श्री एस के कपूर “श्री हंस”

(बहुमुखी प्रतिभा के धनी  श्री एस के कपूर “श्री हंस” जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त अधिकारी हैं। आप कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं में आपका विशेष योगदान हैं। आज प्रस्तुत है आपकी नूतन वर्षाभिनंदन स्वरुप एक भावप्रवण रचना हिन्दी नव वर्ष नव संवत्सर तो…)

☆ कविता – हिन्दी नव वर्ष नव संवत्सर तो… ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆ 

।।भारतीय नववर्ष नव संवत्सर विक्रम संवत 2079 की शुभकामना के साथ।।

[1]

फसल चक्र ऋतु परिवर्तन का, संकेत है हिन्दी नव वर्ष।

नवरात्री के जयकारों से होता, व्याप्त सब में भक्ति हर्ष।।

सूर्य चंद्रमा दिशा परिवर्तन और जुड़ी कृषकों की ख़ुशहाली।

विक्रमादित्य,भगवान झूले लाल, से जुड़ा ऐतिहासिक स्पर्श।।

[2]

हिन्दी नव वर्ष नव संवत्सर तो, नये मौसम का आगाज है।

देवी मां और आर्यसमाज कृपा व मिला संस्कारों का साज़ है।।

क्या जनवरी अंग्रेजी वर्ष में है, कोई भी ऐसा परिवर्तन।

नव संवत्सर तो ५७ वर्षों की, लिए अधिक आवाज़ है।।

[3]

जनवरी नव वर्ष के साथ मनाये, अवश्य हिंदी नव वर्ष भी।

बधाई दें सबको नव संवत्सर, की अवश्य और सहर्ष भी।।

अपने पुरातन मूल्यों का हो , अधिक से अधिक प्रसार।

कभी भूलें नहीं सृष्टि निर्माण दिन, का महत्व और दर्श भी।।

।।हिंदी नववर्ष की अनंत असीम अपार शुभकामनायों सहित।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली

ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com

मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈
image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments