हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 96 ☆ मुक्तक ☆ ।।युग पुरूष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (12 जनवरी)।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

☆ “श्री हंस” साहित्य # 96 ☆

☆ मुक्तक ☆ ।।युग पुरूष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (12 जनवरी)।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆ 

।। राष्ट्रीय युवा दिवस।।

[1]

अल्प आयु में ही दिया था, अमर दर्शन इतिहास।

देश भारत को किया था, सर्व विश्व सुविख्यात।।

स्वामी रामकृष्ण परमहंस के, वे सर्वसिद्ध अनुयायी।

स्वामी विवेकानंद नाम से, हुए विश्व में विख्यात।।

[2]

युवा पीढ़ी की सोच अध्यात्म, का अनुपम मेल।

शिकागो सम्मेलन में चली, विचारों की अदभुत रेल।।

नवभारत निर्माण संकल्प, लिया यौवनकाल में ही।

नरेंद्र बने स्वामी विवेकानंद था, दर्शन का अलौकिक खेल।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ – दोहों में स्वामी विवेकानंद – ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

☆ – दोहों में स्वामी विवेकानंद  ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे 

प्रखर रूप मन भा रहा, दिव्य और अभिराम।

स्वामी जी तुम हो सदा, लिए विविध आयाम।।

स्वामी जी तुम चेतना, थे विवेक-अवतार।

अंधकार का तुम सदा, करते थे संहार।।

जीवन का तुम सार थे, दिनकर का थे रूप।

बिखराई नव रोशनी, दी मानव को  धूप।।

सत्य, न्याय, सद्कर्म थे, तेज अपरिमित माप।

काम, क्रोध, मद, लोभ हर, धोया सब संताप।।

गुरुवर तुमने विश्व को, दिया ज्ञान का नूर।

तेज अपरिमित संग था, शील भरा भरपूर।।

त्याग, प्रेम, अनुराग था, धैर्य, सरलता संग।

खिले संत तुमसे सदा, नवजीवन के रंग।।

था सामाजिक जागरण,  सरोकार, अनुबंध।

नित्य, सतत् आती रही, कर्मठता की गंध।।

सुर, लय थे, तुम ताल हो, बने धर्म की तान।

गुरुवर तुम तो शिष्य का, हो नित ही यशगान।।

मधुर नेह थे, प्रीति थे, अंतर के थे भाव।

गुरुवर तुमसे धर्म को, सौंपा पावन ताव।।

वंदन, अभिनंदन करूँ, थे गुरुवर तुम नित्य।

थे तुम खिलती चाँदनी, दमके बन आदित्य।।

© प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

प्राचार्य, शासकीय महिला स्नातक महाविद्यालय, मंडला, मप्र -481661

(मो.9425484382)

ईमेल – [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – आहत ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – आहत ? ?

आहत हूँ

पर क्या करूँ,

जानता था

सारी आशंकाएँ मार्ग की,

सो समूह के आगे

चलता रहा,

डग भरने से चोटें

घिसटने से खरोंचेेंं,

पीछे चलनेवालों के घात,

पीछे खींचनेवालों के आघात,

रास्ता दिखाने वालों के पास

आहत होने के सिवा

कोई विकल्प भी तो

नहीं होता ना..!

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #215 ☆ भावना के दोहे – शीत का प्रभाव ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं आपके भावप्रवण दोहे शीत का प्रभाव)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 215 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे –  शीत का प्रभाव… ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

आस – पास बैठे सभी, जलता तेज अलाव।

ताप रहे है बैठकर, है शीत का प्रभाव।।

बैठे सभी चर्चा चले,  बना लिया है झुंड।

काम सभी के रुक गए, दिखे सभी के मुंड।।

आँच कहीं भी मिल रही, ताप रहे हैं हाथ।

जाड़ा अब तो कट रहा,  मिले सभी का साथ।।

 

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #196 ☆ संतोष के दोहे – ऊँचे हिमगिरि के शिखर ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है संतोष के दोहे  – ऊँचे हिमगिरि के शिखरआप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 196 ☆

☆ संतोष के दोहे  – ऊँचे हिमगिरि के शिखर ☆ श्री संतोष नेमा ☆

भारत का मोहक मुकुट, है अपना कश्मीर

इस धरती पर स्वर्ग-सी, है  जिसकी तस्वीर

सुंदर छटा  लुभावनी, अमरनाथ शिव-धाम

मानस रमता है वहाँ, घाटी ललित ललाम।

धारा हटते ही हटी,सबके मन की पीर

बनी हुईं कश्मीर पर, टूटी सभी लकीर।

अभिन्नांग है देश का,जम्मू औ कश्मीर

अलग न कोई कर सके,पैदा हुआ न वीर

चौतरफा रौनक दिखे,केसर घुली जुबान

सुभग शिकारे तैरते, झीलों की पहचान

कहता सीना तान कर,मुझसे ऊँचा कौन

सुंदर पेड़ चिनार के,रहते कभी न मौन

ऊँचे हिमगिरि के शिखर,माँ वैष्णव का धाम

जिनके दर्शन से बनें,सबके बिगड़े काम

वहाँ तिरंगे का बढ़ा,आज बहुत सम्मान

बदल गई आबोहवा,हुई सुरक्षित आन

आज गर्व से कह रहा,एक बात “संतोष”

अब अखंड भारत हुआ,बढ़ा एकता कोष

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – दर्शन ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – दर्शन ? ?

जब नहीं बचा रहूँगा मैं

और बची रहेगी सिर्फ देह,

उसने सोचा…,

सदा बचा रहूँगा मैं

और कभी-कभार नहीं रहेगी देह,

उसने दोबारा सोचा…,

पहले से दूसरे विचार तक

पड़ाव पहुँचा,

उसका जीवन बदल गया…,

दर्शन क्या बदला,

जो नश्वर था तब

ईश्वर हो गया अब…!

© संजय भारद्वाज 

(रात्रि 11: 53 बजे, 28.2 2020)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ दिन-रात #29 ☆ कविता – “अभी तो मैं जवान हूँ…” ☆ श्री आशिष मुळे ☆

श्री आशिष मुळे

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ दिन-रात # 29 ☆

☆ कविता ☆ “अभी तो मैं जवान हूँ…☆ श्री आशिष मुळे ☆

दिमाग की तलवार हूँ

समय की मैं धार हूँ

चढ़ता हुआ नशा हूँ

मैं बढ़ती हुई रात हूँ

अभी तो मैं जवान हूँ ।

 

दरिया हूँ भरा हुआ

कश्तियों की जान हूँ

जिगर की मैं शान हूँ

दिल की एक आन हूँ

अभी तो मैं जवान हूँ ।

 

वक्त की जो धूप है

सावन की ये आग है

फूलों की एक छांव हूँ

काँटों की मैं मौत हूँ

अभी तो मैं जवान हूँ ।

 

ज़ुल्फों की जो चांदी है

वो तो गुजरी आंधी है

चमकता एक अंदाज हूँ

जैसे कोई बाज हूँ

अभी तो मै जवान हूँ ।

 

जंगे पाया हजार हूँ

फिर भी आज जिंदा हूँ

पीकर भी एक प्यासा हूँ

जिंदगी का मैं प्यार हूँ

अभी तो मैं जवान हूँ ।

© श्री आशिष मुळे

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆विश्व हिन्दी दिवस विशेष  – “अभिमान बनी हिन्दी भाषा…” ☆ डॉ निशा अग्रवाल ☆

डॉ निशा अग्रवाल

☆ विश्व हिन्दी दिवस विशेष  – “अभिमान बनी हिन्दी भाषा…” ☆ डॉ निशा अग्रवाल

जान बनी अभिमान बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

हर जन की ह्रदय प्रिय बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

हिंदुस्तानी हम है तो हिंदी का मान बढ़ाएं

हिंदी भाषी लोगों से हम कभी नहीं कतराएं।

अहसास गर्व का करवाती हिंदी भाषा ही अपनी

हर मन के भाव समझाती हिंदी भाषा ही अपनी

जान बनी अभिमान बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

हर दिल की अज़ीज़ बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

☆ 

घर परिवार समाज को बांधे एक सूत्र में हिंदी

सारेगामा सात सुरों को साजे ताल में हिंदी

संस्कारों को चिन्हित करती हिंदी भाषा ही अपनी

मनमोहक चित्रण भी करती हिंदी भाषा ही अपनी

☆  

जान बनी अभिमान बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

हर दिल की अज़ीज़ बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

☆ 

मीरा, तुलसी के दोहे हिंदी भाषा में बने हैं

निर्गुण भाव कबीरा और  वात्सल्य रसखान भरे हैं

गद्य पद्य दोहे सूक्ति मिल पुस्तक बन जाती हिंदी

नैतिक शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान में छाप छोड़ती हिंदी

☆ 

जान बनी अभिमान बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

हर दिल की अज़ीज़ बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

☆ 

छंदबद्ध, मुक्त छंद काव्य सब हिंदी में रचे गए हैं

शोध ग्रंथ, पाठ्यक्रम पुस्तक सहज ही पढ़े गए हैं

जटिल तथ्य को सहज बनाती हिंदी भाषा ही अपनी

उमंग, खुशी की लहर जगाती हिंदी भाषा ही अपनी

☆ 

जान बनी अभिमान बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

हर दिल की अज़ीज़ बनी हिन्दी भाषा तो अपनी

©  डॉ निशा अग्रवाल

(ब्यूरो चीफ ऑफ जयपुर ‘सच की दस्तक’ मासिक पत्रिका)

एजुकेशनिस्ट, स्क्रिप्ट राइटर, लेखिका, गायिका, कवियत्री

जयपुर ,राजस्थान

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 189 ☆ बाल गीत – चंदा मामा, चंदा मामा ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 189 ☆

☆ बाल गीत – चंदा मामा, चंदा मामा ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ 

चंदा मामा, चंदा मामा

हमने सुंदर चित्र बनाए

हम लाए कुर्ता , पाजामा

तुमको पहनाकर  हरषाए।।

 

देखो चित्र एक अपना तो

जिसमें सूत कातती माता

गोल पूर्णिमा की आभा से

धरती का हर जीव सुहाता

 

खीर पेट भर खा लो मामा

काजू , किशमिस फल भी लाए।।

 

देखो एक चित्र अपना तो

चपटी लगे कछुआ – सी पीठ

कभी नारियल – से भूरे हो

कभी लगते बच्चों – से ढीठ

 

देख तुम्हारी सूरत , मूरत

रोज – रोज ही हम मुस्काए।।

 

तरबूजे की खाँफ सरीखे

रसगुल्ला – से लगते सफेद

रूप बनाते न्यारे – न्यारे

और न कभी तुम करते भेद

 

रात तुम्हारी मित्र अनोखी

रोज प्रेम से तुम बतलाए।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #212 – कविता – ☆ माँ के बुने हुए स्वेटर से… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  रात  का चौकीदार”   महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है आपके माँ के बुने हुए स्वेटर से…”।)

☆ तन्मय साहित्य  #212 ☆

☆ माँ के बुने हुए स्वेटर से… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

लगे काँपने कंबल

बेबस हुई रजाई है

ठंडी ने इस बार

जोर से ली अँगड़ाई है।।

 

सर्द हवाएँ सुई चुभाए

ठंडे पड़े बदन

ओढ़ आढ़ कर बैठे लेटें

यह करता है मन,

बालकनी की धूप

मधुर रसभरी मलाई है।

ठंडी में…

 

 धू-धू कर के लगी जलाने

 जाड़े की गर्मी

 रूखी त्वचा सिकुड़ते तन में

 नष्ट हुई नरमी,

 घी-तेलों से स्नेहन की

 अब बारी आई है।

 ठंडी ने….

 

बाजारु जरकिनें विफल

मुँह छिपा रहे हैं कोट

ईनर विनर नहीं रहे

उनमें भी आ गई खोट,

माँ के बुने हुए स्वेटर से

राहत पाई है।

ठंडी ने….

 

घर के खिड़की दरवाजे

सब बंद करीने से

सिहरन भर जाती है

तन में पानी पीने से,

सूरज की गुनगुनी धूप से

प्रीत बढ़ाई है।

ठंडी ने….

 

कैसे जले अलाव

पड़े हैं ईंधन के लाले

जंगल कटे,निरंकुश मौसम

लगते मतवाले

प्रकृति दोहन स्पर्धा की अब

छिड़ी लड़ाई है।

ठंडी ने….।।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
image_print