ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 जनवरी से 14 जनवरी 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

यह खरमास का समय है इस समय कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है परंतु राशिफल लिखना एक ऐसा कार्य है जो सतत चलना चाहिए। अपने इसी कर्तव्य को पूर्ण करने के लिए आज मैं आप लोगों को 8 जनवरी से 14 जनवरी 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के कृष्ण पक्ष की द्वादशी से पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल को बताने वाला हूं।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेगा। उसके उपरांत 9 तारीख को 7:53 रात से धनु राशि में प्रवेश करेगा। 11 तारीख को 12:30 रात से मकर राशि का हो जाएगा। 13 तारीख को 3:24 रात से वह कुंभ राशि में गोचर करेगा।

 इस पूरे सप्ताह, सूर्य, मंगल और बुध धनु राशि में रहेंगे। इसके अलावा इस पूरे सप्ताह गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र वृश्चिक राशि में और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

 मैं ऊपर बता चुका हूं यह खरमास चल रहा है अतः इस सप्ताह अन्नप्राशन, नामकरण, उपनयन, मुंडन, गृहारंभ, गृह प्रवेश एवं व्यापार का कोई भी मुहूर्त नहीं है।

 इस सप्ताह 8 जनवरी को सूर्योदय से 7:51 रात तक सर्वार्थ सिद्ध योग है। इसके अलावा 12 तारीख को 5:25 शाम से 13 तारीख को 4:10 शाम तक सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा।

आई अब हम राशिवार राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको कई रास्तों से धन लाभ होने का योग है। इनमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के रास्ते शामिल हैं। धन की मात्रा कोई ज्यादा नहीं रहेगी। ठीक-ठाक ही रहेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। भाग्य आपका पूर्ण रूप में साथ देगा। भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी। अतः आपको इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम करके भाग्य की मदद लेते हुए अपने सभी कार्यों को संपन्न कर लेना चाहिए। कार्यालय में आपको व्यर्थ की लड़ाई नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जनवरी उत्तम है। 12 और 13 जनवरी को आपके कई कार्य संपन्न हो जाएंगे। 8 और 9 जनवरी को आप कुछ दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में कपड़े का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातकों के लिए इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा ठीक-ठाक रहेगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप बाल बाल बचेंगे। धन आने का उत्तम योग है। इस सप्ताह आपके लिए 14 जनवरी उत्तम है। 14 जनवरी को आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। 8 और 9 जनवरी को आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है, नए प्रेम संबंध हो सकते हैं, विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं या ऐसा ही कुछ अन्य कार्य हो सकते हैं। 10 और 11 जनवरी को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके और आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। ब्लड प्रेशर डायबिटीज या इसी तरह की खून संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। इस समय आपका भाग्य तेज है। कार्य करेगा। शत्रु शांत रहेंगे। खर्चों में कमी होगी। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम योग है। व्यापार उत्तम गति से चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 जनवरी किसी भी नए कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बहुत आसानी से परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में अत्यंत सुंदर शत्रुहन्ता योग बन रहा है। आपको अपने संतान से इस सप्ताह कोई मदद नहीं मिल पाएगी। भाग्य भी इस सप्ताह आपकी मदद नहीं करेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परंतु अपने कर्मचारियों से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जनवरी अच्छे हैं। 12 और 13 जनवरी को आपके कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के बाकी सभी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन जल और दूध से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य से काफी अच्छी मदद मिल सकती है। भाग्य उनका भरपूर साथ देगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता जी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य सप्ताह ठीक रहेगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आपको अपने संतान का भरपूर साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 14 जनवरी परिणाम दायक हैं। 12 और 13 जनवरी को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़े। भाग्य आपका साथ देगा। आपके भाई भी आपका साथ दे सकते हैं। सामान्य तौर पर आपके भाई बहन आपका साथ नहीं देंगे। उनसे आपका तकरार हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके धन लाभ में कमी आएगी। शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 जनवरी फल दायक हैं। आपको 14 जनवरी को कोई भी कार्य करने में सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामान्य रूप से भाग्य आपका साथ देगा। परंतु आपको अपने पुरुषार्थ का भरोसा करना चाहिए। धन लाभ में कमी आएगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक होगा। आपके पेट में थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जनवरी लाभदायक है। 12 और 13 जनवरी को आपको विभिन्न प्रकार से लाभ प्राप्त होगा। 8 और 9 जनवरी को आपको धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध बढ़ाने के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। धन की वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको नसों संबंधी कोई विकार हो सकता है। आपकी माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप भाग्य से कोई विशेष लाभ की कल्पना न करें। पुरुषार्थ पर ध्यान दें। इस सप्ताह आपके लिए 14 जनवरी उत्तम है। 8 और 9 जनवरी को अगर आप पहले से बीमार हैं तो स्वस्थ होने लगेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी संतान आपके साथ सहयोग करेगी। इस सप्ताह आपकी माता जी को कष्ट हो सकता है। आपकी संतान को भी परेशानियां हो सकती हैं। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लें। अगर बहुत आवश्यक हो तो 8 और 9 जनवरी को कचहरी के कार्य कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 जनवरी उत्तम फलदायक हैं। आठ और नौ जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहले रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है

मकर राशि

इस सप्ताह आपको जनता में लोकप्रियता प्राप्त हो सकती है। आपकी लोकप्रियता में कोई व्यक्ति बाधक भी रहेगा। उस व्यक्ति से आपको सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों का सामान्य तौर पर आपको स्नेह प्राप्त नहीं होगा। धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार में कार्य ठीक चलेगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जनवरी अच्छे और लाभदायक हैं। 12 और 13 जनवरी को आपके द्वारा किए गए कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। आठ और 9 जनवरी को आपको धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप 10 और 11 जनवरी को सावधानी पूर्वक कोई भी कार्य करें। शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन लाभ का अच्छा योग है। आप इस सप्ताह का पूरा उपयोग धन लाभ के लिए करें। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको बहुत अच्छा धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी को नसों का कोई रोग हो सकता है। भाग्य आपका कम साथ देगा। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके भाइयों को भी कोई रोग हो सकता है या उनसे आपका तनाव हो सकता है। सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपका अपने भाइयों के साथ संपर्क ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 तारीख उत्तम और लाभदायक है। 8 और 9 तारीख को आपके कार्यालय के कार्य संपन्न हो सकते हैं। 12 और 13 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूरी योजना बनाने के उपरांत सावधानी पूर्वक ही करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि भैरव स्तोत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि हो सकती है। कोई अच्छी सीट भी आपको मिल सकती है। धन आने का सामान्य योग है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ नहीं देगा। आपको अपने सभी कार्य परिश्रम से ही संपन्न करने पड़ेंगे। आपके या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 तारीख उत्तम है। 10 और 11 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें अधिकांश में आप सफल रहेंगे। 8 और 9 तारीख को कुछ कार्यों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments