श्री एस के कपूर “श्री हंस”

☆ “श्री हंस” साहित्य # 111 ☆

☆ गीत – ।। छोड़ो सारे अपने काम पहले चलो करो मतदान ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

छोड़ो सारे अपने काम पहले चलो करो मतदान।

काला निशान धारण कर करो आराम से जलपान।।

****

इस अधिकार कर्तव्य का   निर्वहन सबसे जरूरी है।

इससे ही तो मिटेगी लोकतंत्र की हर इक मजबूरी है।।

हर भारत वासी को पहले पूर्ण करना है यह अरमान।

छोड़ो सारे अपने काम पहले चलो करो मतदान।।

****

यह एक पर्व एक उत्सव नहीं केवल चुनाव का रेला है।

यूं मान कर चलिए कि लोकतंत्र   का पावन मेला है।।

मतदाता हो शक्ति पहचानो चलो उठो जागो हनुमान।

छोड़ो सारे अपने काम पहले चलो करो मतदान।।

****

राष्ट्र सर्वप्रथम सर्वोपरि यह  मतदाता की पहचान हो।

सारे कार्य गौणऔर पहले देश हित का ही काम हो।।

सरकार बने अच्छी बस   यह तुम पहले करो ध्यान।

छोड़ो सारे अपने काम पहले चलो करो मतदान।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈
image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments