हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 93 ☆ # सावन का महीना है… # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता “# सावन का महीना है…  #”) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 93 ☆

☆ # सावन का महीना है… # ☆ 

सावन का महीना है

अब तो तुम आ जाओ

 

तपती हुई देह में

बूंदे आग लगाती हैं

बह रहा है लावा भीतर

अंदर ही अंदर झुलसाती हैं

अपने शीतल जल से तुम

लावे को राख बना जाओ

सावन का महीना है

अब तो तुम आ जाओ

 

काले काले मेघ

गगन पे कैसे छाये हैं  

प्यासी धरती की

प्यास बुझाने आये हैं

रिमझिम रिमझिम बूंदें बन

तुम मेरी प्यास बुझा जाओ

सावन का महीना है

अब तो तुम आ जाओ

 

सावन में तुम आओगे

मुझे इंतज़ार तुम्हारा है

भीगेंगे अपने तन मन

मुझे एतबार तुम्हारा है

देखो बीत रहा सावन

आकर गले लगा जाओ

सावन का महीना  है

अब तो तुम आ जाओ /

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

English Literature – Poetry ☆ Anonymous litterateur of Social Media# 104 ☆ Captain Pravin Raghuvanshi, NM ☆

Captain Pravin Raghuvanshi, NM

?  Anonymous Litterateur of Social Media # 104 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 104) ?

Captain Pravin Raghuvanshi —an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He was involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.

Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc. Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi.  He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper.  The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.

हिंदी साहित्य – आलेख ☆ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

In his naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Award and C-in-C Commendation.

Captain Pravin Raghuvanshi is also an IIM Ahmedabad alumnus.

His latest quest involves social media, which is filled with rich anonymous literature of nameless writers, shared on different platforms, like,  WhatsApp / Facebook / Twitter / Your quotes / Instagram etc. in Hindi and Urdu, he has taken the mantle of translating them as a mission for the enjoyment of the global readers. Enjoy some of the Urdu poetry couplets as translated by him.

हम ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के लिए आदरणीय कैप्टेन प्रवीण रघुवंशी जी के “कविता पाठ” का लिंक साझा कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें।

फेसबुक पेज लिंक  >>  कैप्टेन प्रवीण रघुवंशी जी का “कविता पाठ” 

? English translation of Urdu poetry couplets of  Anonymous litterateur of Social Media# 104 ?

☆☆☆☆☆

कभी-कभी लोग दौलत कमाने के

लिए रिश्तों तक को खर्च कर देते हैं

तरक्की की राह में बढ़ने के लिए

उसूलों को भी कुर्बान कर देते हैं

Sometimes people even spend

relationships to earn money

Just to grow over ambitiously,

they even sacrifice principles

  ☆☆☆☆☆

वो झूठ बोल रहा था

इस कदर सलीके से…

मैं एतबार ना करता

तो करता भी क्या…!

 

He was lying in such a

skillful manner that…

What else could’ve I done

than believing him…!

☆☆☆☆☆ 

अनदेखे अनछुए धागों से

यूँ  बाँध  गया  कोई,

वो साथ भी नहीं, और

हम  आज़ाद  भी  नहीं…

Someone tied me with the

unseen threads such that,

He is not even with me,

But still I’m not free…!

☆☆☆☆☆

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Pune

≈ Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 104 ☆ आवारा मेघ ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी द्वारा रचित सॉनेट ~ छंद सलिला– प्रदोष )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 104 ☆ 

☆ सदोका सलिला – आवारा मेघ ☆

लिए उच्चार

पाँच, सात औ’ सात

दो मर्तबा सदोका।

रूप सौंदर्य

क्षणिक, सदा रहे

प्रभाव सद्गुणों का।८।

सूरज बाँका

दीवाना है उषा का

मुट्ठी भर गुलाल

कपोलों पर

लगाया, मुस्कुराया

शोख उषा शर्माई।९।

आवारा मेघ

कर रहा था पीछा

देख अकेला दौड़ा

हाथ न आई

दामिनी ने गिराई

जमकर बिजली।१०।

हवलदार

पवन ने जैसे ही

फटकार लगाई।

बादल हुआ

झट नौ दो ग्यारह

धूप खिलखिलाई।११।

महकी कली

गुनगुनाते गीत

मँडराए भँवरे।

सगे किसके

आशिक हरजाई

बेईमान ठहरे।१२।

घर ना घाट

सन्यासी सा पलाश

ध्यानमग्न, एकाकी।

ध्यान भग्न

करना चाहे संध्या

दिखला अदा बाँकी।१३।

सतत बही

जो जलधार वह

सदा निर्मल रही।

ठहर गया

जो वह मैला हुआ

रहो चलते सदा।१४।

पंकज खिला

करता नहीं गिला

जन्म पंक में मिला।

पुरुषार्थ से

विश्व-वंद्य हुआ

देवों के सिर चढ़ा।१५।

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

१५-६-२०२२

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: [email protected]

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख – आत्मानंद साहित्य #135 ☆ पूंजीवाद ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद” ☆

श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – आत्मानंद साहित्य# 135 ☆

☆ ‌ भोजपुरी रचना – पूंजीवाद ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद” ☆

जब से जुग मशीन कै आयल,

छिनल हाथ से काम ।

पूंजी पती अमीर भयल,

‌मजदूरन कै नींद हराम।

 

बढ़ल बेकारी मजदूरन में,

पडल पेट पर लात।

जांगर चोरी सबै सिखाएस,

सबकर भूलि गइल औकात।

।।जब से जुग मशीन…।।१।।

 

मंदिर मस्जिद घर अंगना,

झालर बिजली से सजवला।

प्लास्टिक के पत्तल दोना में,

भगवान के भोग लगवला।

मुसहानें कोहरानें ना गइला,

उहवां जात लजइला।

कइसे जोत जली मंदिर में,

कइसे पूजा पूरी होइ ।

कइसे अशिष मिली माई से,

जब घर में बइठल भाई रोई।

।। जब से जुग मशीन कै…।।२।।

 

ना बगिया उपजल फूल खरीदला,

ना माइ के चढवला।

प्लास्टिक के फुलवन से तूं,

मंदिर के खूब सजवला ।

कइसे मंह मंह मंदिर महकी,

कइसे श्रृंगार माई कै होई।

कइसे सुहाग कै सेज सजी,

कइसे सेहरा सिर आज सजी।

कंहवां कोमल एहसास मिली,

उस फूलवा देहिया गडि़ जाइ।

अपने दुकान पर बइठल माली,

खाली बइठि बइठि पछिताई ।

।।जब से जुग मशीन कै… ।।३।।

 

जब जब पूंजी वाद बढ़ी,

सारा काम यंत्र से होई ।

ना हाथ में तोहरे काम रही,

बेटवा भूखल घर में रोइ।

गाय भइस ना घर में पलबा,

जांगर चोर हो जइबा।

घर में बेटवा भूख से रोइ,

पाउडर के दूध से काम चलइबा।

।।जब से जुग मशीन कै…।।४।।

 

बइठि बइठि चट्टी चौराहा,

खाली समय गवइबा।

खुद मेहनत करै भुला जइबा,

का अगली पीढ़ी के सिखइबा।

ना बेटवा खेलै मैदान में जाइ,

मोबाइल पर घर में खेली।

जबरी घर से बाहर निकलबा,

तोहसे होइ ठेला ठेली ।

कल पुर्जा कै जुग जवने दिन,

सबके लेइ फंसाई।

पीढ़ी आलसी बीमार हो जाई,

जीयल बवाल हो जाई।

।।जब से जुग मशीन कै… ।।५।।

 

एहि सुविधा साधन के चलते,

परदूषन  खूब बढ़त हौ।

धीरे धीरे कदम दर कदम ,

आगे मौत बढ़त हौ।

अबही समय बहुत हौ बाकी,

भइया चेता भयवा जागा।

देश समाज बचावै खातिर,

करा परिश्रम दिन भर भागा।

।।जब से जुग मशीन कै… ।।६।।

© सूबेदार  पांडेय “आत्मानंद”

संपर्क – ग्राम जमसार, सिंधोरा बाज़ार, वाराणसी – 221208, मोबा—6387407266

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आतिश का तरकश #151 – ग़ज़ल-37 – “बारिश में भीगते चलो जनाब…” ☆ श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’ ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। श्री सुरेश पटवा जी  ‘आतिश’ उपनाम से गज़लें भी लिखते हैं ।प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ आतिश का तरकशआज प्रस्तुत है आपकी ग़ज़ल “बारिश में भीगते चलो जनाब…”)

? ग़ज़ल # 37 – “बारिश में भीगते चलो जनाब…” ☆ श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’ ?

बारिश की बूँदों से पूछा रसवन्ती कहाँ से आई हो,

घट-घट में बसी, तुम पूछते हो कहाँ से आई हो।

 

बारिश ढ़ा रही क़हर बिछड़े-मिले हमदम की तरह,

मुरझाई क्यारी सिहर उठी दुल्हन जैसे अनछुई हो।

 

जब से नीमबाज़ आँखो की पहली बारिश में नहाए,

बेलौस अरमानों के स्याह बादल बन घिर आए हो।

 

बारिश में भीगते चलो जनाब आँसू छुप जाते हैं,

सुलगते अरमानों को क्यों पलकों पर सजाए हो।

 

क्या चारागरी  तजवीज़ कीजै मरीज़-ए-इश्क़ की,

जज़्बा-ए-क़ुर्बानी ही उसकी क़िस्मत में लिखा हो।

 

‘आतिश’ परेशां बीमार का तज़वीज़ क्या नुस्खा हो,

मरीज़-ए-इश्क पर अब दवा-ए-वक्त ही कारगर हो।

 

© श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’

भोपाल, मध्य प्रदेश

≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 28 ☆ मुक्तक ।।जनचेतना जीवन की पहली पुकार हो जाये।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

(बहुमुखी प्रतिभा के धनी  श्री एस के कपूर “श्री हंस” जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। आप कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं में आपका विशेष योगदान हैं।  आप प्रत्येक शनिवार श्री एस के कपूर जी की रचना आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपका बाल साहित्य में एक भावप्रवण मुक्तक ।।जनचेतना जीवन की पहली पुकार हो जाये।। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 28 ☆

☆ मुक्तक ☆ ।।जनचेतना जीवन की पहली पुकार हो जाये।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆ 

[1]

मानवता की जीत दानवता  की  हार  हो  जाये।

प्रेम  से   दूर   अपनी   हर  तकरार   हो  जाये।।

महोब्बत    हर    जंग   पर    होती    भारी    है।

यह दुनिया बस इतनी सी समझदार हो जाये।।

[12]

संवेदना बस हर किसी का सरोकार हो जाये।

हर   कोई   प्रेम   का  खरीददार   हो   जाये।।

नफ़रतों  का   मिट   जाये   हर   गर्दो  गुबार।

धरती पर ही स्वर्ग सा यह संसार  हो  जाये।।

[3]

काम हर  किसी  का  परोपकार  हो   जाये।

हर  मदद  को  आदमी  दिलदार हो जाये।।

जुड़ जाये  हर दिल से हर दिल का ही तार।

तूफान खुद  नाव  की  पतवार  हो  जाये।।

[4]

अहम   हर  जिंदगी   में  बस   बेजार  हो  जाये।

धार    भी    हर  गुस्से   की   बेकार   हो  जाये।।

खुशी  खुशी  बाँटे  आदमी  हर  इक खुशी को।

गले से गले लगने को आदमी बेकरार हो जाये।।

[5]

हर   जीवन   से   दूर   हर   विवाद    हो    जाये।

बात घृणा की जीवन में कोई अपवाद हो जाये।।

राष्ट्र   की   स्वाधीनता   हो  प्रथम  ध्येय  हमारा।

देश   हमारा  यूँ   खुशहाल   आबाद  हो   जाये।।

[6]

वतन  की  आन  ही हमारा  किरदार   हो   जाये।

दुश्मन के लिए  जैसे हर बाजू ललकार हो जाये।।

राष्ट्र    की    गरिमा   और   सुरक्षा  हो  सर्वोपरि।

बस इस जनचेतना  का  सबमें संचार हो  जाये।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली

ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com

मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – खोया-पाया☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

 ? संजय दृष्टि – खोया-पाया ??

बूढ़े जीवन ने

यकायक पूछा-

कभी सोचा

अब तक

क्या खोया

क्या पाया?

अपनी संपन्नता पर

मैं इतराया,

मर्त्यलोक में

क्षरण के मूल्य पर

अक्षय पाता गया

साँसे खोता गया

अनुभव लबालब होता गया,

रीता आया था

सो कुछ नहीं खोया,

सृष्टि संपन्न लौट रहा हूँ

बस, पाया ही पाया!

© संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 93 ☆ ’’कल्पना का संसार…” ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण कविता  “कल्पना का संसार…”। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। ) 

☆ काव्य धारा 93 ☆ “कल्पना का संसार…”  ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

मनुज मन को हमेशा कल्पना से प्यार होता है

बसा उसके नयन में एक सरस संसार होता है।

 

जिसे वह खुद बनाता है, जिसे वह खुद सजाता है

कि जिसका वास्तविकता से अलग आकार होता है।

 

जहाँ हरयालियाँ होती, जहाँ फुलवारियां होती

जहाँ  रंगीनियों से नित नया अभिसार होता है।

 

जहाँ कलियाँ  उमगतीं है जहाँ पर फूल खिलते हैं

बहारों से जहाँ मौसम सदा गुलजार होता है।

 

जहाँ पर पालतू बिल्ली सी खुशियां लोटती पग पै

जहाँ पर रेशमी किरणों का वन्दनवार होता है।

 

अनोखी होती है दुनियां सभी की कल्पनाओं की

जहाँ संसार पै मन का मधुर अधिकार होता है।

 

जहाँ सब होते भी सच में कहीं कुछ भी नहीं होता

मगर सपनों में बस सुख का सुखद संचार होता है।      

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – असंभव ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

 ? संजय दृष्टि – असंभव ??

उसका समय

आया नहीं

पर चलो

कुछ छल करें,

छिप जाओ तुम;

तुम्हारी एवज में

उसके प्राण हरें,

गलती पकड़ी जाएगी;

तब देखी जाएगी,

तब तक तुम्हारी

जीवन-नैया भी

खेई जाएगी,

मेरे नकार से

तमतमा गया,

क्रोध के साथ

अचरज आ गया,

जीवन भर

सिद्धांतों पर

चलता रहा,

छल को पास

न फटकने दिया,

अब मृत्यु से

रक्षा के लिए

सिद्धांतों से

समझौता

संभव नहीं,

काल !

एक नहीं

अनेक बार

अकाल हरो,

पर जीवन से

छल करूँ;

संभव नहीं..!

© संजय भारद्वाज

(शुक्र 3 अगस्त 2019, मध्याह्न)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #143 ☆ भावना के दोहे…मेहंदी  ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं  “भावना के दोहे …मेहंदी ।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 143 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे …मेहंदी ☆

रंग उभर कर आ गया, लगी मेंहदी हाथ।

इसकी चमक बता रही, है पिया का साथ।।

 

रंग लाल उसका हुआ, करे पिया जो याद।

कब आओगे सामने, यही करे फरियाद।।

 

सावन में गोरी करे,  मेंहदी का श्रृंगार।

मेंहदी रची हाथ में, यही पिया का प्यार।।

 

सावन में आए सभी, तीज और त्योहार।

मेंहदी रची हाथ में, यही सजन का प्यार।।

 

संग सहेली बैठकर, भरे हाथ में रंग।

याद पिया को कर रही, रहने आओ संग।।

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
image_print