ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (26 फरवरी से 3 मार्च 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

सभी मित्रों को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। आज मैं आप सभी से 26 फरवरी से 3 मार्च 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा करूंगा।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। 26 तारीख को 7:15 से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 28 फरवरी को 6:40 सायं काल से तुला राशि में गोचर करेगा। 1 मार्च को 4:21 रात अंत से वृश्चिक राशि में पहुंच जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। मंगल और शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। गुरु मेष राशि में रहेगा तथा राहु मीन राशि में भ्रमण करेगा।

इस सप्ताह 26, 27, 29 फरवरी तथा 1 2 और 3 मार्च को विवाह मुहूर्त है। मुंडन, उपनयन और गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है। 26 फरवरी को गृहारंभ का, 29 फरवरी को अन्नप्राशन का तथा 26 और 29 फरवरी को नामकरण का मुहूर्त है। 3 मार्च को व्यापार मुहूर्त है।

पूरे सप्ताह में सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के पेट में समस्या हो सकती है। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप व्यापार करना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह आपके लिए अच्छा अवसर है। इस सप्ताह आपके पास धन आने की मात्रा में कमी होगी। संतान को लाभ होगा। दुर्घटना हो सकती है। 29 फरवरी और 1 मार्च आपके लिए आनंददायक है। दो और तीन मार्च को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। 26, 27 और 28 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि होगी। गलत ढंग से धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। भाग्य आपका प्रबल रूप से साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। संतान का आपको थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को थोड़ी सी मानसिक समस्या हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद कम रहेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह कोई भी कार्य पूरी सावधानी के साथ करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपका प्रभाव अपने कार्यालय में बढ़ेगा। आपको अपने अधिकारियों से व्यर्थ में नहीं उलझना चाहिए। भाग्य से मिलने वाले लाभ में कमी होगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह 26, 27 और 28 फरवरी आपके लिए उत्तम है। दो और तीन मार्च को आपको अपने शत्रुओं से राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य थोड़ी समस्या है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। वर्तमान समय में आप पर शनि की अढ़ैया चल रही है। अढ़ैया की परेशानियों में कमी आएगी। इसके अलावा दुर्घटना हो सकती है। शासन के साथ संपर्क ठीक हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 फरवरी और 1 मार्च अनुकूल है। दो और तीन मार्च को आपके पुत्र को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। शत्रु शांत हो जाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको नसों के संबंध में कोई बीमारी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 को धन आने का योग है। दो और तीन मार्च को आपके सुख में कमी आ सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मोती की माला धारण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। गुप्त शत्रु नुकसान कर सकते हैं। उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके संतान की उन्नति हो सकती है। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। दो और तीन मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके पास धन के आने की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ ठीक-ठाक संबंध रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। शत्रु शांत रहेंगे। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 फरवरी और 1 मार्च शुभ और लाभदायक हैं। दो और तीन मार्च को आपके पास धन आ सकता है। 26, 27 और 28 फरवरी को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। परंतु माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके सुख में थोड़ी कमी आएगी। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। इस समय आप शनि की अढ़ैया के प्रभाव में हैं। जिसके कारण आपको कई परेशानियां हो रही होंगी। उनमें कमी आएगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 थोड़ा लाभदायक होगा। सप्ताह के बाकी सभी दिन आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी। आपके संतान को सुख प्राप्त होगा। संतान का आपको उत्तम सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध होंगे। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। आपके पराक्रम में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ है। दो और तीन तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। धन आने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। दूर देश में की यात्रा हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में दुराव आएगा। आप की आंख में कष्ट भी हो सकता है। आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उसके प्रभाव में काफी कमी आएगी। जिसके कारण आपकी परेशानियां कम होगी। इस सप्ताह आपके लिए 29 फरवरी और 1 मार्च उत्तम है। दो और तीन मार्च को आपके पास धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। धन आने में बाधा है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। भाग्य साथ दे सकता है। इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उसके बुरे प्रभाव में कमी आएगी। आपको कई मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपके पेट में समस्या हो सकती है। इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इस सप्ताह शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 जनवरी उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षर मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक: 

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments