ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (28 अगस्त से 3 सितंबर 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

पिछले सप्ताह मैं बागेश्वर धाम जिला छतरपुर में गया था। वहां पर गुरु जी के दर्शन किए। उनको अपनी किताब “नासे रोग हरे सब पीरा” की 11 प्रतियां भेंट की तथा इस पुस्तक के अंग्रेजी एडिशन में प्रकाशित करने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

आइए अब हम हनुमान चालीसा की आज की चौपाई की चर्चा करते हैं :-

तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम जनम के दुख बिसरावै॥

भावार्थ:- भजन का अर्थ होता है ईश्वर की स्तुति करना। भजन सकाम भी हो सकता है और निष्काम भी। हनुमान जी और उन के माध्यम से श्री रामचंद्र जी को प्राप्त करने के लिए निष्काम भक्ति आवश्यक है। भजन कामनाओं से परे होना चाहिए। अगर आप कामनाओं से रहित निस्वार्थ रह कर हनुमान जी या श्री रामचंद्र जी का भजन करेंगे तो वे आपको निश्चित रूप से प्राप्त होंगे।

इस चौपाई के बार बार पाठ करने से होने वाला लाभ :-

इस चौपाई के बार बार पाठ करने से हनुमत कृपा प्राप्त होती है। यह सभी दुखों का नाश करती है और आपका बुढ़ापा और परलोक दोनो सुधारती है।

इस हनुमत चर्चा के उपरांत अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आप सभी से 28 अगस्त से 3 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी से भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करेंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में धनु राशि का रहेगा। 28 अगस्त को 7:57 प्रातः से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके उपरांत 30 अगस्त को 10:28 दिन से कुंभ में, 1 सितंबर को 12:47 दिन से मीन में तथा 3 सितंबर को 3:49 दिन से मेष राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, गुरु मेष राशि में रहेंगे। इसी प्रकार इस पूरे सप्ताह बुद्ध सिंह राशि में वक्री, शनि कुंभ राशि में वक्री , शुक्र कर्क राशि में वक्री तथा राहु मेष राशि में वक्री रहेगा।

आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको जनता में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके विचारों के प्रति लोगों के अंदर सम्मान पैदा होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपके प्रयासों से आपके शत्रुओं को कष्ट हो सकता है। आपका ब्लड प्रेशर या डायबिटीज या खून संबंधी कोई रोग बढ़ सकता है। धन आने की कम उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त उत्तम है। 1, 2 और 3 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

 इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा। माता जी के परेशानियों में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। पेट की रोग बढ़ सकता है। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य से आपको लाभ प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से ठीक-ठाक संबंध रहेगा। धन आने की थोड़ी उम्मीद है। भाग्य से आपको कम मदद प्राप्त होगी। माता जी के कष्टों में वृद्धि हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन सितंबर फलदायक हैं। एक, दो और तीन सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

अगर आपका स्वास्थ्य पहले से खराब है तो वह ठीक होने लगेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कृपया धन प्राप्त करने का प्रयास करें। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास आएगी। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी से आपका कुछ तकरार हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त शुभ हैं। 30 और 31 अगस्त को आपको सावधान रहना चाहिए और कोई कार्य करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायंकाल के समय पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इस सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में मामूली प्रगति होगी। कचहरी के कार्यों में काफी परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। धन आने के रास्ते में कई बाधाएं हैं। आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम और लाभदायक हैं। 30 और 31 अगस्त को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहना चाहिए। कोई भी कार्य करने के पहले पूरी योजना बनाना चाहिए और सावधानी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन आने का भी योग है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आएगी। खून संबंधी कोई रोग हो सकता है। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 1 , 2 और 3 सितंबर उत्तम फलदायक हैं। 30 और 31 अगस्त को आपको कार्यों को करने में बड़ी सावधानी बरतना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। चर्म संबंधी कोई रोग हो सकता है। कचहरी के कार्यों में ज्यादा मत उलझें। आपके प्रयास से आपके कई शत्रु पराजित होंगे। भाई-बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। कार्यालय में आपको लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके विभिन्न कार्यालय में लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कृपया प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम है। 1 , 2 और 3 सितंबर को आपको सावधान रहकर अपने कार्य संपन्न करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपको इस सप्ताह अपने भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। आपको अपने सभी सहकर्मियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। विभिन्न कार्यालयों में आपके लंबित कार्य संपन्न होंगे। आपको थोड़ा सा प्रयास करने की आवश्यकता है। धन आने की कोई विशेष उम्मीद नहीं है। पेट के रोग में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम और फलदाई हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से लाभ प्राप्त होगा। भाग्य के कारण आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। कार्यालय में आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अपने अधिकारियों से उलझने की कोशिश ना करें। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप और आपके जीवनसाथी दोनों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 , 2 और 3 सितंबर लाभदायक हैं। इस सप्ताह आप अपने लंबित सभी कार्यों को संपन्न करने का प्रयास करें। आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामरक्षा स्तोत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

अविवाहित जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपका भाग्य साथ नहीं दे पाएगा। आपको सब कुछ अपने परिश्रम से ही प्राप्त करना होगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में मामूली सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त उत्तम है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी दूरी के भ्रमण पर आप जा सकते हैं। आप के रोग में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। दुर्घटनाओं से निरंतर बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 अगस्त उत्तम फलदाई हैं। 28 और 29 अगस्त को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रूद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको भी मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। इन तारीखों में आपके द्वारा किए गए कार्यों का आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। 30 और 31 तारीख को आप पूरी सावधानी के साथ ही कोई कार्य करें अन्यथा आपका कार्य असफल हो जाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments