मराठी साहित्य – सूर संगत ☆ भीमसेन जोशी ☆ सुश्री आसावरी केळकर-वाईकर

सुश्री आसावरी केळकर-वाईकर

☆ सूर संगत –  भीमसेन जोशी ☆ सुश्री आसावरी केळकर-वाईकर ☆ 

कंठात दिशांचे हार

निळा अभिसार

वेळुच्या रानी

झाडीत दडे

देऊळ गडे, येतसे

जिथुन मुलतानी

— कविवर्य ग्रेस

ह्या गूढ शब्दचित्रांतून ऐकू येणारा पवित्र पण घनगंभीर सूर मला भीमसेनजींच्या सुरासारखा भासतो.

ज्या वयात मुलं सवंगड्यांशी खेळण्यात रममाण असतात त्या अवघ्या अकराव्या वर्षी सुराचा ध्यास घेऊन गुरूच्या शोधात पंडितजी कर्नाटकातील गदग येथून घर सोडून निघाले. केवळ तो ध्यास त्यांना ‘मैफिलीचा बादशहा’ होण्यापर्यंत घेऊन गेला आणि हा मैफिलीचा बादशहा भारतीयांच्या गळ्यातील ताईत तर झालाच, शिवाय शास्त्रीय संगीतातील ख्याल गायनशैली जगभरात पोहोचवण्याचं महान कार्य त्यांनी केलं. अर्थात, तिथवर पोहोचण्याचा मार्ग सुलभ नव्हता. मात्र नियतीनं त्यांना सुराचा जो ध्यास दिला होता तो सूर त्यांना सापडावा हीसुद्धा तिचीच योजना होती.

रिक्तहस्तानं अंगावरच्या कपड्यानिशी गुरूच्या शोधात बाहेर पडलेल्या ह्या लहानग्या भीमसेनला जशी बऱ्याचदा परिस्थितीची ठोकर खावी लागली तसेच काही आधाराचे हातही लाभले. त्यात दोन भजनं म्हणून दाखव मग तुला पोटाला दोन घास देत जाईन’ असं म्हणणारा समृद्ध विचारांचा अन्नापदार्थांचा गाडीवाला असो किंवा काही कालावधीनं थोड्याफार मार्गदर्शनाचा लाभ झाल्यावर भीमण्णांनी रियाज सुरू केला तेव्हां ‘रोज इतका रियाज करतोस तर ताकद टिकून राहाण्यासाठी हे घ्यायलाच पाहिजे’ असं म्हणून आपल्या गायीचं निरसं दूध त्यांना आग्रहानं प्यायला लावणारी गंगव्वा असो!

अगदी लहानपणी जानप्पा कुर्तकोटी, माधव संगीत विद्यालयातील कृष्णराव पंडित व राजाभैया पूछवाले ह्यांच्याकडून लाभलेल्या थोड्या ज्ञानासोबत बाहेर पडलेल्या पंडितजींना त्यांच्या भ्रमंतीत ग्वाल्हेरचे सुप्रसिद्ध सरोदवादक हाफिज अली खान, खडकपूरचे केशव लुखेजी, कलकत्त्यचे पहाडी सन्याल, दिल्लीतील चांदखान साहेब, जालंधरचे अंध धृपदिये मंगतराम अशा अनेक लोकांचं शिष्यत्व पत्करून जमेल तेवढा ज्ञानार्जनाचा प्रयत्न केला. शेवटी जालंधरच्या संगीतसंमेलनात भेटलेल्या पं. विनायकबुवा पटवर्धनांनी त्यांना सल्ला दिला की, ‘तुमच्या स्वत:च्या गावाजवळच कुंदगोळ येथे सवाई गंधर्व राहातात, त्यांच्याकडं तालीम घ्या.’ त्यांच्या सल्ला मानून पंडितजी घरी परतले आणि सवाई गंधर्वांकडं त्यांची तालीम सुरू झाली. सुरुवातीला भीमसेनजींना विशेष काही न शिकवता त्यांच्या निष्ठेची फक्त चाचपणी सुरू होती. मात्र त्यांची प्रामाणिक लगन लक्षात आली तसं सवाई गंधर्वांनी ह्या शिष्याला मनापासून घडवायला सुरुवात केली. सुरुवातीला एक वर्ष एकाच रागाची तालीम सुरू होती. नंतर आलापीप्रधान असलेल्या किराणा घराण्याच्या सर्व प्रमुख रागांची तालीम दिली गेली. पुढच्या कालावधीत एक वर्षभर रामपूरला उस्ताद मुश्ताक हुसेन खान साहेबांकडेही भीमसेनजींनी तालीम घेतली.     

एक असामान्य कलाकार अस्तित्वात येताना त्याची ज्ञानलालसा किती पराकोटीची असते ह्याचं नेमकं उदाहरण म्हणजे पंडित भीमसेन जोशी! आपल्याला देहभान विसरायला लावणारा दमदार सूर ‘कमावताना’ पंडितजींनी ज्ञानार्जनासाठी किती मार्ग चोखाळले, किती कष्ट सोसले आणि केवढी साधना केली हे फक्त त्यांचं तेच जाणोत! स्वत: हे सगळं सोसून रसिकांना अलगद वेगळ्या विश्वाची सफर घडवून आणण्याऱ्या आपल्या लाडक्या पंडितजींचं न फेडता येण्यासारखं ऋण आपल्यावर आहे. शास्त्रीय संगीताबरोबरच ‘संतवाणी’चा प्रवाह स्वत:च्या संगीतात सामावून घेतल्यानं भारताच्या कानाकोपऱ्यात, प्रत्येक मनात त्यांनी घर केलं. त्यांच्या ‘संतवाणी’वर लोकांनी अलोट प्रेम केलं. याशिवाय ठुमरी, कन्नड भजनं, हिंदी भजनं, भावगीत इ जे जे प्रकार त्यांनी हाताळले ते सगळेच त्यांनी ‘कमावलेल्या’ दमदार, बुलंद आवाजानं झळाळून उठले.

स्वत:च्या गुरूंच्या नावानं त्यांनी सुरू केलेला आणि अखंड सुरू राहून आता सत्तरीच्या उंबरठ्याशी आलेला सवाई गंधर्व महोत्सव म्हणजे त्यांच्या गायकीच्या बरोबरीनं संगीतक्षेत्राला लाभलेलं त्यांचं आणखी एक योगदान आहे. हे व्यासपीठ निर्माण करून शास्त्रीय संगीतातील गुणी कलाकारांना रसिकांसमोर येण्याची केवढी मोठी संधी त्यांनी प्राप्त करून दिली. एका ध्येयानं प्रेरित होऊन गुरूंच्या मार्गदर्शनाखाली मनापासून वर्षानुवर्षं साधना करणारे निष्ठावंत कलाकार मैफिलीत गाण्याएवढे तयार झाले असं त्यांच्या गुरूंना वाटलं की ‘सवाई गंधर्व महोत्सवा’पासून त्यांच्या यशस्वी कारकिर्दीला सुरुवात व्हायची. `तिथं गाणार आहे म्हणजे चांगला अभ्यासू कलाकारच असणार’ हे गणितच ठरून गेलं होतं. भीमसेनजींच्या पुढच्या पिढीतील आजच्या सर्व नावाजलेल्या कलाकारांचं ‘नावारुपाला’ येणं त्यांच्या आशीर्वादानं ह्या व्यासपीठावरूनच सुरू झालं असावं असं म्हटलं तर वावगं ठरणार नाही. स्वत: कलाकार असूनही सर्व कलाकारांना एकत्र आणणारा असा संगीतसोहळा सातत्यानं करत राहाणं हे त्यांच्या गायकीइतक्याच विशाल असलेल्या त्यांच्या मनोवृत्तीचं द्योतक आहे. अशा सर्वार्थानं संपन्न ‘भारतरत्ना’स सादर वंदन!

© आसावरी केळकर-वाईकर

प्राध्यापिका, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत  (KM College of Music & Technology, Chennai) 

मो 09003290324

ईमेल –  [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 76 ☆ भारत की भी सोचो, भाई ! ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है प्रवासी भारतीय विमर्श पर आधारित एक विचारणीय लघुकथा भारत की भी सोचो, भाई ! डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस संवेदनशील एवं विचारणीय लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 76 ☆

☆ लघुकथा – भारत की भी सोचो, भाई ! ☆

वह अमेरिका से कई साल बाद भारत वापस आया है। मुंबई  से बी.ई. करने के बाद एम.एस. करने के लिए अमेरिका चला गया था। माता-पिता ने अपनी हैसियत से कहीं अधिक खर्च किया था  उसे विदेश भेजने में। जी-जान लगा दी उन्होंने, बीस लाख फीस और रहने-खाने का खर्च अलग से। नौकरी करनेवालों के लिए इतना खर्च उठाना आसान नहीं होता फिर भी यह सोचकर कि विदेश जाएगा तो उसका भविष्य संवर जाएगा, भेज दिया। भारत में आजकल यही चल रहा है, घर-घर की कहानी है – बच्चे विदेश में और माता-पिता अकेले पड़े बुढ़ापा काट रहे हैं। इंजीनियरिंग पूरी करो, बैंक तैयार बैठे हैं लोन देने के लिए, लोन लो और एम.एस. के लिए विदेश का रुख, फिर डॉलर में सैलरी और प्रवासी-भारतीय बन जाओ।

उसे देखकर अच्छा लगा – रंग निखर आया था और शरीर भी भर गया था। उसकी माँ भी बहुत खुश थी, बार-बार कहतीं- “अमेरिका में धूल नहीं है ना ! इसे डस्ट से एलर्जी है, यहाँ था तो बार-बार बीमार पड़ता था। जब से अमेरिका पढ़ने गया है बीमार ही नहीं पड़ा, हेल्थ भी इंप्रूव हो गई। वहाँ घर, कॉलेज हर जगह एअरकंडीशन रहता  है, हीटिंग सिस्टम है, बहुत पॉश है सब कुछ वहाँ।” बेटा भी धीरे से बोला- आंटी ! यहाँ तो आए दिन बिजली, पानी की समस्या से ही जूझते रहो। ट्रैफिक में  घुटन होने लगती हैं उफ् कितनी भीड है इंडिया में !

बात अमेरिका की शिक्षा व्यवस्था पर होने लगी। मैंने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति  ने अपने भाषण में कहा था कि  अमेरिकी  युवा उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर रहे हैं। जबकि दूसरे देशों के विद्यार्थी यहाँ से पढ़कर जाते हैं।                                              

वह बोला- हाँ आँटी ! अमेरिका में अधिकतर चीन, जापान, भारत तथा अरब देशों के ही विद्यार्थी हैं। इनसे अमेरिका को आर्थिक लाभ बहुत होता है।

मैंने कहा- हाँ ये तो ठीक है पर — वह तपाक से बोला- चिंता की कोई बात नहीं है। मेरे जैसे जो भारतीय विद्यार्थी वहाँ हैं, वे अमेरिका में ही बस जाएंगे। उनके बच्चे होंगे तो उनकी भारतीय सोच अलग होगी, वे पढेंगे, उच्च शिक्षा भी प्राप्त करेंगे। धीरे-धीरे अमेरिका की यह समस्या खत्म हो जाएगी। बोलते समय वह बड़े आत्मविश्वास के साथ मुस्कुरा रहा था।

अमेरिका की समस्या को सुलझाने में तत्पर आज के भारतीय युवक  अपने देश की समस्याओं के बारे में कभी कुछ सोचते भी हैं ?

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – [email protected]  मोबाईल – 09370288414.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – दीपावली ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि – ? दीपावली ?

अमावस बन

अंधेरा मुझे डराता रहा,

हर अंधेरे के विरुद्ध

एक दीया मैं जलाता रहा,

रोशनी की मेरी मुहिम

शनैः-शनैः रंग लाई,

अनगिन दीयों से

रात झिलमिलाई,

सर पर पैर रख

अंधेरा पलायन कर गया,

और-इस अमावस

मैंने दीपावली मनाई।

ई-अभिव्यक्ति के पाठकों को शुभ दीपावली ?

©  संजय भारद्वाज

20.9.2017, प्रातः 7:06 बजे

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 122 ☆ रायल होटल भवन, जबलपुर, जहां कभी ‘इंडियन्स नाट एलाउड’ का बोर्ड लगा रहता था ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी  द्वारा रचित एक विचारणीय आलेख  ‘रायल होटल भवन, जबलपुर, जहां कभी इंडियन्स नाट एलाउड का बोर्ड लगा रहता था । इस विचारणीय आलेख के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 122 ☆

?  रायल होटल भवन, जबलपुर, जहां कभी ‘इंडियन्स नाट एलाउड’ का बोर्ड लगा रहता था ?

19वीं शताब्दी में , १८५७ की क्रांति के लगभग तुरंत बाद जबलपुर के एक बड़े टिम्बर मर्चेन्ट डा बराट जो एक एंग्लो इंडियन थे, ने  इस तत्कालीन शानदार भवन का निर्माण करवाया था। बाद में यह भवन  तत्कालीन राजा गोकुलदास के आधिपत्य में आ गया , क्योकि डा बराट राजा गोकुलदास के सागौन के जंगलो से ही लकड़ी का  व्यापार करते थे। राजा गोकुलदास ने  अपनी नातिन राजकुमारी को यह भवन दहेज में दिया था। जिन्होंने इस भवन को रॉयल ग्रुप को बेच दिया गया। ग्रुप ने इसे एक आलीशान होटल में तब्दील कर दिया।

यह होटल सिर्फ ब्रिटिशर्स और यूरोपीयन लोगों के लिए बनाया गया था। ब्रिटिशर्स भारतीयों पर हुकूमत कर रहे थे। अपने समय में होटल की भव्यता के काफी चर्चे थे। होटल के गेट पर ही ‘इंडियंस नॉट अलाउड’ का बोर्ड लगा हुआ था।  रॉयल होटल ब्रिटिशकाल में अंग्रेजों की एशगाह रही । खास बात यह है कि भारत में होने के बावजूद भारतीयों को इस महल के आस-पास फटकने की भी इजाजत नहीं थी। यहां तक की होटल के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी भी ब्रिटिशर्स या यूरोपियन ही होते थे।

यूरोपियन शैली का निर्माण

रॉयल होटल इंडो-वेस्टर्न के साथ-साथ यूरोपियन शैली में बना है।  इस होटल के हॉल की चकाचौंध देखकर ही लोग आश्चर्य में पड़ जाते थे। इसके साथ ही अंग्रेजों के आराम के लिए बड़े-बड़े कमरे बनाए गए थे। जिसमें एशो-आराम की सारी सुविधाएं मौजूद थीं। होटल की बनावट ऐसी थी कि कमरों में वातानुकूलित व्यवस्था जैसा अहसास होता था। अंग्रेजों की प्राइवेसी का भी यहां खास ध्यान रखा जाता था।

भवन में लगे सेनेटरी फिटिंग , झाड़ फानूस आदि इंग्लैंड , इटली आदि देशो से लाये गये थे। अभी भी जो चीनी मिट्टी के वेस्ट पाइप टूटी हुई अवस्था में भवन में लगे हुये हैं , उनके मुहाने पर शेर के मुंह की आकृति है। जो मेंगलूर टाइल्स छत पर हैं वे भी चीनी मिट्टी के हैं।

अब खंडहर में तब्दील हो गया होटल

स्वतंत्रता के बाद इस महल में बिजली विभाग का दफ्तर चला। कुछ समय बाद यहां एनसीसी की कन्या बटालियन का कार्यालय बनाया गया। लेकिन, अब यह महल खंडहर में तब्दील हो चुका है। प्रदेश सरकार ने इसे संरक्षित इमारत घोषित किया है लेकिन इसके रखरखाव पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।

जबलपुर का रायल होटल राज्य शासन संरक्षित स्माकर बनेगा। राज्य के संस्कृति विभाग ने इस संबंध में मप्र एन्शीएन्ट मान्युमेंट एण्ड आर्कियोलाजीकल साईट्स एण्ड रिमेंस एक्ट,1964 के तहत इस प्राचीन स्मारक को ऐतिहासिक पुरातत्व महत्व के प्राचीन स्मारक को राज्य संरक्षित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह राजस्व खण्ड सिविल लाइन ब्लाक नं। 32 प्लाट नं। 11-12/1 में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 14144-05 वर्गफुट है। फिलहाल इसका स्वामित्व एमपी इलेक्ट्रिक बोर्ड जबलपुर रामपुर के पास लीज के तहत है।

रायल होटल बंगला राज्य संरक्षित घोषित होने के बाद इसके सौ मीटर आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा तथा इस सौ मीटर के और दो सौ मीटर व्यास में रेगुलेट एरिया रहेगा जिसमें किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य विहित प्रावधानों के तहत आयुक्त पुरातत्व संचालनालय की अनुमति से ही हो सकेगा, उक्त प्राचीन होटल के बारे में राज्य सरकार की राय है कि इसे विनष्ट किये जाने, क्षतिग्रस्त किये जाने, परिवर्तित किये जाने, विरुपित किये जाने,हटाये जाने, तितर-बितर किये जाने या उसके अपक्षय होने की संभावना है जिसे रोकने के लिये इसे संरक्षित किया जाना आवश्यक हो गया है।

अब समय आ गया है कि इस पुरातन भवन को संग्रहालय के रूप में इस तरह विकसित किया जावे कि कभी भारतीयो को अपमानित करने वाला भवन का द्वार हर भारतीय नागरिक को ससम्मान आमंत्रित करते हुये हमारी पीढ़ियों को हमारे इतिहास से परिचित करवाये।

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ # 74 ☆ व्यस्तता के चलते ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “व्यस्तता के चलते”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।

आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 74 – व्यस्तता के चलते

आजकल जिसे देखो वही व्यस्त है। कभी फोन खुद   कह उठता है, इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं। कल  मैंने 10 जगह फोन लगाया, मजे की बात सारे लोगों ने फोन उठाते, यही कहा, बस एक मिनट में बात करते हैं। दरसल वे कहीं न कहीं बातों में व्यस्त थे। हालाकि सभी ने 5 मिनट के भीतर फोन लगाया भी किन्तु दिल ये सोचने पर विवश हो गया कि क्या सचमुच हम लोगों का मोबलाइजेशन हो गया है। मोबोफ़ोबिया से केवल नई पीढ़ी ही नहीं हम सब भी ग्रसित हो चुके हैं। 

डिजिटल होना अच्छी बात है किंतु आपसी मेलजोल के बदले फोन पर ही मिलना- मिलाना किस हद तक उचित कहा जा सकता है। ये सही है कि लोगों के पास समय की कमीं है, अब महिलाएँ भी दोहरी भूमिका निभा रहीं हैं इसलिए मेहमान नवाजी से उन्होंने भी थोड़ी दूरी बना ली है। हम लोग केवल किसी कार्यक्रम में ही मिल पाते हैं जहाँ केवल औपचारिक बातें होती हैं। इन सबसे वो अपनापन कम होता जा रहा है जो पहले दिखाई देता था। 

सारे मुद्दे फोन पर बातचीत से निपटने लगे हैं। भाव – भावनाओं की पूछ – परख कम होती दिखाई देती है। बस मतलबी रिश्तों में उलझता हुआ व्यक्ति उसी के साथ संवाद कायम रखना चाहता है जिससे कुछ लाभ हो। लाभ की बात चले और हानि की तरफ ध्यान न जाए ऐसा हो नहीं सकता। हम सब केवल अपने फायदे का आकलन करते हुए झट से अपनी राय सामने वाले पर थोप देते हैं। जरा ये भी तो सोचिए कि एक के लिए जो अच्छा हो वो जरूरी नहीं कि दूसरे को अच्छा लगे। हम लोग अपनेपन की बातें करते हैं पर निभाने के समय दूसरे के व्यवहार व स्टेटस के अनुरूप आचरण करते हैं।

सम्बंधों को बनाए रखने हेतु समय- समय पर मिलते रहना चाहिए। मन से कार्य करते रहिए बिना फल की आशा किए। याद रखिए कि यदि आम का बीज आपने बोया है, तो आम  मिलेगा बस सही समय का इंतजार करना होगा।

हममें से अधिकांश लोग नेह रूपी बीज तो बोते हैं, पर अंकुरण होते  ही  फल की आशा में जड़  खोदने लग जाते हैं , अरे मूल ही तो आधार है वृक्ष का इसकी मजबूती पर ही तो तना व शाखाएँ निर्भर हैं। यही बात रिश्तों पर भी लागू होती है उसे समझने के लिए त्याग और वक्त देना पड़ता है तभी मिठास आती है।

 

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 93 – लघुकथा – असली वनवास ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय  लघुकथा  “असली वनवास।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 93 ☆

☆ लघुकथा — असली वनवास ☆ 

सीता हरण, लक्ष्मण के नागपोश और चौदह वर्ष के वनवास के कष्ट झेल कर आते हुए राम की अगवानी के लिए माता पूजा की थाली लिए पलकपावड़े बिछाए बैठी थी. रामसीता के आते ही माता आगे बढ़ी, ” आओ राम ! चौदह वर्ष आप ने वनवास के अथाह दुखदर्द सहे हैं. मैं आप की मर्यादा को नमन करती हूं.” कहते हुए माता ने राम के मस्तिष्क पर टीका लगाते हुए माथा चुम लिया.

मगर, राम प्रसन्न नहीं थे. वे बड़ी अधीरता से किसी को खोज रहे थे, ” माते ! उर्मिला कहीं दिखाई नहीं दे रही है ?”

”क्यों पुत्र ! पहले मैं आप लोगों की आरती कर लूं. बाद में उस से मिल लेना.”

यह सुनते ही राम बोले, ” माता ! असली वनवास तो उर्मिला और लक्ष्मण ने भोगा है इसलिए सब से पहले इन दोनों की आरती की जाना चाहिए.” यह कहते हुए राम ने सीता को आरती की थाल पकड़ा दी.

यह सुनते ही लक्ष्मण का गर्विला सीना राम के चरण में झुक  गया, ” भैया ! मैं तो सेवक ही हूं और रहूंगा. ”

 

© ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

06-03-2018

पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) म प्र

ईमेल  – [email protected]

मोबाइल – 9424079675

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 83 ☆ गीत – काम अच्छा ही अच्छा करो ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज प्रस्तुत है  एक भावप्रवण गीत  काम अच्छा ही अच्छा करो

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 83 ☆

☆ गीत – काम अच्छा ही अच्छा करो ☆ 

मुश्किलों से कभी मत डरो।

  काम अच्छा ही अच्छा करो।।

 

जिंदगी है बड़े काम की।

       श्याम की, बुद्ध की , राम की।

अनगिनत इसमें सदियाँ लगीं।

      बोलियाँ प्रेम की भी पगीं।

 

याद कर लो शहीदों के दिल

      देश हित में जिओ और मरो।

मुश्किलों से कभी मत डरो।।

    काम अच्छा ही अच्छा करो।।

 

जाग जाओ बहुत सो लिए।

     पाप सिर पर बहुत ढो लिए।

कुछ हँस लो , हँसा लो यहाँ

    जन्म से अब तलक रो लिए।

 

गलतियों से सदा सीख ले

      कुछ घड़े पुण्य के भी भरो।

मुश्किलों से कभी मत डरो।

      काम अच्छा ही अच्छा करो।।

 

आदमी देवता और असुर ।

    स्वयं ही ये बनता चतुर।

सहज जीवन तो जी ले जरा,

     प्रेम फागों से बन ले हरा।

 

साँस पूरी लिखीं हैं वहाँ पर

       पाप की गठरियाँ मत भरो।

मुश्किलों से कभी मत डरो।

    काम अच्छा ही अच्छा करो।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग # 6 (71-75)॥ ☆ प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

॥ श्री रघुवंशम् ॥

॥ महाकवि कालिदास कृत श्री रघुवंशम् महाकाव्य का हिंदी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग #6 (71-75) ॥ ☆

 

इश्वाकु कुल में हुये नृपों में कोई ककुत्स्थ नामक ख्यात नृप थे

‘काकुत्स्थ’ से उसी गौरव की अभिव्यक्ति सब कोशलेन्द्रों की होती तब से ॥ 71॥

 

ककुत्स्थ ने इंद्र – वृषभ पै चढ़ देवासुर समर में शिवरूप धारे

अरिपत्नियों को बनाते विधवा समर में अगणित असुर थे मारे ॥ 72॥

 

ऐरावत स्वामी इंद्र के साथ बराबरी का कर प्राप्त आसन

अपने पराक्रम के बल था पाया सुरेन्द्र का भी आधा सिंहासन ॥ 73॥

 

करने उसी वंश की कीर्ति उज्जवल दिलीप उसमें हुये थे राजा

जिन्होंने एक कम कर शत महायज्ञ रूकें न शक्र कोई कर तकाजा ॥ 74॥

 

जिसके कि शासन में मदरता नारियाँ केलि के मध्य ही सो गई जो

के वस्त्र को वायु भी छू न सकता, किस हाथ में शक्ति थी छू सके जो॥ 75॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

ई-अभिव्यक्ति – संवाद ☆ ४ नोव्हेंबर – संपादकीय – श्रीमती उज्ज्वला केळकर ☆ ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ☆

चित्र – सौ. वंदना अशोक हुळबत्ते

दीपोत्सवी या सजली धरणी
चांदण्याच जणू आल्या भूवनी
मंगलवाद्ये मंगल समयी
लक्ष्मी पुजन घराघरातूनी

 – नीलांबरी शिर्के

? || शुभ दीपावली || ?

☆☆☆☆☆

श्रीमती उज्ज्वला केळकर

? ४ नोव्हेंबर  –  संपादकीय  ?

आली दिवाळी आनंदाची

आज दिवाळी. आज लवकर उठून ‘मोती’स्नान झाले आहे. घरा-दारात, अंगण-ओसरीत पणत्यांची आरास सजली आहे . इमारती विद्युत माळांनी लखलखत आहेत.

आज श्रीकृष्णाने नरकासुर या दुष्ट राक्षसाचा पहाटे वध  केला आणि सारा प्रदेश भयमुक्त केला, अशी पुराणकथा आहे. म्हणून सकाळी उठून फटाके वाजवून आनंदोत्सव साजरा करायचा ही परंपरा॰  उत्तरप्रदेश , दिल्ली इ. भागात ज्याप्रमाणे दसर्‍याला रावण दहन करण्याची प्रथा आहे, त्याचप्रमाणे गोव्यामधे नरकासुर दहनाची प्रथा आहे. तिथे वेगवेगळ्या भागात नरकासुराचे कागदी पुतळे तयार करतात. त्याच्या पोटात फटाके वगैरे दारू भरतात. आदल्या रात्री नरकासुराची मिरवणूक काढली जाते. आपण नाही का अनंत चतुर्दशीला गणपतीची मिरवणूक काढत, तशी इथे नरकासुराची मिरवणूक निघते आणि नरक चतुर्दशीच्या पहाटे त्याचे दहन केले जाते.

दिवाळी हा दिव्यांचा उसव. तुमचं सारं जीवन प्रकाशाने उजळो, असा संदेश देणारा हा दीपोत्सव. पण काहींच्या जीवनातला अंधार या दीपोत्सवानेही जात नाही. अशांच्यासारख्या जीवनात प्रकाशाची वाट उलगडणारी एक व्यक्ती म्हणजे डॉ. तात्याराव लहाने. आज थोडं त्यांच्याविषयी—

सरकारी रुग्णालये म्हणजे अनास्था, निष्काळजीपणा या विचारांना छेद देणारा, रुग्णासेवेचं एक आगळं वेगळं मॉडेल म्हणजे तात्याराव लहाने. त्यांनी मुंबईच्या जे.जे. इस्पितळाच्या नेत्रशल्य चिकित्सा विभागाला नेटका, सुबक आकार आणला आहे. आपल्या टीमला रुग्णसेवेसाठी कटिबद्ध आणि कार्यक्षम बनवून, त्यांनी लाखो गरीब, गरजूंना दृष्टी मिळवून दिली. २००७ पर्यन्त त्यांनी मोतीबिंदूच्या एक लाख यशस्वी शस्त्रक्रिया केल्या. त्याबद्दल शासनाने त्यांना २००८ मधे ‘पद्मश्री’ देऊन त्यांचा गौरव केला. आपल्या विभागात स्वच्छता राहते आहे ना, इकडे त्यांनी काटेकोरपणे लक्ष दिले. २००४मधे जे.जे. रुग्णालयात रेटिना विभागाची सुरुवात त्यांच्या प्रयत्नाने झाली. . अद्ययावत यंत्रणेने आपला विभाग त्यांनी सुसज्ज केला.

लातूर जिल्ह्यातील मकेगाव या लहानशा खेड्यात त्यांचा जन्म झाला. त्यांचे लहानपण अत्यंत गरिबीत गेले. शाळा शिकताना गुरे राखण्याचं काम त्यांनी केले.  पाझर तलाव फोडण्याचंही काम त्यांनी केलं. १० वी पर्यन्तचे त्यांचे शिक्षण त्यांच्या गावातच झाले. पुढे त्यांची हुशारी आणि शिक्षकांची मदत यामुळे ते डॉक्टर झाले. १९८१ साली त्यांनी मराठवाडा विद्यापीठातून मेडिसीनची पदवी घेतली. या काळात त्यांनी आपल्या रूममेटचा स्वैपाक करून आपल्या जेवणाची सोय केली. ‘कमवा आणि शिका’ योजने अंतर्गत झाडांना पाणी घालण्याचं ते काम करत. अशी छोटी छोटी कामे करत ते एम.बी.बी.एस. झाले. १९८५ मधे त्यांनी ऑप्थल्मॉलॉजीमधे एम.बी.बी.एस.केले. 

९१ साली त्यांच्या दोन्ही किडन्या फेल गेल्या. त्यामुळे आठवड्यातून दोनदा डायलेसिस करावं लागायचं. त्यावेळी ते आंबेजोगाईत होते. तिथे ही सोय नसल्यामुळे त्यांनी मुंबईला बदली मागून घेतली. ९५ साली त्यांच्या आईची किडनी त्यांना बसवण्यात आली. .हा आपला दुसरा जन्म आहे आणि तो गोर-गरिबांची सेवा करण्यातच घालवायचा, असा त्यांनी निश्चय केला आणि त्याप्रमाणे ते वागले. आपल्यातला सेवाभाव त्यांनी आपले सहकारी आणि कर्मचारी यांच्यातही  रुजवला.

चंद्रपूर, नंदूरबार सारख्या दुर्गम समजल्या जाणार्‍या भागात, पब्लिक हेल्थ सेंटरच्या माध्यमातून कॅम्प घेतले. माहिती दिली. शस्त्रक्रिया केल्या. वंचित आणि गरजूंना सेवा पुरवण्यावर त्यांचा विशेष कटाक्ष होता. दर वर्षी ते बाबा आमटे यांच्या आनंदवनात जात. तेथील कुष्ठरोग्यांवर आवश्यकतेप्रमाणे शस्त्रक्रिया करत. नेत्रदानासाठीही त्यांनी लोकांना उद्युक्त केले.     

समाज प्रबोधन मराठी साहित्य संमेलनात (१८फेब्रुवारी २०११) त्यांना स्वातंत्र्यवीर दादा उंडाळकर सामाजिक पुरस्कार मिळाला. त्यांना छ्त्रपती शाहू पुरस्कारही २०२०ला  मिळाला. कधी कधी १८ ते २३ तास काम या कर्मयोग्याने केले आहे. त्यांच्या आत्तापर्यंतच्या जीवनावर चित्रपटही निघाला आहे.

अशा कर्मयोगी डॉ. तात्याराव लहाने यांना आज दिवाळीच्या पहिल्या दिवशी विनम्र अभिवादन  ?

श्रीमती उज्ज्वला केळकर

ई – अभिव्यक्ती संपादक मंडळ

मराठी विभाग

 

संदर्भ : – १) कऱ्हाड शिक्षण मंडळ “ साहित्य-साधना दैनंदिनी. २) माहितीस्रोत — इंटरनेट  /*खरे खुरे आयडॉल्स- युनिक फिचरच्या पुस्तकावरून

 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ आयुष्याचा उत्सव व्हावा…. ☆ श्री सुहास रघुनाथ पंडित

श्री सुहास रघुनाथ पंडित

? कवितेचा उत्सव ?

☆ आयुष्याचा उत्सव व्हावा ☆ श्री सुहास रघुनाथ पंडित ☆

आयुष्याचा उत्सव व्हावा फुलून यावे गाणे

ध्यास असावा नित नूतनाचा उगा कशाला झुरणे

लावीत जावे मनामनातून आनंदाचे झाड

धडपडताना जपत रहावे मूल मनातील द्वाड.

 

कशास बुरखे विद्वत्तेचे कशास आठ्या भाळी

वाचियले ते कुणी कधी का लिहिले काय कपाळी

फुलवित जाव्या चिवटपणाने स्वप्नफुलांच्या वेली

उगारील जो हात,तयाच्या हातावरती द्यावी टाळी.

 

असतील,नसतील सुंदर डोळे;तरी असावी डोळस दृष्टी

ज्याच्या त्याच्या दृष्टीमधूनी दिसेल त्याची त्याची सृष्टी

शोधित असता आनंदाला कधी न व्हावे कष्टी

मर्म जाणतो तोच करीतसे सुख सौख्याची वृष्टी.

 

वाट वाकडी असली तरीही सरळ असावे जाणे

काट्यामधूनी,दगडामधूनी जावे सहजपणाने

शोधित जाता ताल सुरांना सुचतील मधुर तराणे

आयुष्याचा उत्सव व्हावा फुलून यावे गाणे.

 

©  श्री सुहास रघुनाथ पंडित

सांगली (महाराष्ट्र)

मो – 9421225491

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares