ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आपको सबसे पहले पंडित अनिल पांण्डेय का नमस्कार। साप्ताहिक राशिफल में आजकल मैं आपको हनुमान चालीसा के चौपाइयों के बार बार पाठ करने से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं। इस बार की चौपाइयां हैं :-

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रूप धरि लंक जरावा।

भीम रूप धरि असुर संहारे, रामचंद्र के काज संवारे॥

इन चौपाइयों के बार बार संपुट पाठ करने से होने वाला लाभ :-

1-सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

2-भीम रूप धरि असुर संहारे, रामचंद्र के काज संवारे॥

हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां महान संकट में या शत्रुपक्ष से घिरने पर चमत्कारिक रूप से संकट और शत्रु पर विजय दिलाती है।

आइए हम अब हम 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी से वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर के बारे में बताता हूं।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा। उसके उपरांत मीन और मेष राशि से गोचर करता हुआ दिनांक 21 अप्रैल को 5:44 रात अंत से वृष राशि में प्रवेश करेगा।
इस पूरे सप्ताह सूर्य और राहु मेष राशि में रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शनि कुंभ राशि में और शुक्र वृष राशि में रहेंगे। बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे उसके उपरांत दिनांक 21 को 2:03 रात से वक्री हो जाएंगे। गुरु प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे तथा 22 को 6:41 प्रातः से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

आइए अब हम राशि का राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपके लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह भाग्य सामान्य है और धन आने के अच्छे योग हैं। आपके लग्न में उच्च का सूर्य और राहु साथ-साथ विराजमान हैं। इसके कारण आपको कुछ मानसिक विकार हो सकता है। भाइयों से टकराव संभव है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल सफलता दायक हैं। 20 और 21 अप्रैल को आपके मानसिक क्लेश में वृद्धि हो सकती है। 18 और 19 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। 22 और 23 अप्रैल को धन आने का उत्तम योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य लिए उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह हाथ मत डालें। वहां आपको असफलता मिल सकती है। आपके मानसिक शांति में आपके शत्रुओं के कारण बाधा आ सकती है। धन आने में भी बाधा है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 22 तथा 23 अप्रैल उत्तम है। 22 और 23 अप्रैल को आपके द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं। 20 और 21 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन प्राप्त होने में कुछ बाधा है। छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। संतान के साथ संबंधों में गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल शुभ लाभ प्रद है। 22 और 23 अप्रैल को आपको कुछ असफलता मिल सकती है। अतः कार्यों को करने में सावधान रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने स्वास्थ्य के लिए मंगलवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में मसूर की दाल और गेहूं का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नसों की कुछ शिकायत आपको हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में किसी व्यक्ति की वजह से आपको परेशानी आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है। जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान आपका सहयोग नहीं कर पाएगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल शुभ फलदायक हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 17 अप्रैल को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको उत्तम कार्य प्राप्त होगा। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन भी हो सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा। धन आने के मार्ग में बाधाएं आएंगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 अप्रैल तथा 22 और 23 अप्रैल अति उत्तम हैं। 18 और 19 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत सूर्य मंत्रों के साथ भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में परेशानी हो सकती हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माताजी की का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य इस सप्ताह आपका भरपूर साथ देगा। अतः आप के जो भी कार्य भाग्य के कारण पेंडिंग हो उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें। आपके शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल सफलता प्रदान करने वाले हैं। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 22 और 23 अप्रैल को आपका भाग्य विशेष रुप से आपके पक्ष में कार्य करें करेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए चैलेंज के रूप में है। भाग्य के स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। आपको अपने संतान से लाभ होगा। पेट में थोड़ी बहुत गड़बड़ी हो सकती है। आपको और आपके जीवन साथी को कुछ मानसिक क्लेश भी हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल उत्तम फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक और रूद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से लाभ प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। वृश्चिक राशि के वे जातक जो अविवाहित है उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 अप्रैल तथा 22 और 23 अप्रैल उत्तम और लाभप्रद हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपके व्यापार में वृद्धि होगी। 20 और 21 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य आपका कम साथ देगा। आपके जीवन साथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके संतान को मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल उत्तम और लाभप्रद है। 22 और 23 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन का आवागमन सामान्य रहेगा। भाग्य से कम मदद मिलेगी। शत्रुओं से आपकी रक्षा होगी। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। माताजी को मानसिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल शुभ और लाभप्रद है। 22 और 23 अप्रैल आपके संतान के लिए उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाई भाई बहनों के साथ में संबंधों में कड़वाहट आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपका समय ठीक से नहीं कटेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 22 तथा 23 अप्रैल उत्तम लाभप्रद है। 22 और 23 अप्रैल को आप अपने सुख की कोई सामग्री खरीद सकते हैं या बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपके सुख में अच्छी वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। धन संबंधी मानसिक क्लेश हो सकता है। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता और थोड़ी असफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आप को ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 अप्रैल उत्तम लाभप्रद है। 17 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पण करें तथा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस साप्ताहिक राशिफल का उपयोग करें और हमें इसके प्रभाव के बारे में बताएं।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments