ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (12 फरवरी से 18 फरवरी 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

माह जनवरी की 15 तारीख को मकर संक्रांति थी। कहा जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में आते हैं। इसी प्रकार इस सप्ताह के 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति होगी और भगवान सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनश्रुति है कुंभ शनिदेव का पुराना पुराना घर है। मकर संक्रांति पर जब भगवान सूर्य शनि देव के घर आए थे तो प्रसन्न होकर के उन्होंने उनको मकर नामक घर भी प्रदान किया था। आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। इस कहानी को सुनाने का मेरा अभिप्राय यह था की भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में लगातार दो माह रहते हैं। इसी प्रकार आज के मानव को भी अपने पुत्र के घर साल में कम से कम लगातार दो माह रहना चाहिए जिससे पिता और पुत्र के बीच में संबंध हमेशा अच्छे बने रहें।

आज की चर्चा में मैं आपको 12 फरवरी से 18 फरवरी 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया से नवमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा करेंगे।

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा कुंभ राशि का रहेगा। 12 फरवरी को 1:59 दिन से मीन राशि में प्रवेश करेगा। 14 फरवरी को 4:28 शाम से मेष राशि में गोचर करेगा। 16 फरवरी को 8:05 रात से वृष राशि में जाएगा। सप्ताह समाप्त होते होते 18 फरवरी को 1:33 रात के समय चंद्रमा मिथुन राशि में चला जाएगा।

सूर्य के गोचर के बारे में मैं आपको पूर्व में बता चुका हूं। इस सप्ताह के प्रारंभ में सूर्य मकर राशि में रहेगा तथा 13 को 8:01 रात से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह पूरे सप्ताह मकर राशि में भ्रमण करेंगे। इस पूरे सप्ताह सूर्य मेष राशि में तथा शनि कुंभ राशि में रहेंगे। हम सभी जानते हैं की राहु सदैव वक्री चाल चलता है। इस सप्ताह राहु मीन राशि में बक्री होकर गमन करेगा।

सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के बाद शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हो गए हैं। इस सप्ताह 12, 13, 14, 17 और 18 फरवरी को विवाह का मुहूर्त है। मुंडन अन्नप्राशन और नामकरण के मुहूर्त 14 फरवरी को है। व्यापार का मुहूर्त 14 और 15 फरवरी को है। इस सप्ताह उपनयन गृह प्रवेश और गृहारंभ के कोई भी मुहूर्त नहीं है।

इस सप्ताह 14 फरवरी को बसंत पंचमी है। आप सभी को बसंत पंचमी की ढेर सारी बधाई।

इस सप्ताह 13 फरवरी को सूर्योदय से शाम के 5:57 तक और 15 फरवरी को सूर्योदय से दिन के 3:12 तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इसके अलावा इस सप्ताह 17 फरवरी को 1:37 दिन से रात के अंत तक अमृत सिद्धि योग भी है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल के बारे में बताने का प्रयास करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए। जीवनसाथी को पेट में थोड़ी-थोड़ी समस्या हो सकती है। माताजी को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दिक्कत आ सकती है। कृपया उनके ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को पूरे सप्ताह लगातार चेक करते रहें। इस सप्ताह आपकी कुंडली में धन आने का योग सामान्य है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिक्स नहीं लेना चाहिए। आपको गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। अगर आप सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत उत्तम है। अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो वह इस सप्ताह हो भी सकता है। इस सप्ताह 15 और 16 फरवरी को आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग बन रहा है। यह गजकेसरी योग अत्यंत उत्कृष्ट है। इससे स्पष्ट है कि 15 और 16 फरवरी को आप द्वारा किए गए कार्यों में आपको काफी सफलता प्राप्त होगी। आपको 12, 13 और 14 फरवरी को सतर्क रहना चाहिए। 17 और 18 फरवरी को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि माता जी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगल देव की विशेष पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका काफी साथ देगा। कार्यालय के कार्यों में थोड़ी बहुत परेशानी होना स्वाभाविक है। अतः आपको चाहिए कि आप व्यर्थ का वाद विवाद ना करें। धन आने में बाधा है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिक्स नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ आपका तनाव हो सकता है। आपको अपनी संतान से थोड़ा बहुत मदद मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख उत्तम है। 17 और 18 तारीख को कई कार्यो में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। 15 और 16 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा परंतु पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। धन आने का अच्छा योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12,13 और 14 फरवरी अनुकूल है। 12, 13 और 14 फरवरी को आपके कार्य बगैर किसी बाधा के हो सकते हैं। 17 और 18 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानी पूर्वक करना चाहिए। 17 और 18 तारीख को कोई कार्य करते समय आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए काफी उत्तम रहेगा। माताजी को पेट में कुछ समस्या हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको ब्लड प्रेशर और डायबिटीज इत्यादि रक्त संबंधी रोगों से सावधान रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको काम मदद मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर ही भरोसा करना पड़ेगा। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको काफी सावधान रहना चाहिए। अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के काफी प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी उत्तम है। 17 और 18 फरवरी को आपको धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है। उस कष्ट की थोड़ी छाए आप पर भी पड़ेगी। इस सप्ताह आपका भाग्य आपके लिए अनुकूल है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। आप अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों और संतान के साथ सामान्य संबंध रहेंगें। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 फरवरी उत्तम है। 17 और 18 फरवरी को आपकी कुंडली के गोचर में कार्य सिद्ध योग बन रहा है। 12, 13 और 14 फरवरी को आपको सतर्कता के साथ ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन प्रात काल स्नान की उपरांत सूर्य मत्रों के साथ में भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके एक संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं आयेंगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका या आपके जीवन साथी में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह भाई और बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 फरवरी लाभदायक हैं। 12, 13 और 14 फरवरी को किए गए कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। 15 और 16 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 17 और 18 फरवरी को आपको अपने भाग्य से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में तिल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। धन में भी वृद्धि होगी। आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य समान्यता ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को थोड़ी पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा अच्छा और थोड़ा खराब है। आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है,परंतु माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी की आशंका है। भाई बहनों के साथ संबंध समान्यतया ठीक रहेंगे। आपकी संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 फरवरी उत्तम है। 17 और 18 फरवरी को आप जिन कार्यों को करने का प्रयास करेंगे उन सभी में आपके सफल होने की उम्मीद है। 15 और 16 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से मदद मिलने की उम्मीद है। धन आने का योग है। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य से ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। आपकी संतान आपके साथ सहयोग करेगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 फरवरी उत्तम है। 17 और 18 फरवरी को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में लाभ हो सकता है। अगर आप परिश्रम करेंगे तो आपके बहुत सारे कार्य सफल हो सकते हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी। सुख संबंधी कोई उपकरण या घर में कोई अच्छा कार्य हो सकता है जिसमें धन भारी मात्रा में खर्च हो। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में मामूली दिक्कत है। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी उत्तम है। 17 औरत 18 फरवरी आपकी संतान के लिए उत्तम है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके लिए कचहरी के कार्यों में सफलता का उत्तम योग है। धन आने में थोड़ी बाधा है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से कम मदद प्राप्त होगी। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में मामूली परेशानी रहेगी। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 फरवरी उत्तम है। 17 और 18 फरवरी को आप जो जो कार्य करेंगे सभी में आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रतिदिन प्रातः काल स्नान के उपरांत जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपके धन की मात्रा में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्य पूरी सावधानी के साथ ही करें। अगर आप यह कार्य सावधानी के साथ नहीं करेंगे तो धोखा खा सकते हैं। इस सप्ताह आपको भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। भाग्य आपकी बहुत थोड़ी मदद कर पाएगा। आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत खराबी रहेगी। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 तारीख परिणाम दायक है। 12, 13 और 14 फरवरी को आप जो भी कार्य करेंगे अधिकांश में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments