ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 सितंबर से 10 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 महाप्रतापी हनुमान जी की कृपा से मैं पंडित अनिल पाण्डेय पुनः  आपके पास  अगले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर उपस्थित हुआ हूं। जैसी हमारी परंपरा है की साप्ताहिक राशिफल के पहले हनुमान चालीसा की एक चौपाई का स्मरण किया जाता है इसी परंपरा में आज की चौपाई है:-

और देवता चित्त न धरई |

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ||

भावार्थ :- आप को एकाग्र होकर के हनुमान जी को अपने चित्त में धारण करना है। आप अगर ऐसा कर लेते हैं तो कोई भी  व्यक्ति, विपत्ति, संकट पीड़ा, व्याधि  आदि आपको  सता नहीं सकता है। हम सभी श्री हनुमान जी से अष्ट सिद्धि और नव निधि के अलावा मोक्ष भी प्राप्त कर सकते हैं। श्री हनुमान जी की सेवा करके हम सभी प्रकार के सुख अर्थात आंतरिक और बाएं दोनों प्रकार के सुख प्राप्त कर सकते हैं।

इस चौपाई के बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ  :-

जब भी आप कभी किसी संकट में पड़े इस  चौपाई की 11 माला  प्रीतिदिन का पाठ करें। साथ ही संकट को दूर करने का स्वयं भी प्रयास करें। हनुमान जी की कृपा से आपका संकट दूर हो जायेगा।

आज आपसे 4 सितंबर से 10 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी से, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा की जावेगी

सबसे पहले हम ग्रहों के गोचर के बारे में आपको बताएंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मेष राशि का रहेगा। 5 तारीख को 8:19 रात से वृष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 7 तारीख को 3:23 रात से मिथुन राशि में और 10 तारीख को 12:43 दिन से कर्क राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध सूर्य के साथ में सिंह राशि में वक्री रहेगा और शनि कुंभ राशि में वक्री रहेगा। गुरु ग्रह मेष राशि में 4 सितंबर के 4:06 रात उनसे वक्री हो जाएगा। शुक्र 4 तारीख को प्रातः काल 9:06 से कर्क राशि में मार्गी हो जावेगा। राहु पूरे सप्ताह मेष राशि में वक्री रहेगा। आइए अब हम राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने में बाधा आएगी। व्यापार ठीक रहेगा। शत्रु आपके सामने परास्त हो जाएंगे परंतु आपको शत्रुओं से उलझने से बचना चाहिए। आपका भाग्य आपका साथ सामान्य रूप से देगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 10 सितंबर फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने संतान के सुख के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। धन का खर्च बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ तकरार हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार ठीक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  कार्यालय में आपको लोगों की ईर्ष्या का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों के सामने  आपके विरुद्ध चुगलखोरी हो सकती है। भाग्य सामान्य है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर लाभदायक है। 6 और 7  सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। चार और 5 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें और  प्रतिदिन गायत्री मंत्र के एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। आपको हर कार्य करने में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। माताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 तथा 10 के दोपहर तक का समय शुभ है। 6 और 7 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह  भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। आपके शत्रुओं की स्थिति कमजोर होगी। रोग से आपको मुक्ति मिल सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 10 सितंबर के दोपहर के बाद का समय भी आपके लिए काफी अच्छा है। 8, 9 और 10 सितंबर के दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 6 और 7 सितंबर को आपके पास धन आ सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल वितरित करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। धन आने में कई बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह भाग्य कभी आपका साथ देगा और कभी नहीं देगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से बचने का निरंतर प्रयास करें। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख अति उत्तम है। 6 और 7 तारीख को आपके द्वारा किए जा रहे हैं सभी कार्य पूर्णतया फल दायक रहेंगे। 10 तारीख को आपको सजग रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। गलत रास्ते से कुछ धन  आ सकता है। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। मानसिक अशान्ति  भी आपको हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। माता और पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और दस तारीख उत्तम है। इन तारीखों में अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कुछ अच्छा  प्राप्त हो सकता है। 4 और 5 सितंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 4 और 5 सितंबर को कोई भी कार्य करने के पहले आपको योजना  बना लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको चाहिए कि आप कचहरी के कार्यों में न उलझें। भाई बहनों के साथ इस सप्ताह आपका संबंध ठीक रहेगा। धन आने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ा कम ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए चार और 5 सितंबर उत्तम है। आपको 6 और 7 सितंबर को  सावधान रहना चाहिए। 10 तारीख को भी आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे उसमें आप सफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन  दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अद्भुत सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी भी आपकी हर बात को मानेंगे। आपको अपने अधिकारियों से कोई भी काम करना बड़ा आसान रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त हो पाएगा। आपके पेट में दर्द हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर अत्यंत उत्तम है। 6 और 7 सितंबर को आप सभी कार्यों में  पूर्णतया सफल रहेंगे। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन  रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छा सहयोग मिलेगा। भाग्य के सहारे आपके कुछ कार्य हो सकते हैं। संतान का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। संतान को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है। कार्यालय या पिताजी के कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा काम ठीक रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9  तारीख  उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको  सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य  इस सप्ताह पहले जैसा ही ठीक रहेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। परिश्रम से इस सप्ताह आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य कोई विशेष मदद नहीं करेगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच सितंबर तथा 10 सितंबर को दोपहर के बाद का समय उत्तम और लाभदायक है। 8, 9 और 10 की दोपहर तक का समय आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। अतः आपको 8, 9 और 10 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 सितंबर   अच्छे हैं। 6 और 7 सितंबर को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे। 10 तारीख को आपको सावधान रहकर ही कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास गलत और सही  दोनों रास्तों से धन आने का योग है। धन के खर्चे में कमी आएगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। शत्रुओं की संख्या में कमी होगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब होगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments