ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को अनंत चतुर्दशी एवं डोल ग्यारस की बधाई। 30 सितंबर से पितृपक्ष भी प्रारंभ हो रहा है। आइये हम अपने पितरों के साथ-साथ भारत मां के शहीदों का भी स्मरण करें। इस सप्ताह भगत सिंह जयंती भी है। अमर शहीद भगत सिंह उन लोगों में से एक हैं जिन्होने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान किया। कई क्रांतिकारीयों ने बताया है कि उनको यह शक्ति उनके पारिवारिक वातावरण और उनके इष्ट देव की प्रार्थना से मिली है। आईये हम सभी कलयुग के जीवंत देवता हनुमान जी की प्रार्थना करते हैं।

आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। 

होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

भावार्थ:- तुलसीदास जी भगवान शिव को साक्षी बनाकर कह रहे हैं कि जो भी व्यक्ति इस हनुमान चालीसा का पाठ करेगा उसको निश्चित रूप से सिद्धियां प्राप्त होगी। तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना भगवान शिव की प्रेरणा से की है। अतः वे उन्ही को साक्षी बता रहे हैं।

इस चौपाई को बार-बार पढ़ने से होने वाला लाभ:- हनुमान चालीसा की इस चौपाई से शिव पार्वती की कृपा होती है।

अब मैं आप सभी को 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी से अश्वनी मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह की साप्ताहिक राशिफल के बारे में राशिवार बताऊंगा।

 इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मकर राशि का रहेगा। 26 सितंबर को 6:29 शाम से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 28 सितंबर को 8:40 रात से मीन राशि में गोचर करता हुआ 30 सितंबर को 11:41 रात से मेष राशि में भ्रमण करेगा।

 इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल कन्या राशि में बुद्ध सिंह राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरु मेष राशि में बक्री रहेगा। इसी प्रकार शनि कुंभ राशि में बक्री रहेगा। राहु मेष राशि में हमेशा की तरह वक्री रहेगा।  आईये अब मैं आपको प्रत्येक राशि का राशिफल बताता हूं।

मेष राशि

इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी दुश्मन हार मान लेंगें। कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा अति उत्तम चलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। धन की कमी महसूस होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 सितंबर तथा 1 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 29 और 30 सितंबर को आपको कोई भी कार्य प्रारंभ करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए एवं कार्य को पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। अन्यथा आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने माता जी के हाथों शुक्रवार के दिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यालय में आपको परेशानियां हो सकती हैं। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। आपके एक संतान को कष्ट हो सकता है परंतु दूसरे संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर लाभदायक हैं। 1 अक्टूबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने में बाधा है। भाग्य कुछ कम साथ देगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रसिद्ध बढ़ेगी। भाइयों बहनों के साथ अच्छे संबंध रह सकते हैं। एक भाई के साथ संबंध में सुधार होगा। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। कार्यालय में आपके सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर फलदायक हैं। 25 और 26 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ी बाधा आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है कचहरी के कार्यों में सफलता मिलना कठिन है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। माता का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख अच्छे हैं। 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 1 अक्टूबर भी आपके लिए फलदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार तेजी के साथ आगे बढ़ेगा परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यापार के लिए आप द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य से कोई ज्यादा उम्मीद ना करें। कचहरी के कामों में कोई रिस्क ना ले। धन आने का योग है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा। आपके पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। आपके संतान को थोड़ा कष्ट भी हो सकता है। आपके लिए 27 और 28 सितंबर उत्तम है। 27 और 28 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई भी काम पूरी सावधानी के साथ करें। आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपका आत्मविश्वास अत्यंत बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको लोगों से व्यर्थ का वाद विवाद नहीं करना चाहिए। आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ जाएगी। आपके शत्रु आपको लगातार कष्ट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 27, 28 सितंबर और 1 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के लिए इस सप्ताह धन कमाने का अच्छा समय है। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्चे में कमी होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। उनको ब्लड प्रेशर हो सकता है। डायबिटीज में वृद्धि हो सकती है या कोई चोट लगने से खून भी निकल सकता है। भाइयों और बहनों के साथ आपका संबंध बेहतर होगा। आपको इस सप्ताह अपने संतान से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति कमजोर होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 सितंबर तथा 1 अक्टूबर उत्तम है। 29 और 30 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें तथा ओम नमः शिवाय के एक माला प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपकी संतान की प्रगति हो सकती है। आपको संतान का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परंतु यह सब कुछ आपको अपने प्रयत्नों से मिलेगा। भाग्य का इसमें कोई विशेष योगदान नहीं रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर उत्तम है। लाभदायक है। 1 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का तीन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपका एक अधिकारी आपसे नाराज रहेगा। भाग्य आपकी भरपूर मदद करेगा। व्यापार में उन्नति होगी। स्त्री जातकों को पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। जनता के बीच में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में कड़वाहट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी के दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने संतान की उन्नति हेतु काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आयेंगी। खर्चा कम होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर फलदायक एवं लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें और गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके व्यापार में उन्नति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप व्यापार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आपको खून संबंधी कोई रोग जैसे की ब्लड प्रेशर डायबिटीज या किसी कारणवश खून का निकलना आदि हो सकता है। भाग्य आपका सामान्य है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। महिलाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर फलदायक और अच्छे हैं। 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। कोई भी कार्य बगैर योजना बनाये नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षर स्त्रोत का कम से कम तीन बार प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। कचहरी के कार्यों में बाधा है। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह कम ठीक है। आपके शत्रु शांत रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 सितंबर शुभ फलदायक है। 27 और 28 सितंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। अगर आप सचेत नहीं रहेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments