
☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # 162 ☆
☆ लघुकथा – 🙏 गुरुपूर्णिमा विशेष 🪔औलौकिक गुरु पूजा🪔 ☆
शौर्य आज के युवा पीढ़ी का नौजवान कार्य कुशलता में निपुण, संस्कारों का धनी, धार्मिक और सभी से मित्रता करना, उसका अपना व्यक्तित्व था।
एक बड़ी सी प्राइवेट कंपनी में अच्छे बड़े पद पर कार्यरत। उसके व्यक्तित्व की चर्चा ऑफिस तो क्या आसपास के लोग भी किया करते थे। सदा खुश रहने वाला शौर्य बहुत ही दयालु था।
किसी की मदद करना, किसी को जरूरत का सामान दे देना और जरूरत पड़ने पर उसके घर जाकर सहायता करके आ जाना। घर में पापा मम्मी भी कहते ” बहुत ही होनहार है हमारा बेटा।” पापा कहते “दादाजी पर जो गया है।”
शौर्य साधु संतों की सेवा सत्संग भी किया करता था। उसकी शादी की बात चलने लगी। घर में सभी उत्साहित थे। परंतु शौर्य चाहता था कि जब तक दादाजी की ओर से सभी परिवार एक नहीं हो जाते, वह शादी नहीं करेगा।
हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वह अपने ऑफिस में एक शानदार कार्यक्रम रखता। सभी की भोजन व्यवस्था और पूजा में सिर्फ खाली टेबल पर कुछ फूल मालाओं से औलौकिक पूजा करता था।
ऑफिस के कर्मचारी कहते हैं “साहब आप इतने अच्छे से गुरु पूर्णिमा का पर्व प्रतिवर्ष मनाते हैं परंतु गुरु की फोटो या मूर्ति नहीं रखते या कोई आपके गुरु जी कभी नहीं आते।”
शौर्य मुस्करा कर कहता.. “जिस दिन मेरे गुरु जी आएंगे उसी दिन दीपावली की तरह रौशन होगा और आप सभी को पता चल जाएगा।”
शौर्य के साथ काम करने वाली उसकी एक महिला मित्र सीमा अक्सर देखा करती अपने पॉकेट पर्स से किसी वरिष्ठ सर्जन की फोटो को रोज देख कर प्रणाम करते है और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। एक दिन किसी काम से शौर्य अपना पर्स भूल गए और ऑफिस के काम से दूसरे चेम्बर में चले गए।
बस फिर क्या था सीमा ने जो उसे मन ही मन पसंद करती थी उस फोटो को कॉपी करके, पता लगाना शुरू कर दिया। पता चला यह तो शौर्य के दादाजी है जो उसके पापा को किसी कारण आपसी बहस से उन्हें घर से निकाल दिए हैं।
अब पापा और दादाजी एक दूसरे का मुँह देखना पसंद नहीं करते। उसने अपना प्रयास जारी रखी। दादा जी के पास पहुंचकर शौर्य के सारे किस्से कहानी बता दी और यह भी बता चुकी आपको गुरु के रूप में मानता है।
“कल गुरु पूर्णिमा है आप दादा जी नहीं आप गुरु के रूप में एक बार शौर्य के ऑफिस पहुंचे।”
दादाजी का मन द्रवित हो उठा आज गुरु पूर्णिमा के दिन मन ही मन गर्व से भर उठे और ठीक समय पर ऑफिस पहुँचे। दीपावली की तरह सजा था आफिस। “इतनी शानदार सजावट मैने तो नहीं कहा था” गंभीर हो गया शौर्य । दादा जी आए सीमा ने दौड़कर स्वागत किया।
कुर्सी पर बिठा दिया और और शौर्य को बुलाने पहुंच गई। आपको पूजा के लिए बुलाया जा रहा है। शौर्य जल्दी-जल्दी जाने लगा, दूर से देखा पाँव तले जमीन खिसक गई और खुशी आश्चर्य से दोनों आँखों से अश्रुं की धारा बहने लगी। साष्टांग गुरु के चरणों में गिर चुका था शौर्य।
आफिस वाले इस मनोरम दृश्य को मोबाइल पर कैद कर रहे थे। पीछे से मम्मी पापा पुष्पों का हार लिए दादाजी के गले में पहनाने के लिए आगे बढ़ चुके थे। आज गुरु पूर्णिमा पर शौर्य को इससे बड़ा तोहफा शायद और कभी नहीं मिल सकता था। उठ कर शौर्य ने सीमा का हाथ थामा और दादा जी के सामने खड़ा था। दोनों हाथों से आशीर्वाद की छड़ी लग चुकी थी। शौर्य की औलौकिक पूजा साकार हो चली।
(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” आज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)
☆ आलेख # 41 ☆ देश-परदेश – लपकों ☆ श्री राकेश कुमार ☆
विगत दिन “तीर्थराज पुष्कर” जाना हुआ था। परिवार के एक सदस्य के अस्थि विसर्जन के सिलसिले में जब कार से बाहर आए तो करीब आठ सौ मीटर के मार्ग से सरोवर तक पहुंचने के दौरान अनेक व्यक्ति अपने आप को महापंडित, अधिकृत, वास्तविक, सबसे पुराने ना जाने कितने अलंकारों से अपना परिचय देकर हमें प्रभावित करने का प्रयास करते रहे। परिवार के दो अन्य सदस्य भी हमारे साथ उसी प्रकार से अपने मार्ग पर अग्रसर होते रहे, जिस प्रकार से जल की धारा अपने मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को पार कर गंतव्य तक पहुंच जाती हैं।
इस प्रकार की “लपको” गतिविधियां प्रयागराज पहुंचने से पूर्व भी होती हैं। प्रयागराज से पहले नैनी स्टेशन पर भी ट्रेन रुकने से पूर्व ही ट्रेन के डिब्बों में कमांडो कार्यवाही कर प्रवेश कर बैठे हुए यात्रियों को अपना-अपना यजमान घोषित कर देते हैं।
ये लपको प्रकार की प्रजाति ना सिर्फ धार्मिक स्थानों पर वरन दैनिक जीवन में प्राय प्रतिदिन हम सब को प्रभावित करते हैं। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी हमारे फिल्मी कलाकार, नामी गिरामी क्रिकेट के खिलाड़ी भी तो मन लुभावन विज्ञापनों के माध्यम से उनके द्वारा प्रायोजित वस्तुएं खरीदने के लिए बाध्य कर अपना शिकार बना लेते हैं, और हमें इस बात का आभास भी नहीं हो पाता है। आखिर कब तक बचेंगे इन जालसाजों की दुनिया में, आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे को ठगने/ छलने में व्यस्त हैं।
ई-अभिव्यक्तीक्या लेखिका आणि सुपरिचित समुपदेशक सौ. अर्चना मुळे यांच्या ‘वयात येताना’ या पुस्तकाचे प्रकाशन काल, सोमवार दि. 3 जुलै रोजी झाले. त्याबद्दल त्यांचे मन:पूर्वक अभिनंदन. त्यांच्या पुढच्या लेखनासाठी आणि समुपदेशन कार्यासाठी शुभेच्छा.💐
आजच्या अंकात वाचा ‘वयात येताना’ या पुस्तकाचा सौ.अलका ओमप्रकाश माळी यांनी करून दिलेला परिचय
संपादक मंडळ
ई अभिव्यक्ती मराठी
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