ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

इस बार मेरे द्वारा केवल मध्य प्रदेश के चुनाव का विश्लेषण किया गया और 8 नवंबर को गणना का विवरण यूट्यूब पर प्रसारित किए गए जो की 3 दिसंबर को रिजल्ट निकलने पर पूर्णतया सही पाए गए। यह सब आप लोगों की शुभकामनाओं के कारण संभव हो पाया है।

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। साप्ताहिक राशिफल की श्रृंखला में आज मैं आपको 11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल और विभिन्न योग, व्रत, त्यौहार आज के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह 11 दिसंबर को 11:29 दिन से रात अंत तक तथा 16 दिसंबर को 9:14 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा। रात अंत का अर्थ अगले दिन के सूर्योदय के समय तक रहता है। इस सप्ताह 11 दिसंबर को शिव चतुर्दशी का व्रत है 15 दिसंबर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि है। शुभ मुहूर्त में विवाह मुहूर्त 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक अन्नप्राशन का मुहूर्त 15 दिसंबर को और व्यापार मुहूर्त भी 15 दिसंबर को है।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में वृश्चिक राशि का रहेगा। 13 दिसंबर को 11:48 दिन से धनु राशि में प्रवेश करेगा। 15 दिसंबर को 4:07 शाम से मकर राशि का हो जाएगा। 17 दिसंबर को 7:01 रात से कुंभ राशि में गोचर करेगा।

सूर्य प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेगा 16 दिसंबर को 1:20 रात से धनु राशि में प्रवेश करेगा। बुद्ध प्रारंभ में धनु राशि में रहेगा और 13 तारीख को 1:50 रात से वक्री हो जाएगा। मंगल ग्रह पूरे सप्ताह वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु पूरे सप्ताह मेष राशि में, शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में, शुक्र तुला में और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

आई अब हम सभी राशियों के साप्ताहिक राशिफल के संबंध में चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपको विवाह हेतु बड़े अच्छे संदर्भ प्राप्त होंगे। विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। भाग्य सामान्य रहेगा। धन आने की आशा की जा सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता जी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 दिसंबर उत्तम है। 16 और 17 दिसंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। आपको 11 और 12 दिसंबर को आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सावधान रहेंगे तो 11 12 और 13 दिसंबर के 12:00 बजे दोपहर तक आपको कई कार्यों में सफलताएं मिल सकती हैं। 13, 14 और 15 को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जनता में आपके प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। धन आने की उम्मीद है। 11, 12 और 13 के दोपहर तक आपके शत्रुओं की संख्या में कमी होगी। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 14 और 15 तारीख फलदायक हैं। आपके कई कार्य इन तारीखों में संपन्न हो सकते हैं। आपको 16 और 17 तारीख को सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा और कुछ बुरा फल देने वाला है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। माता और पिताजी को तकलीफ रहेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। भाई बहनों से भी उत्तम सहयोग प्राप्त नहीं होगा। संतान का सहयोग भी आपको इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। साथ ही भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। 16 और 17 दिसंबर को आपके किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 13, 14 और 15 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 11, 12 और 13 दिसंबर को आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जातकों को नस की कोई समस्या हो सकती है। जातकों के गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब रहेगा। धन आने की संभावना है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। माता जी का स्वास्थ्य अगर खराब है तो वह ठीक होने लगेगा। संतान से कोई विशेष सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब रहेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। भाग्य से आपको विशेष लाभ नहीं मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख उत्तम है। इन तीनों तारीखों में आप जो भी काम करेंगे उनमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद बहुत ज्यादा रहेगी। इस सप्ताह आपके भाई या बहन को 11, 12 और 13 तारीख में कुछ लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपका अति उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी कमी आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भरपूर धन आने की उम्मीद है। आपको अपने संतान से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। शत्रु दबे रहेंगे। कार्यालय में आपका विवाद हो सकता है। कृपया इससे सावधान रहें। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्चो के बढ़ाने की भी उम्मीद है। भाई बहन के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 दिसंबर लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। 11, 12 और 13 तारीख को धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में विजय मिल सकती है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाग्य आपका कम साथ देगा। गलत रास्ते से थोड़ा बहुत धन आ सकता है। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए सभी दिन ठीक-ठाक हैं। अगर आप बीमार हैं तो इस सप्ताह के प्रारंभ से आप ठीक होने लगेंगे। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता की पूरी उम्मीद है। शत्रु दबे रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो वे समाप्त भी हो सकते हैं। धन भरपूर आएगा। भाई बहनों से लाभ प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी। भाग्य सामान्य रूप से आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 14 और 15 तारीख महत्वपूर्ण है। ये तीनों तारीख आपके लिए फल दायक हैं। 11 और 12 या 13 तारीख को अगर आपके ऊपर बैंक का कर्ज है तो उसमें आपको रियायत मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की पूरी उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में आप इस सप्ताह कोई रिस्क ना लें। भाई बहनों के साथ सामान्य रूप से संबंध ठीक रहेंगे। किसी एक भाई या बहन से आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। आप किसी दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। पुत्र से आपको कोई विशेष फायदा नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख उत्तम है। 13, 14 और 15 तारीख को आपको संभाल कर रहना चाहिए। 11 और 12 या 13 तारीख को आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। खून संबंधी कोई विकार आपको हो सकता है। आप के संतान का इस सप्ताह कुछ नुकसान हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी होगी। आपका अपने अधिकारियों के साथ व्यर्थ का वार्तालाप हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए सभी दिन सतर्क रहने लायक हैं। 11, 12 और 13 तारीख को आपको अपने कार्यालय में कुछ उत्तम प्राप्ति हो सकती है। आपको 16 और 17 तारीख को कोई भी कार्य करने के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। धन की प्राप्ति हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना 50% है। गलत रास्ते से धन आपके पास आ सकता है। आपका और आपके जीवन साथी में से किसी एक का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। उनको रक्त संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख फल दायक हैं, लाभदायक हैं। 11, 12 और 13 तारीख को आपका भाग्य विशेष रूप से आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस राशिफल का उपयोग करें और हमें बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आज मैं आपको 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा। 6 तारीख को 9:15 दिन से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 8 तारीख को 8:17 रात से तुला राशि में गोचर करेगा और 10 तारीख को 5:16 रात अंत से वृश्चिक राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। वक्री गुरु मेष राशि में और बक्री राहु मीन राशि में रहेंगे।

इस सप्ताह 9 दिसंबर को 9:12 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

4, 5, 6, 7, 9 और 10 दिसंबर को विवाह योग है। 7 तारीख को नामकरण और अन्नप्राशन का योग है। 7, 8 और 9 दिसंबर को व्यापार योग है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपके कई कार्य भाग्य के कारण हो सकते हैं। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का भरपूर प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को गति मिलेगी। आपको पेट संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 6, 7 और 8 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। आपको कुछ अच्छे और कुछ बुरे फल प्राप्त होंगे। संतान के साथ सहयोग मिल सकता है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य से आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन का व्यय बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 दिसंबर अनुकूल है। चार और 5 दिसंबर को कार्यों को करने में सफलता की उम्मीद ज्यादा रहेगी। 9 और 10 दिसंबर को आप कोई भी कार्य करने के पहले पूरी तरह से विचार कर ले। योजना बना लें तथा सावधान होकर के ही पूरा कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। धन प्राप्त करने के लिए आपको कष्ट उठाने पड़ेंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। कार्यालय में आपके मातहत आपकी पूरी बात मानेंगे। छात्रों की पढ़ाई उम्दा चलेगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। संतान से आपको काफी सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 दिसंबर उत्तम है। इन तारीखों में अगर आप कोई कार्य करेंगे तो उसके लिए आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा गुरुवार को रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों और उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। जनता में उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को पेट की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। आपको भाग्य से बहुत कम सहारा मिलेगा। आपको सभी सफलताएं केवल अपने पुरुषार्थ से मिलेंगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको आपकी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इसके अलावा आपको गुरुवार को भगवान विष्णु या कृष्ण जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से उत्तम संबंध रहेंगे। जनता में आपकी प्रसिद्ध बढ़ेगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी। संतान से काम भर का ही सहयोग मिल पाएगा। आपके नसों में पीड़ा हो सकती है। गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। दुर्घटनाओं से आपको इस महीने सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए चार और 5 दिसंबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके सभी शत्रु शांत रहेंगे। धन आने का अच्छा योग है। परंतु उसके लिए आपको विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। कार्यालय में आपके कार्य ठीक-ठाक ही रहेंगे। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं जो आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। चार और 5 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरा विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। धन आने की उम्मीद है। व्यापार ठीक चलेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य काफी साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर फल दायक है। 6, 7 और 8 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरा सोच विचार करना चाहिए तथा कार्य करते समय सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि गायत्री मंत्र की एक माला का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यय में कमी आएगी। अगर कर्ज है अगर आप पर कर्ज है तो कर्ज में कमी होगी। धन आने का पर्याप्त योग है। अगर आप व्यापारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आपको अपनी संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। पेट में कोई रोग हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच दिसंबर अत्यंत उत्तम है। 9 और 10 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। भाग्य से कोई बहुत ज्यादा उम्मीद ना करें। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। माता जी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 दिसंबर लाभ वर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। इस धन को प्राप्त करने के लिए आपको परिश्रम करना पड़ सकता है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ी तकरार हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपके सभी कार्य हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर मंगलप्रद हैं। 4 और 5 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके कुछ काम एकाएक हो सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अगर प्रमोशन ड्यू है तो वह हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े सामान्य रहेंगे। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगीं। इस सप्ताह आपके लिए चार और 5 दिसंबर उत्तम है। 6, 7 और 8 दिसंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव जी का प्रतिदिन अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके शत्रु भाग्य के कारण परास्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। जनता में आपकी लोकप्रियता में कमी आएगी। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध असामान्य हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 दिसंबर उत्तम है। लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपको सचेत रहकर कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस राशिफल  का उपयोग करें और हमें इस के बारे में बतायें। 

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (27 नवंबर से 3 दिसंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (27 नवंबर से 3 दिसंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आज मैं आपके सामने 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से अगहन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताने प्रयास करूंगा।

इस साप्ताहिक राशिफल के दौरान सबसे पहले मैं आपको इस सप्ताह के विशेष मुहूर्त तथा व्रत एवं त्यौहार के बारे में बताऊंगा। उसके उपरांत ग्रहों के गोचर की चर्चा की जाएगी। यह सभी जानकारी देने की उपरांत आपको राशिवार राशिफल बताया जाएगा।

इस सप्ताह 27, 28 और 29 नवंबर को तथा 3 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है। 27 और 29 नवंबर को नामकरण का मुहूर्त, 29 नवंबर तथा 1 दिसंबर को अन्नप्राशन का, 29 नवंबर को गृहारंभ का और 27 तथा 29 नवंबर तथा 1 दिसंबर को व्यापार करने का मुहूर्त है।

इस सप्ताह 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का व्रत एवं त्यौहार है।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में वृष राशि का रहेगा। 28 नवंबर को 2:02 से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 1 दिसंबर को 10:38 दिन से कर्क राशि में तथा 3 दिसंबर को 9:26 रात से सिंह राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुद्ध धनुराशि में, शनि कुंभ राशि में तथा वक्री गुरु मेष राशि में और बक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 29 तारीख को 3:57 रात से तुला राशि में प्रवेश करेगा। आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह भाग्य भी आपका साथ देगा। स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी रह सकती है। धन आने का योग है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए एक दो और तीन दिसंबर किसी काम को करने के लिए पूर्णतया उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि होगी। संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आएगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा काम ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

अगर आप किसी कार्यालय में अधिकारी हैं तो आपका प्रशासन अत्यंत उच्च कोटि का रहेगा। पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य आपका पूर्णतया साथ देगा। आपके प्रयास से आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद कम है। जनता में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। विशेष कर लड़की से। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 नवंबर फलदायक है। 27 और 28 नवंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कई लाभ मिल सकते हैं। जनता में आपकी प्रतिष्ठा अत्यंत बढ़ेगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। शत्रु थोड़ा उत्पात कर सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ बिल्कुल नहीं देगा। भाग्य से किसी प्रकार के लाभ की उम्मीद ना करें। इस सप्ताह आपके लिए एक दो और तीन दिसंबर अत्यंत उत्तम है। 29 और 30 तारीख को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। 27 और 28 तारीख को आपके पास धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

आपके जीवन साथी को इस सप्ताह कई सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। जनता में आपका मन मान सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नसों का दर्द बढ़ सकता है। कमर या गर्दन में दर्द रह सकता है। 29 तारीख तक धन आने की उम्मीद है। वैवाहिक संबंधों में बाधा पड़ सकती है। भाग्य से कोई विशेष फायदा प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख उत्तम एवं लाभदायक है। एक दो और तीन दिसंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

29 तारीख से आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद की जा सकती है। आपको अपने भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जनता के बीच आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का और आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपका भाग्य थोड़ा बहुत साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 नवंबर लाभकारी हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान की उन्नति होगी। छात्रों की पढ़ाई लिखाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और 3 दिसंबर उत्तम है। सफलता दायक हैं। 27 और 28 नवंबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए अन्यथा उसे कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामचंद्र जी के मंत्रों का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम रहेगा। धन की आवक सामान्य से ज्यादा रहेगी। जनता में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पुत्र को क्लेश हो सकता है। पेट के रोग में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 नवंबर उत्तम है। 27 और 28 नवंबर को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 29 और 30 नवंबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य करने के पहले पूरी योजना बनाकर फिर कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु पाठ करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से पाठ करवायें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। संतान से कम सुख प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 नवंबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर के ही कोई कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। धन प्राप्त करने का पूर्ण प्रयास करें। भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ देगा। कचहरी के कार्यों में धन का अधिक व्यय संभव है। माता जी के पेट में गड़बड़ी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए एक दो और तीन दिसंबर परिणाम दायक हैं। एक, दो और 3 दिसंबर को किए गए कार्यों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 29 और, 30 नवंबर को आपको सावधान रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 29 तारीख के उपरांत आपका भाग्य आपका साथ देगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। धन आने का योग है। भाइयों के साथ थोड़ी सी लड़ाई हो सकती है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 नवंबर लाभदायक एवं परिणाम मूलक हैं। एक, दो और तीन दिसंबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपका भरपूर साथ दे दे सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस बात की संभावना भी है कि आपका कोई कार्य होते-होते रुक जाए। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर शुभ फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंछियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस राशिफल का उपयोग करें और हमें इस के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (20 नवंबर से 26 नवंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (20 नवंबर से 26 नवंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। आज मैं आपको 20 नवंबर से 26 नवंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के आर्थिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा। साप्ताहिक राशिफल के अलावा इस सप्ताह के विभिन्न मुहूर्त, मुख्य व्रत एवं त्यौहार तथा ग्रहों के गोचर के बारे में भी बताया जाएगा।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मकर राशि का रहेगा। 20 जून को 10:41 दिन से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 22 तारीख को 12:59 से चंद्रमा मीन राशि का हो जाएगा। 24 तारीख को 3:42 में दिन से मेष में तथा 26 तारीख को 7:50 रात से वृष राशि में गोचर करेगा।

इस सप्ताह 24 तारीख को विवाह का मुहूर्त है। नामकरण का मुहूर्त 23 तारीख को है। अन्नप्राशन का मुहूर्त 22 और 24 तारीख को है। गृहारंभ का मुहूर्त 23 तारीख को है तथा जीर्ण गृह प्रवेश का मुहूर्त 22 नवंबर को है। व्यापार का मुहूर्त 23 और 25 तारीख को है।

प्रमुख व्रत और त्योहार में इस सप्ताह देवउठनी ग्यारस 23 नवंबर को मनाई जाएगी।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके पेट में थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है। दुर्घटनाओं से आप बार-बार बचेंगे। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। धन आने की उम्मीद है। मस्तिष्क में या नसों में थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। माता जी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से सफलता नहीं प्राप्त होगी। सफलता के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

आपको अपने कार्यालय में मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। आपको भी कई सफलताएं मिल सकती हैं। आपका व्यापार अत्यंत उत्तम चलेगा। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान आपके साथ सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तथा 22 तारीख के दोपहर तक का समय उत्तम है। शुक्रवार की शाम तथा शनिवार रविवार को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

 

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको इस सप्ताह अपने भाग्य से मदद प्राप्त होगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परंतु आपका कार्यालय में अधिकारियों से वादीवाद हो सकता है। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। आपके दुश्मन आपके साधारण प्रयास से ही समाप्त हो जाएंगे। आपके माता जी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। कृपया उनके प्रति सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए बुधवार 22 तारीख के दोपहर से लेकर 23 और 24 तारीख के सायंकाल तक उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर मंदिर की पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में तकलीफ आ सकती है। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने भाई बहनों से कष्ट हो सकता है। भाग्य से ठीक से मदद प्राप्त नहीं होगी। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24 की सायंकाल से लेकर 25 और 26 तारीख उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको सुख की प्राप्ति होगी। कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं। आपके माताजी को सुख मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य समान्यतया ठीक रहेगा। परंतु नसों में कुछ पीड़ा हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। धन आने में कई बाधाएं हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 नवंबर उत्तम एवं लाभप्रद हैं। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में अत्यंत वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई बहनों का आपके सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के भरोसे आप बिल्कुल ना रहे। आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना होगा। इस सप्ताह आपके शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं। परंतु नए शत्रु भी बन सकते हैं। कार्यालय में आपका अपने सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। पेट के क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कोई नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22 की दोपहर से 23 और 24 के सायंकाल तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सजग रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह धन मिलने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। आपके जीवन साथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सतर्क रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार का व्रत रखें और पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रह सकता है। पिताजी के गर्दन या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट होगा। आपके पास इस सप्ताह धन आने का योग है। आपके पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख उत्तम है। 24, 25 और 26 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता जी को भी पीड़ा हो सकती है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपकी संतान आपके सहयोग नहीं कर पाएगी। आपके लिए इस सप्ताह 22, 23 और 24 तारीख तक का समय उत्तम है। आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को करने के लिए इस समय का उपयोग करें। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अत्यंत उत्तम योग है। अगर आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो वह नौकरी भी आपको मिल सकती है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में मामूली तकलीफ होगी। आपके सुख में कमी रहेगी। जनता के बीच में आपके संबंधों में थोड़ी खटास आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति अत्यंत अच्छी रहेगी। अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। अगर आपके पिताजी अभी सर्विस में है तो उनकी उन्नति भी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य से सप्ताह आपको बहुत मदद मिलेगी। भाग्य के कारण जो भी कार्य रुके हैं उनके करने का कष्ट करें। आपके सुख में कभी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22 तारीख की दोपहर से 24 तारीख के सायंकाल तक का समय उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस राशिफल का उपयोग करें और हमें अपने विचारों से अवगत करें। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय की तरफ से नवरात्रि और विजयदशमी की हार्दिक बधाई। 23 अक्टूबर को दुर्गा नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसमें विशेष बात यह है कि उसे पूरे दिन सर्वार्थ सिद्ध योग भी है। अर्थात आप दुर्गा नवमी को जो भी कार्य करेंगे सभी में सामान्यतः सफलता प्राप्त होगी। कोई भी अच्छे कार्य को करने के लिए 23 अक्टूबर का दिन अत्यंत शुभ है।

आइये अब हम 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अश्वनी शुक्ल पक्ष की नवमी से कार्तिक कृष्ण पक्ष के सप्ताह के ग्रह गोचर की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा। दिनांक 30 अक्टूबर को 2:30 रात से वह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 25 तारीख को 4:48 से मीन राशि में गोचर करेगा तथा 28 तारीख को 7:36 प्रातः से मेष राशि का हो जाएगा। इस सप्ताह सूर्य मंगल और बुद्ध तुला राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह सिंह राशि में विचरण करेगा। इस सप्ताह चार ग्रह बक्री रहेंगे। गुरु मेष राशि में बक्री रहेगा। शनि कुंभ राशि में वक्री, राहु मेष राशि में वक्री और केतु तुला राशि में बक्री रहेंगे। पूरे सप्ताह सूर्य अपनी नीच राशि में रहेगा। यह सूर्य मेष, वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए लाभप्रद होगा।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी को कई सफलताएं मिल सकती हैं। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रयास करें। धन आने में बाधाएं आयेंगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। संतान से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 28 और 29 तारीख सफलता दायक है। 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई नया सामान खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर परिणाम दायक हैं। 28 और 29 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दिया जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी परंतु छोटे-मोटे काम आपके भाग्य के भरोसे हो सकते हैं। धन आने की पूरी उम्मीद है। आपको अपने संतान से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके किसी एक संतान को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपकी अपने भाई बहनों से भी लड़ाई हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर कार्यों को पूर्ण करने के लिए उत्तम है। आपको 23 अक्टूबर को सावधान रहकर कार्य करने चाहिए अन्यथा आप कार्यों में असफल हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल लाल पुष्प और अक्षत लेकर सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको अपने संतान से कोई खास सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों से भी आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। धन प्राप्त होने में कई बधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 तथा 29 अक्टूबर उत्तम है। आपको 24 और 25 अक्टूबर को सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर आपको कंट्रोल करना पड़ेगा। अन्यथा आप हानि उठा सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक हो सकते हैं। एक भाई के साथ तकरार संभव है। इस सप्ताह आपको मामूली शारीरिक कष्ट हो सकता है। जिससे कि आपको सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी को भी शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। उनके माता-पिता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत धन भी आएगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर उत्तम है। 26 और 27 अक्टूबर को आप जो भी कार्य करना चाहेंगे उनमें से अधिकांश कार्यों में आप सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

तुला राशि जातकों को इस सप्ताह पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। उनके जीवनसाथी के पेट में कष्ट हो सकता है। धन आने के साधनों में कमी आएगी। संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 23, 28 और 29 तारीख सफलता दायक है। इन तारीखों में आप जो भी काम करेंगे अधिकांश कार्यों में आप सफल रहेंगे। 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन मंदिर में जाकर शनिदेव का पूजन करें और उनको तेल चढ़ाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है। कचहरी के कार्य में उनको सफलता मिल सकती है। उनके शत्रुओं का विनाश हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों के माता जी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में उनका विशेष सम्मान प्राप्त नहीं होगा। भाग्य सामान्य है। उनके क्रोध में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर उत्तम है। 28 और 29 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाई खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। भाग्य से कुछ खास नहीं मिल पाएगा। आपको अपने संतान से कष्ट हो सकता है। माताजी, पिताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। इसके अलावा आपको प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी होगी। अगर आप व्यापारी है तो आपके व्यापार में वृद्धि होगी। सभी कार्यालयों में आपका काम आराम से हो जाएंगे। माता जी और पिताजी दोनों के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपको अपनी संतान से कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे, अर्थात जैसे थे वैसे ही रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 23, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका विशेष रूप से साथ देगा देगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपको और आपके जीवन साथी को नसों संबंधी रोग हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अक्टूबर सफलता दायक हैं। 23 अक्टूबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। इसके अलावा गुरुवार को विष्णु जी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का, आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि किसी दुर्घटना से आप साफ-साफ बच जाए। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। उनसे आपको सावधान भी रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 अक्टूबर उत्तम और फलदायक हैं। 24 और 25 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंछियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

 

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। 22 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय की तरफ से नवरात्रि और, दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं एवं बधाई। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वह आपका निरंतर कल्याण करें।

आइये अब हम 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अश्विनी शुक्ल पक्ष की द्वितीय से अश्वनी शुक्ल पक्ष की अष्टमी तक के, सप्ताह के साप्ताहिक  राशिफल की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। 17 तारीख को 1:52 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 19 को 7:54 रात से धनु का हो जाएगा तथा 21 तारीख को 11:49 रात से वह मकर राशि में गोचर करेगा।

सूर्य प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 3:56 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा। बुद्ध प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 1:02 से तुला राशि में जायेगा। इस पूरे सप्ताह मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में बक्री, शनि कुंभ राशि में बक्री, शुक्र सिंह राशि में तथा राहु मेष राशि में गोचर करेंगे।

अब हम आपको राशि वार राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। धन आने की कम उम्मीद है। आपकी संतान को भी कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। माता और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख ठीक है। 17, 18और 19 तारीख को आप किसी दुर्घटना से बच सकते हैं। 22 तारीख को आपको कई कार्यो में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शत्रुहन्ता योग लेकर आया है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं। अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आप इस सप्ताह ठीक होने लगेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। सामान्य तौर पर आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। पेट में पीड़ा हो सकती है। खर्चे में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख को कुछ अच्छा हो सकता है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का  प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने के मार्ग में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपके पुत्र को कष्ट हो सकता है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को परेशानी हो सकती है। आपका अपने भाई बहनों के साथ में तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अक्टूबर हितकारी हैं। 17, 18 और 19 अक्टूबर को आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। 22 अक्टूबर को आपको सावधान रहने की विशेष रूप से आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों पर आपकी बात का असर होगा। समस्याओं को आप बड़ी तेजी से समाप्त कर पाएंगे। आपके सुख में कमी आएगी। माता-पिता जी को कष्ट हो सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की कोई विशेष उम्मीद नहीं है। भाग्य के सहारे आपका कोई भी कार्य नहीं हो पाएगा। आपके सभी कार्य आपके परिश्रम से ही संपन्न होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख लाभकारी हैं। अगर आप छात्र हैं और आपने कोई परीक्षा दी है तो और उसका रिजल्ट अगर 17 18 या 19 तारीख को आता है तो वह उत्तम रहेगा। आपके पुत्र को 17, 18 और 19 तारीख को कुछ प्राप्त भी हो सकता है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपकी तकरार भी हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य पर विश्वास ना करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने पुरुषार्थ पर ही विश्वास करें। कार्यालय में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख लाभदायक है। यह संभव है कि आप कोई वस्तु 17, 18 या 19 तारीख को खरीदें। आपको चाहिए कि आप 22 तारीख को सावधान रहकर के ही कोई कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। शत्रुओं की संख्या में कमी आएगी। पेट में पीड़ा हो सकती है। कचहरी के कार्यों में रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। धन आने के मार्ग में बधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अक्टूबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य फल देंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को प्रतिदिन प्रात काल स्नान की उपरांत जल अर्पण करें। सूर्य मंदिर में जाकर आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य, शुक्र के घर में बैठा हुआ है तथा शुक्र, सूर्य के घर में बैठ करके परिवर्तन योग बन रहा है। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। परिवर्तन योग के कारण धन भी सामान्य तौर पर आएगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17  और 21 तारीख उत्तम है। 16, 17 और 21 को किए गए कार्यों में सफलता की उम्मीद ज्यादा रहेगी। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य स्त्रोत का पाठ करें और भगवान सूर्य को प्रातः काल जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृश्चिक राशि

नीचे का सूर्य आपके द्वादश भाव में बैठा हुआ है। जिसके कारण मुकदमा में आपकी सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। आपको पेट संबंधी कोई रोग हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख हितकारी है। 16 तारीख और 17 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन  बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी योग है। आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है। शत्रुओं पर आप विजय पा सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अक्टूबर उत्तम लाभकारी है। 17, 18 और 19 अक्टूबर को आपको मुकदमे में विजय मिल सकती है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको शासन से कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। परंतु इसके लिए आपको प्रयास भी काफी करना होगा। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको यूरिन इन्फेक्शन  हो सकता है। माता जी को कष्ट होगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन आने में कमी आएगी। 17, 18 और 19 को धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख शुभ और  मंगलदायक है। इस सप्ताह आपको 20 और 21 तारीख को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायंकाल  को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह  कार्यालय में आपको कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। 17, 18 और 19 तारीख को आपके पद में कुछ विशेष बदलाव हो सकता है। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद मिल सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। कार्यालय में आपको निरंतर सतर्क  रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको  22 तारीख को सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता जी भी ठीक-ठाक रहेंगे। भाग्य से इस सप्ताह आपको बहुत कम मदद मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना होगा। धन आने में  कई बाधाएं हैं। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी विशेष कर स्त्री शत्रुओं की संख्या। आपको यूरिन इन्फेक्शन या ऐसी कोई बीमारी भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख परिणाम मूलक है। 16 और 17 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर मंदिर के पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

इन दिनों मैं आप सभी से साप्ताहिक राशिफल के दौरान हनुमान चालीसा के बारे में भी कुछ चर्चा किया करता हूं। आज हम हनुमान चालीसा के अंतिम दोहे की चर्चा करेंगे तथा अब इसके बाद अगले बार के साप्ताहिक राशिफल से कोई दूसरा विषय लिया जाएगा। हनुमान चालीसा का आज का दोहा है:-

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

भावार्थ:- यह हनुमान चालीसा का अंतिम दोहा है। इसमें गोस्वामी तुलसीदास जी एक बार फिर हनुमान जी से अपनी मांग दोहरा रहे। इसके पहले उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की थी कि श्रीराम चंद्र जी उनके हृदय में आ कर रहे। परंतु इस बार वह कह रहे हैं देवताओं के राजा आप श्री रामचंद्र जी माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ मेरे हृदय में आकर निवास करें। इस दोहे में तुलसीदास जी ने हनुमान जी को सभी का मंगल करने वाला, पवन पुत्र तथा सभी प्रकार के संकट दूर करने वाला भी बताया है।

इस दोहे को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:-

हनुमान चालीसा का यह दोहा जीवन मे मंगलदायक है और सभी संकटों से मुक्ति दिलाता है।

आइये अब हम 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की दशमी से अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की परिवा तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करेंगे।

इस सप्ताह के अंत में अर्थात 15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। मेरी देवी मां से प्रार्थना है कि वे आप सभी को स्वस्थ सुखी और संपन्न रखें।

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। 10 अक्टूबर को 6:59 प्रातः से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसी प्रकार 12 अक्टूबर को 6:46 सायंकाल से कन्या राशि का हो जाएगा। 14 तारीख को 5:25 रात अंत से यह तुला राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। पूरे सप्ताह मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस पूरे सप्ताह गुरु मेष राशि में वक्री रूप से, शनि कुंभ राशि में बक्री रूप से तथा राहु मेष राशि में वक्री रूप से गमन करेंगे। अब हम राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के लग्न में तीन वक्री ग्रहों का असर आ रहा है। जिनके कारण आपके स्वास्थ्य में विशेष परिवर्तन हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। आपको अपनी संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बाधाएं आ सकती हैं। धन आने में रुकावट होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 तथा 15 अक्टूबर उत्तम और लाभप्रद हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कमी आएगी। कार्यालय में आपका प्रभाव में भी कमी आ सकती है। आपके शत्रुओं का अंत हो सकता है। परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर अनुकूल हैं। कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 15 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख के साधनों की वृद्धि होगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से थोड़ी कम मदद मिलेगी। संतान भी आपकी कोई विशेष मदद नहीं करेंगे। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर विशेष रूप से अच्छे हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ बहुत अच्छा संबंध रहेगा। आपके सुख में थोड़ी कमी आएगी यह संभव है की माता और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो आपका विश्वास खराब हो सकता है इस सप्ताह आपके पास धन आने में बाधा आएगी परंतु सबसे अच्छी बात यह है कि इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर विशेष रूप से अच्छे हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे सायं काल मिट्टी का दीपक जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। भाई और बहनों के साथ कुछ समस्या हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य एकाएक आपकी मदद कर सकता है। जिन जातकों की अभी विवाह नहीं हुआ हैं उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं परंतु पितृपक्ष होने के कारण आने में बाधा पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर किसी भी कार्य करने को करने के लिए उपयुक्त एवं हितवर्धक है। 9 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। नए प्रोजेक्ट चालू करने के लिए यह एक उत्तम समय है। राज्य के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। धन आने में थोड़ी बाधा होगी। पेट पर पीड़ा होगी। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। संतान का कोई बहुत ज्यादा सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। नए-नए शत्रु बन सकते हैं। पुराने शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर उत्तम है। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी योजना बना लेनी चाहिए। कार्य को बड़े सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलायें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आपके पास पहले से कोई कर्ज है तो उसमें कमी आएगी। आपको अपने संतान की तरफ से थोड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर हितवर्धक हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके व्यापार में उन्नति होगी। आप नया व्यापार भी प्रारंभ कर सकते हैं। सरकारी कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह ना उलझें। माता जी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके पेट में भी पीड़ा हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर परिणाम दायक हैं। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। 15 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपकी अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यापार में उन्नति होगी। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपके पिताजी भी नौकरी में है तो उनको भी लाभ मिलेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ तकरार हो सकता है। आपको अपने संतान से कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर लाभप्रद हैं। 9 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका अद्भुत रूप से साथ दे सकता है। भाग्य के कारण जो कार्य आपके नहीं हो रहे हैं उनको करने का प्रयास करें। स्त्री जातकों को पीड़ा हो सकती है। आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने की मात्रा में बहुत कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 अक्टूबर उत्तम है। 10, 11 और 12 अक्टूबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा बृहस्पतिवार को मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। भाई बहनों के साथ तकरार में वृद्धि होगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम उम्मीद करना चाहिए। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता मिल सकती है। एक भाई के साथ थोड़ा ठीक संबंध हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 अक्टूबर फल प्रदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी का प्रतिदिन एक माला का जाप करें तथा भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

मीन राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कुछ बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। नया व्यापार प्रारंभ करने के लिए यह एक अच्छा समय है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह में ना उलझे। धन आने में बाधा हैं। गलत रास्ते से धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चीटियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

कहते हैं कि अगर हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो भगवान श्री राम की भक्ति करना पड़ेगी। बात सही भी है हनुमान जी स्वयं श्री रामचंद्र जी के परम सेवक हैं। परंतु यह भी कहा जाता है कि अगर श्री रामचंद्र जी को प्रसन्न करना है तो हनुमान जी की भक्ति करनी पड़ेगी। हनुमान जी की भक्ति का परम स्त्रोत हनुमान चालीसा है। आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

तुलसीदास सदा हरि चेरा। 

कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥

भावार्थ:- अंतिम मांग के रूप में तुलसीदास जी कह रहे हैं की वे हरि के भक्त। हरि शब्द का संबोधन भगवान विष्णु और उनके अवतारों के लिए किया जाता है। अतः यहां पर यह श्रीराम के लिए लिया गया है। इस प्रकार गोस्वामी तुलसीदास जी हनुमान जी पर दबाव डालकर मांग कर रहे हैं की वे हमेशा तुलसीदास जी के हृदय में निवास करें।

इस चौपाई को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:-

इस चौपाई का पाठ निरंतर करने से प्रभु श्री राम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

आईये अब हम सभी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के आश्वनी कृष्ण पक्ष की तृतीय से आश्वनी कृष्ण पक्ष की नवमी तक की सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। उसके उपरांत 2 तारीख को 4:09 रात अतं से वृष राशि में प्रवेश करेगा। 5 तारीख को 10:48 दिन से मिथुन राशि में गोचर करेगा। इसी प्रकार 7 तारीख को 7:54 रात से वह कर्क राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मेष राशि में बक्री रहेंगे। शनि कुंभ राशि में बक्री रहेंगे। इसी प्रकार राहु मेष राशि में वक्री रहेगा। मंगल प्रारंभ में कन्या राशि का रहेगा तथा 3 तारीख को 5:28 सायं काल से तुला राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह प्रारंभ में कर्क राशि में रहेंगे तथा 2 तारीख को 8:49 दिन से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। परंतु कानूनी अडचने काफी आएंगी। इस सप्ताह आपका अपने भाइयों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके नसों की पीड़ा में थोड़ा आराम मिलेगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा होगी। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 अक्टूबर विशेष रूप से फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें तथा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से बहुत अच्छी सहायता मिलेगी। संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई अति उत्तम चलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। कार्यालय में आप सतर्क रहें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अक्टूबर उत्तम फलदायक हैं। 2 अक्टूबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गायत्री मंत्र की कम से कम एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह जनता में बहुत लोकप्रिय होंगे। उनके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी की कृपा दृष्टि निरंतर इन पर रहेगी। पिताजी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन आने में बाधा है। भाइयों के साथ संबंध में टकराव हो सकता है। भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करें। आपको सफलताएं कर्म करने पर ही मिलेंगी। भाग्य से आपको कोई मदद इस सप्ताह नहीं मिल पाएगी। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छोटी-मोटी दुर्घटना की आशंका है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर उत्तम और लाभप्रद हैं। आपको तीन और चार अक्टूबर को सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर प्रतिदिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य से थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी योग है। संतान से आपको इस सप्ताह कोई सहयोग नहीं मिल पाएगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन प्राप्त करने के मार्ग में बाधाएं आयेंगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 अक्टूबर तथा 8 अक्टूबर उत्तम हैं। तीन और चार अक्टूबर को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 5, 6 और 7 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप दुर्घटनाओं से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सायंकाल मिट्टी का एक दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का बहुत अच्छा योग है। आपको केवल थोड़ा सा प्रयत्न करना है। आप जो भी व्यापार कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको मामूली लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी और आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार तारीख उत्तम है। तीन और चार तारीख को आप जो भी शासकीय कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। 8 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और पूरे सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इस सप्ताह आपका शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के मानसिक स्थिति में थोड़ा बदलाव हो सकता है। उनकी जिद बढ़ सकती है। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपकी संतान आपका बहुत सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई बड़ी उत्तम गति से चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर लाभदायक हैं। दो अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। 2, 3 या 4 अक्टूबर को आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलायें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। लाभ की मात्रा में कमी आएगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 अक्टूबर लाभकारी हैं। तीन और चार अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। कोई भी कार्य करने में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको इस सप्ताह व्यापार में काफी लाभ प्राप्त होगा। धन आने की पूरी उम्मीद है। कार्यालय के कार्यों में कम सफलता प्राप्त होगी। कार या मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें जिससे कोई दुर्घटना होने की उम्मीद ना हो। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने दुश्मनों को इस सप्ताह पूरी तरह से मिटा सकते हैं। माता जी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अक्टूबर उत्तम है। तीन और चार अक्टूबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

अगर आप अधिकारी और कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। कार्यालय में आपको रिवॉर्ड मिल सकता है। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। सहयोगियों के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यालय में आपकी पकड़ मजबूत होगी। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कटु हो सकते हैं। भाग्य कोई विशेष साथ नहीं देगा। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर परिणाम मूलक हैं। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। तीन चार और 8 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छे से साथ देगा। आपके कई कार्य जो भाग्य के कारण रुके हुए हैं संपन्न हो सकते हैं। ऐसे कार्यों को आप करने का प्रयास करें जिससे आपको इस सप्ताह कई सफलताएं मिल सकें। आपके पिताजी और माताजी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। धन के लाभ में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 अक्टूबर उत्तम है। 5, 6 और 7 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें और पूरे सप्ताह प्रतिदिन कम से कम तीन बार राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर है। इस सप्ताह आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपको और आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अक्टूबर अनुकूल हैं। तीन और चार अक्टूबर को किए गए हर कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। 8 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आप और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ के मात्रा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 अक्टूबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पंचाक्षरी मंत्र का की एक माला जाप प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ श्राद्ध पक्ष विवरण ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। आज प्रस्तुत है आज से प्रारम्भ होने वाले श्राद्ध पक्ष संबंधी आवश्यक जानकारी ) 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ 🙏 श्राद्ध पक्ष विवरण🙏 ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

सन्—2023 (पिंगल नाम संवत् -2080)

दिनाँक-29 सितम्बर-2023 ( शुक्रवार ) – पूर्णिमा एंव प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध प्रोष्टपदी-महालय श्राद्ध प्रारम्भ

दिनाँक-30 सितम्बर-2023 ( शनिवार ) – द्वितीया तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-01 अक्टूबर-2023 ( रविवार ) – तृतीया तिथि  का श्राद्ध

दिनाँक-02 अक्टूबर-2023 ( सोमवार ) – चतुर्थी तिथि का श्राद्ध  { भरणी श्राद्ध }

दिनाँक-03 अक्टूबर-2023 ( मंगलवार ) – पंचमी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-04 अक्टूबर-2023 ( बुधवार ) – षष्ठी तिथि  का श्राद्ध

दिनॉंक-05 अक्टूबर-2023 ( गुरूवार ) – सप्तमी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-06 अक्टूबर-2023 ( शुक्रवार ) – अष्टमी का श्राद्ध

दिनाँक-07 अक्टूबर-2023 ( शनिवार ) – नवमी तिथि का श्राद्ध-सौभाग्यवतीनां श्राद्ध,{ सौभाग्यवती स्त्री का श्राद्ध सर्वदा नवमी में किया जाता है,भले ही उसकी मृत्युतिथि कोई भी हो }

दिनाँक-08 अक्टूबर-2023 ( रविवार ) – दशमी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-09 अक्टूबर-2023 ( सोमवार ) – एकादशी तिथि का श्राद्ध

दिनाँक-10 अक्टूबर-2023 ( मंगलवार ) – मघा श्राद्ध { किसी तिथि का श्राद्ध नहीं होगा }

दिनाँक-11 अक्टूबर-2023 ( बुधवार ) – द्वादशी तिथि का श्राद्ध ( संन्यासीनां श्राद्ध-संन्यासी का श्राद्ध हमेशा द्वादशी में ही किया है,भले ही उसकी मृत्युतिथि कोई भी क्यों न हो॥}

दिनाँक-12 अक्टूबर-2023 ( गुरूवार ) – त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध

दिनॉंक-13 अक्टूबर-2023 ( शुक्रवार ) – चतुर्दशी तिथि को शस्त्र,विष,दुर्घटनादि ( अपमृत्यु ) से मृतकों का श्राद्ध किया जाता है।उनकी मृत्यु चाहे किसी भी तिथि मे हुई हो।चतुर्दशी तिथि मे सामान्य स्वाभाविक मृत्यु-  वालो का श्राद्ध भी अमावस्या मे करने का शास्त्रों मे विधान है }

