हिन्दी साहित्य- साहित्यिक कार्यक्रम – ☆ क्षितिज अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2019, इंदौर ☆ – श्री दीपक गिरकर

श्री दीपक गिरकर 

☆ क्षितिज अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2019, इंदौर☆

☆ कोई भी कला संयम और समय के साथ ही विकसित होती है – सुकेश साहनी☆

‘क्षितिज’ संस्था, इंदौर द्वारा द्वितीय ‘अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2019’ का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर 2019, रविवार को श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति, इन्दौर में किया गया। यह कार्यक्रम चार विभिन्न सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम उद्घाटन , लोकार्पण एवम सम्मान सत्र रहा। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, कला मर्मज्ञ श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने की। मंच पर क्षितिज साहित्य संस्था के अध्यक्ष श्री सतीश राठी, श्री सूर्यकांत नागर, श्री सुकेश साहनी, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री माधव नागदा एवम श्री कुणाल शर्मा उपस्थित थे।

संस्था परिचय एवं अतिथियों के लिए स्वागत भाषण श्री सतीश राठी ने दिया। लघुकथा विधा को लेकर वर्ष 1983 से संस्था द्वारा किए गए कार्यों की उन्होंने जानकारी दी एवं संस्था के विभिन्न प्रकाशनों पर जानकारी देते हुए लघुकथा विधा के पिछले 35 वर्ष के इतिहास पर एक दृष्टि डाली। उन्होंने संस्था के इतिहास व कार्यों से सभी को परिचित करवाया। अतिथियों का परिचय देते हुए लघुकथा विधा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा लघुकथा विधा के लिए दिए जाने वाले सम्मानो की चयन प्रक्रिया वहां पर प्रस्तुत की।

इस सत्र में सत्र अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को कला साहित्य सृजन सम्मान 2019, श्री सुकेश साहनी को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान 2019, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल को क्षितिज लघुकथा सेतु शिखर सम्मान 2019, श्री माधव नागदा को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान 2019, श्री कुणाल शर्मा को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2019 एवं श्री हीरालाल नागर को लघुकथा शिखर सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया।

इस सत्र में पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

क्षितिज पत्रिका के सार्थक लघुकथा अंक का विमोचन सर्वप्रथम हुआ। पुस्तक सार्थक लघुकथाएँ, इंदौर के 10 लघुकथाकारों के लघुकथा संकलन शिखर पर बैठ कर, श्री सुकेश साहनी के लघुकथा संग्रह सायबर मैन, श्री भागीरथ परिहार की पुस्तक कथा शिल्पी, सुकेश साहनी की सृजन चेतना, ज्योति जैन के लघुकथा संग्रह जलतरंग का अंग्रेजी अनुवाद, डॉ अश्विनी कुमार दुबे के गजल संग्रह कुछ अशहार हमारे भी, श्री चरण सिंह अमी की पुस्तक हिंदी सिनेमा के अग्रज, श्री बृजेश कानूनगो की दो पुस्तके रात नौ बजे का इंद्रधनुषअनुगमन का विमोचन इस कार्यक्रम के लोकार्पण सत्र में हुआ। उद्घाटन के पश्चात इस तरह कुल 11 पुस्तकों का विमोचन हुआ।

अतिथियों का स्वागत पुरुषोत्तम दुबे, अरविंद ओझा, सतीश राठी, अश्विनी कुमार दुबे, योगेन्द्र नाथ शुक्ल, आशा गंगा शिरढोनकर एवं प्रदीप नवीन ने किया। प्रथम सत्र का संचालन अंतरा करबड़े ने किया। मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के वक्त सरस्वती वंदना विनीता शर्मा ने प्रस्तुत की।

व्याख्यान सत्र में कुणाल शर्मा ने लघुकथा के आधुनिक स्वरूप पर बात की। श्री माधव नागदा ने शैक्षणिक पाठ्यक्रम में लघुकथा की उपादेयता विषय पर अपने विचार रखे। किशोर और युवा को लघुकथा पाठ्यक्रम में शामिल करवा कर ही साहित्य से परिचित करवाया जा सकता है, उससे उनमें साहित्यिक अभिरुचि का विकास होता है। इतिहास भले ही पुराना हो किंतु यह एक नई विधा है। विधार्थी इससे अंजान हैं इसलिए यदि विधिवत पाठ्यक्रम के द्वारा उन्हें विधा से परिचित करवाया जाए तो आगे शोध के रास्ते खुलते हैं।पंचतंत्र भी लघुकथा का ही रूप है, बुद्ध महावीर भी लघुकथा के माध्यम से अपनी बात कहते थे। समय का अभाव व भाव की तीव्रता के कारण यह विधा अधिक ग्राहय है। कहानी उपन्यास की तरह यह भी सभी विषयों पर अपनी उपयोगिता सिद्ध करेगी।

सुकेश साहनी ने अपने भाषण में लघुकथा के विचार पक्ष एवम विभिन्न विषयों पर रची जा रही लघुकथाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, लघुकथा विषय पर अपने विचार लेखक को व्यक्त करते हुए विषय के साथ न्याय करना प्राथमिकता में होना चाहिए। घटना व विषय विविध हैं। लिखते वक़्त समय देते हुए लिखा जाए। कोई भी कला संयम और समय के साथ विकसित होती है इसलिए किसी भी विषय के साथ समय देकर ही न्याय किया जा सकता है। विचार वह धुरी है जिस पर कल्पना घुमती है। सीप में मोती बनने वाली प्रक्रिया की तरह लघुकथा का सृजन हो सकता है लेकिन शीघ्र मोती पाने के चक्कर में लघुकथा को नोच कर नहीं परोसा जा सकता उसका पूरी तरह से परिपक्व होना जरूरी है।

श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंजाबी लघुकथा से आगे अब हिंदी लघुकथा विकास की बात हो। इंदौर शहर के योगदान को याद करते हुए उन्होंने विविध भाषाओं में लिखने वाली लघुकथा के विकास की बात की। निरंतरता सबसे बड़ा गुण है वह सफलता की ओर ले जाती है। लघुकथा में भी यह बात उल्लेखनीय है कि तमाम आलोचना के बाद भी लेखकों ने लिखना जारी रखा और आज लघुकथा एक विधा के रूप में स्थापित हो चुकी है। पंजाबी भाषा एवं हिंदी भाषा के आपसी जुड़ाव की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि क्षितिज पत्रिका ने कभी पंजाबी लघुकथाओं पर भी अंक निकाला और मिनी पत्रिका में भी हिंदी के लघुकथाकारों की लघुकथाओं के अनुवाद प्रकाशित किए गए।

विशेष योगदान हेतु, सर्वश्री उमेश नीमा, चरण सिंह अमी, नई दुनिया के अनिल त्रिवेदी, पत्रिका अखबार की संपादक रुखसाना, दैनिक भास्कर के श्री रविंद्र व्यास, श्री प्रदीप नवीन आदि को सम्मानित किया गया। कला सहयोग के लिए वरिष्ठ कलाकार श्री संदीप राशिनकर को भी सम्मानित किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा कि, साहित्य का यात्री सृजन से एकाकर हो जाता है। जो बुद्धि न समझ सके वह चमत्कार कहा जाता है, लघुकथा भी एक सहज चमत्कार है, कहने को लघु किंतु प्रभाव में विराट है। यह विधा, वामन के विराट पग की तरह अपने प्रभाव क्षेत्र में व्यापक रूप से लोकप्रिय है। एक स्वतंत्र विधा के रूप में इसका बड़ा सम्मान है।

लघुकथा की यात्रा की तुलना उन्होंने गंगा की यात्रा से कर कहा कि, अब यह संगम की तरह महत्वपूर्ण हो गई है। संस्कृत आख्यायिका यह नहीं है, उपन्यास का साररूप भी यह नहीं है। लघुकथा भिन्न विधा है एडगर एलान पो अंग्रेजी में इसके पुरोधा रहे। लघुकथा संवेदना का सार रूप है जिसकी तेजस्विता अपूर्व है। प्राचीन ग्रंथों में हर जगह यह विधा भिन्न-भिन्न स्वरूप में उपस्थित रही है। सार्थक संदेश, विसंगति पर चोट व व्यंग्य भी लघुकथा के तत्व माने जाते हैं।

विधाओं के अंतर अवगमन पर उन्होंने कहा विधाओं का आपस में संवाद होना आवश्यक है, अधिक से अधिक अध्ययन से यह विवाद समाप्त किया जा सकता है।

श्री नरेंद्र जैन, श्री राजेंद्र मूंदड़ा, श्री नितिन पंजाबी, को भी सम्मानित किया गया। इस सत्र का   आभार प्रदर्शन पुरुषोत्तम दुबे ने किया।

कार्यक्रम का द्वितीय सत्र लघुकथा पाठ का था जिसमें 35 से अधिक लघुकथाकारों ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ लघुकथाकार श्री भागीरथ परिहार ने की। मंच पर अतिथि थे सर्वश्री योगेन्द्र नाथ शुक्ल, पवन जैन, संतोष सुपेकर।

श्रीमती जया आर्य, सुषमा दुबे, सुषमा व्यास, पुष्परानी गर्ग, स्नेहलता, कोमल वाधवानी प्रेरणा, राम मुरत राही, कपिल शास्त्री, दीपा व्यास, आदि ने लघुकथा पाठ किया। अपने उद्बोधन में श्री योगेंद्रनाथ शुक्ल, श्री पवन जैन, श्री भागीरथ परिहार ने पढ़ी गई लघुकथाओं के कथ्य शिल्प की समीक्षा की।      इससत्र का संचालन निधि जैन ने किया।

तृतीय सत्र नारी अस्मिता व लघुकथा लेखन पर मूल रूप से केंद्रित था। मुख्य अतिथि श्री सूर्यकांत नागर थे। सत्र अध्यक्षता श्री बलराम अग्रवाल ने की। डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, हीरालाल नागर, ज्योति जैन व वसुधा गाडगिल सत्र में अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस सत्र का संचालन श्रीमती सीमा व्यास एवं वत्सला त्रिवेदी ने किया।

श्री सूर्यकांत नागर ने स्त्री पुरुष की संवेदना में भेद बताते हुए स्त्री विमर्श को आवश्यकता पर बल दिया।

श्री बलराम अग्रवाल ने कहा – साहस के साथ स्त्री अस्मिता व अधिकार की बात करने के लिए लेखन से बेहतर कोई माध्यम नहीं है, वेदो से लेकर अब तक स्त्री के विमर्श में गिरावट आई है और अब धीरे-धीरे स्थितियाँ बदली है।  श्री हीरालाल नागर ने अपने वक्तव्य में स्त्री विर्मश में लघुकथा की उपयोगिता व उसकी यात्रा पर प्रकाश डाला। डॉ. पुरुषोत्तम दुबे ने लघुकथा के कालखंड व शिल्प पर चर्चा की। ज्योति जैन ने स्त्री अस्मिता पर कुछ लघुकथाओं के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुष की तुलना नहीं की जा सकती।

वसुधा गाडगिल ने अपने वक्तव्य में स्त्री के विविध स्वरूप पर लिखे जाने वाले साहित्य पर प्रकाश डाला। नवीन प्रतिमान नवीन विचार आज की आवश्यकता है।

आखिरी महत्वपूर्ण सत्र प्रश्न उत्तर सत्र व मुक्त संवाद व परिचर्चा का था जिसमें लघुकथा विधा से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासा, दुविधा उसके कथा शिल्प व प्रभाव पर चर्चा हुई। सत्र की अध्यक्षता श्रीमध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के श्री राकेश शर्मा, संपादक वीणा पत्रिका ने की। मंच पर विभिन्न प्रश्नों का जवाब देने के लिए देश भर में लघुकथा की अलख जगाने के लिए निरंतर सक्रिय श्री सुकेश साहनी, श्री बलराम अग्रवाल, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल व श्री ब्रजेश कानूनगो ने विभिन्न प्रश्नों का उचित समाधान करते हुए जवाब दिये।

लघुकथा में शब्द सीमा क्या हो? लघुकथा व अंग्रेजी की शॉर्ट स्टोरी में क्या भेद है? लघुकथा में संवाद की भूमिका कितनी है? एक चरित्र पर आधारित लघुकथा को मान्य किया जायेगा? लघुकथा व कथा में क्या भेद है? लघुकथा के मापदंड क्या हैं? लघुकथा में व्यंग्य की भूमिका पर प्रश्न क्यों उठाये जाते हैं? लघुकथा में कथ्य का विकास कैसा हो? जैसे और कई प्रश्नों के जवाब देकर नव लेखकों, शोधार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। सत्र का संचालन डॉ गरिमा संजय दुबे ने किया।

समूचे आयोजन के संदर्भ में, आयोजन में पधारे अतिथियों का उपस्थित लघुकथाकारों का एवं स्थानीय अतिथियों का, क्षितिज संस्था के सचिव श्री अशोक शर्मा भारती ने आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि लघुकथा की रचना प्रक्रिया एवं विभिन्न विषयों पर लिखी जाने वाली लघुकथा पर चर्चा करने के साथ-साथ सार्थक लघुकथा पर चर्चा विशेष रुप से की गई। क्षितिज संस्था का प्रथम सम्मेलन लघुकथा की सजगता पर केंद्रित था और यह द्वितीय सम्मेलन लघुकथा की सार्थकता पर केंद्रित था।

 

प्रस्तुति : दीपक गिरकर,  28-सी, वैभव नगर, कनाडिया रोड, इंदौर- 452016

मोबाइल : 9425067036

मेल आईडी : [email protected]

Please share your Post !

Shares

सूचनाएं /Information – ☆ हिंदी आंदोलन परिवार – रजतजयंती समारोह, पुणे ☆

 ☆ सूचनाएं /Information ☆

 ☆ हिंदी आंदोलन परिवार – रजतजयंती समारोह के अंतर्गत

*हिंदी आंदोलन परिवार, पुणे, राष्ट्रभाषा महासंघ, मुंबई और महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी*

*हिंदी: घोषित राजभाषा, उपेक्षित राष्ट्रभाषा*

शनि  दि. 14 दिसम्बर 2019

समय- प्रात: 10 बजे

स्थान- लकाकी सभागृह, मराठा चेंबर ऑफ कॉमर्स, स्वारगेट कॉर्नर, पुणे

 

*पंजीकरण एवं जलपान* –  प्रातः 9:30 से 10:00

*उद्घाटन सत्र* –  प्रातः 10:00 बजे

*उद्घाटनकर्ता- डॉ. सदानंद भोसले* (हिंदी विभागाध्यक्ष, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय)

*अध्यक्ष*- *डॉ. सुशीला गुप्ता* (उपाध्यक्ष, राष्ट्रभाषा महासंघ, मुंबई)

 

*वक्तव्य*- 

*श्री ज. गं. फगरे*   (संचालक, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, पुणे)

*श्री संजय भारद्वाज* (अध्यक्ष, हिंदी आंदोलन परिवार, पुणे)

 

*संचालन- सौ.स्वरांगी साने*

*प्रथम सत्र* 11.45 से 1.45 बजे तक

 

*अध्यक्ष- डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय* (हिंदी विभागाध्यक्ष, मुंबई विश्वविद्यालय)

*विशेष अतिथि- डॉ. दामोदर खडसे* (प्रसिद्ध साहित्यकार)

 

*वक्तव्य-*

*डॉ. नीला बोर्वणकर*  ( पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, आबासाहेब गरवारे महाविद्यालय)

*डॉ. शशिकला राय* (एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय)

*डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव* सहायक महाप्रबंधक (हिंदी), बैंक ऑफ महाराष्ट्र

*श्री महेश अग्रवाल* (ट्रस्टी एवं संरक्षक, राष्ट्रभाषा महासंघ, मुंबई)

 

*संचालन- डॉ. अनंत श्रीमाली*

 

*भोजनावकाश* –  अपराह्न 1.45 से 2.30 बजे

*द्वितीय सत्र* –  अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे

 

*मेरी भाषा के लोग* – ‘क्षितिज’ द्वारा साहित्यिक रचनाओं की प्रस्तुति।)

*समापन सत्र* – *प्रतिनिधि प्रतिक्रियाएँ एवं प्रश्नोत्तर*

*चायपान-* – संध्या 4:45 बजे

 

*विनीत*

*सुधा भारद्वाज* (कार्यकारिणी संयोजक, हिंदी आंदोलन परिवार, पुणे)

*डॉ. अनंत श्रीमाली* (महासचिव, राष्ट्रभाषा महासंघ, मुंबई)

*ज. गं फगरे* (संचालक, महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, पुणे)

सम्पर्क- *9890122603, 9819051310*

 

*नोट-* 

1) पंजीकरण पहले आएँ, पहले पाएँ के आधार पर। आसनक्षमता पूरी हो जाने पर पंजीकरण की प्रक्रिया रोक दी जाएगी।

2) कुछ आसन आरक्षित हैं।

3) विद्यार्थियों के लिए आई कार्ड लाना अनिवार्य है।

4) कार्यक्रम को सुचारू रखने के लिए समयपालक की व्यवस्था की गई है।

Please share your Post !

Shares

सूचनाएँ/Information – ☆ 16 वां बहुभाषी नाट्य महोत्सव – निर्णायक की कलम से – – ☆ श्रीमती हेमलता मिश्रा “मानवी” 

श्रीमति हेमलता मिश्र “मानवी “

(सुप्रसिद्ध, ओजस्वी,वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती हेमलता मिश्रा “मानवी”  जी  विगत ३७ वर्षों से साहित्य सेवायेँ प्रदान कर रहीं हैं एवं मंच संचालन, काव्य/नाट्य लेखन तथा आकाशवाणी  एवं दूरदर्शन में  सक्रिय हैं। आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय स्तर पर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, कविता कहानी संग्रह निबंध संग्रह नाटक संग्रह प्रकाशित, तीन पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद, दो पुस्तकों और एक ग्रंथ का संशोधन कार्य चल रहा है।  आज प्रस्तुत है 16 वें बहुभाषी नाट्य महोत्सव में निर्णायक के रूप श्रीमती  हेमलता मिश्रा जी के उदगार.)

 

निर्णायक की कलम से -श्रीमती हेमलता मिश्रा “मानवी”  ☆

 

विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन ,मोरभवन झांसीरानी चौक नागपुर और कला सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16 वें बहुभाषी नाट्य महोत्सव में निर्णायक के रूप में पिछले छः दिनों के स्वर्गिक आनंद का अनुपम आस्वाद – – अवर्णनीय है

पूरे पंद्रह नाटक 200 से अधिक कलाकार और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सुधि जनों के साथ बड़े ही जोश उत्साह और जिज्ञासा से पूरित  नाट्य महोत्सव का भव्य समापन समारोह अनेकानेक गौरवान्वित पलों के साथ संपन्न हुआ। मानो एक विशाल साहित्य महायज्ञ में अपने अपने हिस्से की समिधा समर्पित कर हर कलाकार चंदन की महकती खुशबू सा निरामय हो उठा— कला गौरव की गमकती यज्ञाग्नि में स्वयं की कला की समिधा अर्पण कर समाज ऋण – – देश ऋण और मानवीय  ऋण चुका कर तृण कण सी निरागस नम्रता से पूरित हो गया– हर चेहरा प्रफुल्लित खिले पुष्प सा।

परिणाम की उत्सुकता अपनी जगह पर परंतु उल्लास हर चेहरे पर हिलोरें ले रहा। सुधि जनों, स्वनाम धन्य मनीषियों तथा महनीय अतिथियों का स्वागत–  निर्णायक मंडल का सत्कार इत्यादि महनीय पलों का साक्षी बना विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रांगण और कला सागर का गरिमामय ग्रुप।

विशाल कला रसिक जनसमूह की उत्सुकता शांत हुई  पुरस्कारों की घोषणा के साथ और नामों की घोषणा के पूर्व ही जनसमूह में से उठते स्वर – – – निर्णायक गणों के निर्णय को  सही निर्णय की मुहर लगा देते।

कृतज्ञता ज्ञापन की पारंपरिक मगर दिली अदायगी के साथ विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन और कला सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सोलहवें बहु-भाषी नाट्य महोत्सव का समापन घोषित किया गया।

संपन्न हुआ एक चिरंजीवी महोत्सव एक शाश्वत आशीर्वाद के साथ – – – कि फिर मिलेंगे। आमीन।

 

© हेमलता मिश्र “मानवी ” 

नागपुर, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares
सूचना – हिन्दी साहित्य – ☆ ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक ☆ – (विशेषांक की रचनाएँ >>महत्वपूर्ण लिंक्स)

सूचना – हिन्दी साहित्य – ☆ ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक ☆ – (विशेषांक की रचनाएँ >>महत्वपूर्ण लिंक्स)

☆ ई-अभिव्यक्ति – गांधी स्मृति विशेषांक ☆

 

हम  2  अक्टूबर  2019 को  ई-अभिव्यक्ति  (www.e-abhivyakti.com ) द्वारा महात्मा गाँधी जी की 150वीं  जयंती पर प्रकाशित ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक  विशेषांक की रचनाओं के  महत्वपूर्ण लिंक्स उपलब्ध कर रहे हैं जिन्हें आप भविष्य में पढ़ सकते हैं।

ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक  में ई-अभिव्यक्ति की प्रस्तुति :-

  1. हिन्दी साहित्य – ई-अभिव्यक्ति संवाद – ☆ अतिथि संपादक की कलम से ……. महात्मा गांधी प्रसंग ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय – http://bit.ly/2oiSiae
  1. ई-अभिव्यक्ति: संवाद- 41 – ☆ ई-अभिव्यक्ति – गांधी स्मृति विशेषांक☆ – हेमन्त बावनकर – http://bit.ly/2n09wc7
  1. हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ दक्षिण अफ्रीका : मिस्टर बैरिस्टर एम. के. गांधी से गांधी बनाने की ओर ☆ श्री मनोज मीता, गांधीवादी चिंतक एवं समाजसेवी – http://bit.ly/2nuCAsA
  1. हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ गांधी विचार की वर्तमान प्रासंगिकता ☆ श्री राकेश कुमार पालीवाल, महानिदेशक (आयकर) हैदराबाद (प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक  ) – http://bit.ly/2nER7le
  1. हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ गांधी जी के मुख्य सरोकार ☆ डॉ.  मुक्ता (राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत) एवं पूर्व निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी – http://bit.ly/2oq2sFK
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ सपने में बापू ☆ डॉ कुन्दन सिंह परिहार, वरिष्ठ साहित्यकार – http://bit.ly/2mRKpbq
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ घोडा, न कि …. ☆ डॉ सुरेश कान्त, संपादक हिन्द पॉकेट बुक्स – http://bit.ly/2mKLKR6
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ तेरा गांधी, मेरा गांधी; इसका गांधी, किसका गांधी! ☆ श्री प्रेम जनमेजय, व्यंग्य शिल्पी एवं संपादक – http://bit.ly/2mIfXjI
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ राजघाट का मूल्य ☆ श्री संजीव निगम, वरिष्ठ साहित्यकार – http://bit.ly/2ok5wDC
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ गांधी जिन्दा हैं और रहेंगे ☆ श्रीमती सुसंस्कृति परिहार – http://bit.ly/2mKFfOc
  1. हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ चंपारण सत्याग्रह: एक शिकायत की जाँच ☆ श्री अरुण कुमार डनायक, गांधीवादी चिंतक – http://bit.ly/2mO5eED
  1. हिन्दी साहित्य – कविता – ☆ अहिंसा का दूत ☆ सुश्री निशा नंदिनी भारतीय – http://bit.ly/2paYPEi
  1. हिन्दी साहित्य – संस्मरण – ☆ पकुआ के घर गाँधी जी ! ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय – http://bit.ly/2mI78q6
  1. मराठी साहित्य – कविता – ☆ बापू ☆ श्री सुजित कदम, मराठी युवा साहित्यकार – http://bit.ly/2olLJn9
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ क्योंकि मैं राष्ट्र मां नहीं ☆ श्रीमती समीक्षा तैलंग – http://bit.ly/2nDSYXD
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ चौराहे पर गांधी! ☆ श्री प्रेम जनमेजय, व्यंग्य शिल्पी एवं संपादक – http://bit.ly/2nQ2VBn
  1. हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ महात्मा गांधी के सपनों का भारत ☆ डॉ भावना शुक्ल – http://bit.ly/2otaeiv
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ बापू कभी इस जेब में कभी उस जेब में ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ – http://bit.ly/2oz1Bmg
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ हे राम ! ☆ डॉ गंगाप्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’ – http://bit.ly/2nS9GCz
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य – ☆ कहाँ चल दिए बापू ☆ श्री विनोद कुमार ‘विक्की’ – http://bit.ly/2piJ9ic
  1. हिन्दी साहित्य – कविता – ☆ प्रश्नचिन्ह ☆ श्री रमेश सैनी – http://bit.ly/2nGgUtD
  1. हिन्दी साहित्य – लघुकथा – ☆ मानव ☆ श्री सदानंद आंबेकर – http://bit.ly/2nPuieQ
  1. हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ गांधी की खादी आज भी प्रासंगिक ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ – http://bit.ly/2mQoSji
  1. मराठी साहित्य – कविता – ☆ महात्मा गांधी……! ☆ – कविराज विजय यशवंत सातपुते, मराठी साहित्यकार – http://bit.ly/2mSkCj8
  1. हिन्दी साहित्य – लघुकथा – ☆ पूछ रहे बैकुंठ से बापू ☆ श्री मनोज जैन “मित्र” – http://bit.ly/2nG4L7Z
  1. हिन्दी साहित्य – लघुकथा – ☆ दृष्टि ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” – http://bit.ly/2pn1smx
  1. हिन्दी साहित्य – व्यंग्य लघुकथा – ☆ महात्मा गाँधी की जय ☆ श्री घनश्याम अग्रवाल – http://bit.ly/2osqznA
  1. हिन्दी साहित्य – संस्मरण – ☆ बा और बापू ☆ श्रीमति हेमलता मिश्र “मानवी “ – http://bit.ly/2nST8KT

धन्यवाद.

Please share your Post !

Shares

महत्वपूर्ण सूचना – ☆ महात्मा गांधी जी के150वीं जयंती पर विशेष – ☆ ई-अभिव्यक्ति – गांधी स्मृति विशेषांक ☆

 ☆ महत्वपूर्ण सूचना ☆

 ☆ ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक ☆

महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती पर ई-अभिव्यक्ति की विशेष प्रस्तुति “ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक”

 

इस विशेषांक में आप पढ़ सकेंगे अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षरों की रचनाएँ, जिनमें प्रमुख हैं :-

श्री राकेश कुमार पालीवाल, महानिदेशक (आयकर) हैदराबाद एवं प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक, डॉ मुक्ता, पूर्व निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कुन्दन सिंह परिहार, डॉ सुरेश कान्त, श्री प्रेम जनमेजय, श्री संजीव निगम, श्रीमति सुसंस्कृति परिहार, श्री अरुण कुमार डनायक, सुश्री निशा नंदिनी भारतीय, श्री जय प्रकाश पाण्डेय, डॉ गुणशेखर शर्मा, श्री विनोद कुमार विक्की, श्री रमेश सैनी, श्री सदानंद आंबेकार, श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’, श्रीमती समीक्षा तैलंग, श्री मनोज जैन “मित्र”, श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”, मराठी साहित्यकार कवीराज विजय यशवंत सातपुते, श्री सुजित कदम एवं अन्य सुप्रसिद्ध साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर।

आशा है आपको निश्चित ही इस अंक की प्रतीक्षा रहेगी ।

 

Please share your Post !

Shares

सूचना – हिन्दी साहित्य – ☆ परसाई स्मृति अंक ☆ – (विशेषांक की रचनाएँ >>महत्वपूर्ण लिंक्स)

? परसाई स्मृति अंक ?

हम 22 अगस्त 2019 को www.e-abhivyakti.com द्वारा स्व. परसाई जी  के जन्मदिवस पर प्रकाशित विशेषांक की रचनाओं के  महत्वपूर्ण लिंक्स उपलब्ध कर रहे हैं जिन्हें आप भविष्य में पढ़ सकते हैं।

 

परसाई स्मृति अंक में ई-अभिव्यक्ति की प्रस्तुति :-

  1. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – संस्मरण ☆ पारदर्शी परसाई ☆ – डॉ.राजकुमार “सुमित्र” ☆>>http://bit.ly/30jWqop
  2. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक ☆ अतिथि संपादक की कलम से ……. परसाई प्रसंग ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆>> – http://bit.ly/30sNg9a
  3. ई-अभिव्यक्ति: संवाद- 38 – हेमन्त बावनकर ☆>>http://bit.ly/30priE3
  4. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ इस तरह गुजरा जन्मदिन ☆ – स्व. हरिशंकर परसाई ☆>> – http://bit.ly/2Zty5Q1
  5. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – संस्मरण ☆ परसाई जी – अमिट स्मृति ☆ – आचार्य भागवत दुबे ☆>> – http://bit.ly/2ZiwNHn
  6. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ परसाई जी – एक आम आदमी और खास लेखक ☆ – श्री हिमांशु राय ☆>> – http://bit.ly/30qG39u
  7. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ परसाई का मूल्यांकन क्यों नहीं? ☆ – श्री एम.एम. चन्द्रा ☆>> – http://bit.ly/2ZmdrRy
  8. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ स्वतंत्र विचार ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆>> – http://bit.ly/30yGhM9
  9. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – संस्मरण ☆ परसाई के रूपराम ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆>> – http://bit.ly/2ZkaIbh
  10. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ हरिशंकर परसाई… व्यंग्य से करते ठुकाई…!! ☆ – सुश्री इंदु सिंह ‘इन्दुश्री’ ☆>> –  http://bit.ly/30jE7zH
  11. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ सच्चे मानव परसाई जी ☆ – डॉ महेश दत्त मिश्र ☆>> – http://bit.ly/2ZigCcT
  12. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – संस्मरण ☆ व्यंग्यकार स्व. श्रीबाल पांडे ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆>> – http://bit.ly/30rJvku
  13. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ परसाई को जानने के ख़तरे ☆ – डॉ कुन्दन सिंह परिहार ☆>> – http://bit.ly/2ZirWGe
  14. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ वर्तमान परिदृश्य में परसाई की प्रासंगिकता ☆ – सुश्री अलका अग्रवाल सिग्तिया ☆>> http://bit.ly/2Ze7I0f
  15. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ युग पुरुष परसाई ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆>> – http://bit.ly/30kAqK2
  16. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – संस्मरण ☆ परसाई का गाँव ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆>> – http://bit.ly/2ZirFDc
  17. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – आलेख ☆ कबीर के ध्वज वाहक हरिशंकर परसाई ☆ – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆>>http://bit.ly/30pl5rD
  18. हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – नाटक ☆ सदाचार का तावीज ☆ – श्री वसंत काशीकर ☆ –>>http://bit.ly/30pmgYa

 

 

 

? ? ? ? ?

Please share your Post !

Shares

सूचना – वर्जिन साहित्यपीठ: लघुकथा मंजूषा – 4 हेतु लघुकथाएं आमंत्रित

वर्जिन साहित्यपीठ: लघुकथा मंजूषा – 4 हेतु लघुकथाएं आमंत्रित

 

(पुस्तक पेपरबैक और ईबुक, दोनों रूपों में प्रकाशित की जाएगी।)

रॉयल्टी: 50% लेखकगण + 30% संपादन मंडल + 20% साहित्यपीठ (पहली 10 प्रति की बिक्री साहित्यपीठ के पास रहेगी)। रॉयल्टी 11वीं प्रति की बिक्री से प्रारंभ होगी।

पारदर्शिता हेतु गूगल, पोथी और अमेज़न की सेल रिपोर्ट यहीं प्रति माह के प्रथम सप्ताह में शेयर की जाएगी।

नमस्कार मित्रों। सार्थक लेखन हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

लघुकथा मंजूषा  – 1, 2 एवं 3 की सफलता के पश्चात वर्जिन साहित्यपीठ लघुकथाकारों  से लघुकथा मंजूषा – 4 हेतु लघुकथाएं आमंत्रित करता है। आप अपनी प्रकाशित/अप्रकाशित 2 बेहतरीन लघुकथाएं [email protected] पर भेज दें।  सब्जेक्ट में “लघुकथा मंजूषा – 4, 2019 हेतु” अवश्य लिखें।

प्लेटफॉर्म: ईबुक अमेज़न, गूगल प्ले स्टोर, और गूगल बुक्स के साथ सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी जबकि पेपरबैक पोथी की वेबसाइट से अथवा हमसे मँगवा सकेंगे।

समय सीमा: लघुकथाएं भेजने की अंतिम तिथि है – 15 अगस्त, 2019।  31 अगस्त, 2019 तक संकलन प्रकाशित कर दिया जाएगा।

पाण्डुलिपि भेजने से पूर्व निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान दें:

  • लघुकथाएं मंगल/यूनिकोड फॉण्ट में भेजें
  • साथ में फोटो और संक्षिप्त परिचय भी अवश्य भेजें
  • भेजने से पूर्व अशुद्धि अवश्य जाँच लें। अधिक अशुद्धियाँ होने पर रचना अस्वीकृत की जा सकती है।
  • ईमेल में इसकी उद्घोषणा करें कि उनकी रचना मौलिक है और किसी भी तरह के कॉपीराइट विवाद के लिए वे जिम्मेवार होंगे।

सूची: चयनित लघुकथाकारों की सूची और अन्य सभी अपडेट 20 अगस्त को साहित्यपीठ के फेसबुक ग्रुप और पेज पर जारी की जाएगी। अतः पेज को फॉलो करें और ग्रुप जॉइन करें।

किसी भी तरह की जिज्ञासा अथवा शंका समाधान हेतु 9971275250 पर सम्पर्क करें।

धन्यवाद

वर्जिन साहित्यपीठ

9971275250

 

(टीप : www.e-abhivyakti.com  में  प्रकाशित उपरोक्त  सूचना  कोई  विज्ञापन नहीं  है। अपितु,  आपको एक  जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास है।)

Please share your Post !

Shares

सूचनाएँ/Information – डायनामिक संवाद टी वी यूट्यूब चैनल) के लोगो  की लांचिंग

☆ सूचना ☆ 

 

 ☆ ✒ डायनामिक संवाद टी वी(यूट्यूब चैनल) के लोगो  की लांचिंग ✒ ☆

 

आज  दिनांक 7 जुलाई 2019 को जबलपुर शहर की साहित्यिक ,सामाजिक चेतना का  सूत्रपात  करने डायनामिक संवाद टी वी के लोगो की  लांचिग सुप्रसिद्ध साहित्य शिरोमणी  डॉ राजकुमार तिवारी  सुमित्र, जी के द्वारा  शरद चन्द्र  उपाध्याय , पंकज स्वामी,डॉ अरुण  दवे ,डॉ ललित पाण्डेय    वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्र ,डॉ प्रवीण मिश्र ,राकेश श्रीवास,,राजेन्द्र तिवारी , आराध्या तिवारी प्रियम, मेहेर  प्रकाश उपाध्याय,व् अन्य गणमान्य अतिथियों की  उपस्थिति में आज सुपर मार्किट कॉफ़ी हाउस,जबलपुर  में  सम्पन्न हुई।
संस्काधानी नाम से  सुशोभित गोंड राजाओं की सशक्त कर्मभूमि के साहित्य,संगीत, संस्कृति  के क्षेत्र में  विश्वपटल पर अपने हस्ताक्षर से शहर जबलपुर की कीर्ति गाथा लिखने वाले  उदीयमान साधकों व् साहित्य शिल्पियों की  महिमा को सुनहरे चित्रपट पर उकेरने के उद्देश्य से एवम् विभिन्न समस्याओं को उनके  समाधान तक पहुचाने हेतु   इस  यूट्यूब चैनल को प्रस्तुत किया   जा रहा है।
इस अवसर पर चैनल डायरेक्टर डॉ हर्ष तिवारी जी द्वारा चैनल के  मालिक सुमित्र जी का आभार व्यक्त किया गया।
*डायनामिक संवाद टी वी अब शीघ्र ही जबलपुर से*
संस्कारों के शहर,
रानी दुर्गावती के बलिदानी नगर,
साहित्य, धर्म व पुरातत्व स्थली,
ओशो, महर्षि महेश और परसाई की कर्मभूमि,
समग्र साहित्यिक गतिविधियों व साहित्यकारों के सृजन को जन जन तक पहुँचाने
एवं
जबलपुर के सरोकारों को
हर दृष्टि से आपके समक्ष प्रस्तुत करने,
हर वर्ग, हर विषय, हर समस्याओं की आवाज उठाने,
हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने अपने शहर में
 हमारे अपने ही ला रहे हैं बेहद प्रभावी और अत्याधुनिक तकनीक से युक्त
 “डायनामिक संवाद टी वी”
 जो जबलपुर को
नई पहचान दिलाएगा।
बस कुछ ही दिनों में आपकी पहुँच में होगा।
– डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’
(आज डायनामिक संवाद टी वी ने मेरी कुछ कविताएँ रिकॉर्ड की, जिन्हें भी आप जल्दी ही देख पाएँगे)

Please share your Post !

Shares

योग-साधना – LifeSkills/जीवन कौशल –Shri Jagat Singh Bisht & Smt Radhika Bisht

 

 

Nourish your body, mind and soul with yoga, laughter, meditation, modern science and ancient wisdom to experience lasting happiness and well-being.

 

 

 

With years of deep research and practical sessions, we have developed a unique and complete programme for health, happiness and harmony of the body, mind and spirit. It transforms the entire experience of life by taking care of all the relevant dimensions – physiological, psychological and spiritual.

Founders  – Shri Jagat Singh Bisht and Smt Radhika Bisht, LifeSkills, Indore

Please share your Post !

Shares
image_print