दिनॉंक-14 अक्टूबर-2023 ( शनिवार ) – चतुर्दशी/अमावस्या तिथि का श्राद्ध / अज्ञात तिथि वालो का श्राद्ध/सर्व पितृ श्राद्ध (पितृ विसर्जन-श्राद्ध सम्पन्न)

दिनॉंक-15 अक्टूबर-2023 ( रविवार ) – { विशेष :- नाना/नानी ( मातामह ) श्राद्ध }

🚩धर्म की जय हो🚩

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को अनंत चतुर्दशी एवं डोल ग्यारस की बधाई। 30 सितंबर से पितृपक्ष भी प्रारंभ हो रहा है। आइये हम अपने पितरों के साथ-साथ भारत मां के शहीदों का भी स्मरण करें। इस सप्ताह भगत सिंह जयंती भी है। अमर शहीद भगत सिंह उन लोगों में से एक हैं जिन्होने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान किया। कई क्रांतिकारीयों ने बताया है कि उनको यह शक्ति उनके पारिवारिक वातावरण और उनके इष्ट देव की प्रार्थना से मिली है। आईये हम सभी कलयुग के जीवंत देवता हनुमान जी की प्रार्थना करते हैं।

आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। 

होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

भावार्थ:- तुलसीदास जी भगवान शिव को साक्षी बनाकर कह रहे हैं कि जो भी व्यक्ति इस हनुमान चालीसा का पाठ करेगा उसको निश्चित रूप से सिद्धियां प्राप्त होगी। तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना भगवान शिव की प्रेरणा से की है। अतः वे उन्ही को साक्षी बता रहे हैं।

इस चौपाई को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:- हनुमान चालीसा की इस चौपाई से शिव पार्वती की कृपा होती है।

अब मैं आप सभी को 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से अश्वनी मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह की साप्ताहिक राशिफल के बारे में राशिवार बताऊंगा।

 इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मकर राशि का रहेगा। 26 सितंबर को 6:29 शाम से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 28 सितंबर को 8:40 रात से मीन राशि में गोचर करता हुआ 30 सितंबर को 11:41 रात से मेष राशि में भ्रमण करेगा।

 इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल कन्या राशि में बुद्ध सिंह राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरु मेष राशि में बक्री रहेगा। इसी प्रकार शनि कुंभ राशि में बक्री रहेगा। राहु मेष राशि में हमेशा की तरह वक्री रहेगा।  आईये अब मैं आपको प्रत्येक राशि का राशिफल बताता हूं।

मेष राशि

इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी दुश्मन हार मान लेंगें। कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा अति उत्तम चलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। धन की कमी महसूस होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 सितंबर तथा 1 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 29 और 30 सितंबर को आपको कोई भी कार्य प्रारंभ करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए एवं कार्य को पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। अन्यथा आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने माता जी के हाथों शुक्रवार के दिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यालय में आपको परेशानियां हो सकती हैं। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। आपके एक संतान को कष्ट हो सकता है परंतु दूसरे संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर लाभदायक हैं। 1 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने में बाधा है। भाग्य कुछ कम साथ देगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रसिद्ध बढ़ेगी। भाइयों बहनों के साथ अच्छे संबंध रह सकते हैं। एक भाई के साथ संबंध में सुधार होगा। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। कार्यालय में आपके सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर फलदायक हैं। 25 और 26 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ी बाधा आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है कचहरी के कार्यों में सफलता मिलना कठिन है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। माता का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख अच्छे हैं। 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 1 अक्टूबर भी आपके लिए फलदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार तेजी के साथ आगे बढ़ेगा परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यापार के लिए आप द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य से कोई ज्यादा उम्मीद ना करें। कचहरी के कामों में कोई रिस्क ना ले। धन आने का योग है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा। आपके पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। आपके संतान को थोड़ा कष्ट भी हो सकता है। आपके लिए 27 और 28 सितंबर उत्तम है। 27 और 28 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई भी काम पूरी सावधानी के साथ करें। आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपका आत्मविश्वास अत्यंत बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको लोगों से व्यर्थ का वाद विवाद नहीं करना चाहिए। आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ जाएगी। आपके शत्रु आपको लगातार कष्ट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 27, 28 सितंबर और 1 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के लिए इस सप्ताह धन कमाने का अच्छा समय है। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्चे में कमी होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। उनको ब्लड प्रेशर हो सकता है। डायबिटीज में वृद्धि हो सकती है या कोई चोट लगने से खून भी निकल सकता है। भाइयों और बहनों के साथ आपका संबंध बेहतर होगा। आपको इस सप्ताह अपने संतान से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति कमजोर होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 सितंबर तथा 1 अक्टूबर उत्तम है। 29 और 30 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें तथा ओम नमः शिवाय के एक माला प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपकी संतान की प्रगति हो सकती है। आपको संतान का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परंतु यह सब कुछ आपको अपने प्रयत्नों से मिलेगा। भाग्य का इसमें कोई विशेष योगदान नहीं रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर उत्तम है। लाभदायक है। 1 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का तीन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपका एक अधिकारी आपसे नाराज रहेगा। भाग्य आपकी भरपूर मदद करेगा। व्यापार में उन्नति होगी। स्त्री जातकों को पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। जनता के बीच में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में कड़वाहट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी के दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने संतान की उन्नति हेतु काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आयेंगी। खर्चा कम होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर फलदायक एवं लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें और गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके व्यापार में उन्नति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप व्यापार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आपको खून संबंधी कोई रोग जैसे की ब्लड प्रेशर डायबिटीज या किसी कारणवश खून का निकलना आदि हो सकता है। भाग्य आपका सामान्य है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। महिलाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर फलदायक और अच्छे हैं। 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। कोई भी कार्य बगैर योजना बनाये नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षर स्त्रोत का कम से कम तीन बार प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। कचहरी के कार्यों में बाधा है। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह कम ठीक है। आपके शत्रु शांत रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर शुभ फलदायक है। 27 और 28 सितंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। अगर आप सचेत नहीं रहेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
image_print