मराठी साहित्य – चित्रकाव्य ☆ – – मतदान त झाले – आता – ☆ श्री आशिष बिवलकर ☆

श्री आशिष  बिवलकर

?️?  चित्रकाव्य  ?️?

 

? – मतदान तर झाले – आता – ? ☆ श्री आशिष  बिवलकर ☆

झाले मतदान | निकालाची धास्ती |

खुर्चीसाठी कुस्ती | रणनीती ||१||

*

दोन्ही मांडवात | लग्नाची तयारी |

ढोलबाजा दारी | वाजण्यासी ||२||

*

छोटेछोटे पक्ष | विजयी अपक्ष |

त्यांच्यावर लक्ष | दोघांचेही ||३||

*

हॉटेल बुकिंग | चार्टर्ड विमान |

विजयी सन्मान | दिमतीला ||४||

*

घोडेबाजाराला | घाली खतपाणी |

पाच वर्षं लोणी | चाखायाला ||५||

*

गुडघ्यासी बांधे | उलटे बाशिंग |

आपलाच किंग | सिंहासनी ||६||

*

बिब्बा म्हणे आली | घटीका समीप |

निकालांचे दीप | उजळाया ||७||

(चित्र – साभार श्री आशिष  बिवलकर)

© श्री आशिष  बिवलकर

बदलापूर

मो 9518942105

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # 215 – कथा क्रम (स्वगत)… ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं  आपका भावप्रवण कविता – कथा क्रम (स्वगत)।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # 215 – कथा क्रम (स्वगत)… ✍

(नारी, नदी या पाषाणी हो माधवी (कथा काव्य) से )

क्रमशः आगे…

और

नारी की अस्मिता

सब कुछ

हो गया

भस्म ।

और

माधवी से

रमण कर

आपने

अपने पौरुष को पंकिल

और तप तेज को भी

कर दिया कलंकित ।

क्यों किया आपने

यह

अकरणीय

कृत्य !

सच कहिये

माधवी के

देव दुर्लभ सौन्दर्य ने

मेनका की

सुधि दिलाकर

हिला दिया था न

आपका ब्रह्मचर्य ।

ओ ! त्रिकालज्ञ !

आप तो जानते थे

श्यामकर्ण अश्वों का

इतिहास,

लौटा सकते थे

माधवी को,

लेकिन

आपने ऐसा नहीं किया।

क्यों? क्यों? क्यों?

धिक्कार है

महातपस्वी ।

ले ली थी

शिष्य की परीक्षा ।

ससम्मान

लौटा सकते थे

 माधवी को, लेकिन

आपने ऐसा नहीं किया।

 क्यों ?क्यों ?क्यों ?

धिक्कार है

महातपस्वी।

© डॉ राजकुमार “सुमित्र” 

साभार : डॉ भावना शुक्ल 

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # 215 – “मानवता की ओढ़-सुन्दरता…” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “मानवता की ओढ़-सुन्दरता…...)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 215 ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “मानवता की ओढ़-सुन्दरता…...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी 

तोड़ दिया

जिसका डैना |

गौरैया थी वो,

है  ना !!

 

काश कि वो

बाज़ , चील  होती

तब फिर कैसी 

दलील होती

 

पैनी करती रहती

चोंच स्वयं

और डरा 

करती मैना ||

 

यों क्या फिर

कोई सकोरे भरता

मानवता   की

ओढ़ – सुन्दरता

 

आदमीअपनी

धुन का पक्का 

देखता इसके

बदलते  नैना ||

 

बस गौरैया तो

केवल गौरैया

सच में बेहद

निरीह है भैया

 

जा देखो इनकी

बसाहट  में

कम से कम एक-

दो-दिवस-रैना ||

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

15-05-2019

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – कलंदर ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – कलंदर ? ?

?

तुम्हें छूने थे शंख, सीप,

खारेपन की उजलाहट,

मैं लगाना चाहता था

उर्वरापन में आकंठ डुबकी,

पर कुछ अलग ही पासे

फेंकता रहा समय का कलंदर,

मैंग्रोव की जगह उग आए कैक्टस,

न तुम नदी बन सकी, न मैं समंदर…!

?

© संजय भारद्वाज  

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, न्यू आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज (स्वायत्त) अहमदनगर संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆ 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥  मार्गशीर्ष साधना 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलेगी। साथ ही आत्म-परिष्कार एवं ध्यान-साधना भी चलेंगी💥

 🕉️ इस माह के संदर्भ में गीता में स्वयं भगवान ने कहा है, मासानां मार्गशीर्षो अहम्! अर्थात मासों में मैं मार्गशीर्ष हूँ। इस साधना के लिए मंत्र होगा-

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

  इस माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को दत्त जयंती मनाई जाती है। 🕉️

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३७ – “प्यारी स्नेहमयी झाँसी वाली मामी – स्व. कुमुद रामकृष्ण देसाई” ☆ श्री सुधीरओखदे   ☆

श्री सुधीरओखदे  

परिचय

जन्म – 21 दिसम्बर 1961 (बीना मध्य प्रदेश)

शिक्षा – कला स्नातक – (B.A.), 2- पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान स्नातक – (B.Lib.I.sc) रीवा ,शहडोल और छतरपुर मध्य प्रदेश में …..

लेखन –सभी प्रतिष्ठित हिंदी पत्र पत्रिकाओं में व्यंग्य ,आलोचना , कवितायें और संस्मरण प्रकाशित .

प्रकाशित पुस्तकें – (व्यंग्य) 1-बुज़दिल कहीं के …2-राजा उदास है 3-सड़क अभी दूर है 4-गणतंत्र सिसक रहा है

विशेष – (1) मुंबई विश्वविद्यालय के B.A. (प्रथम वर्ष) में 2013 से 2017 तक “प्रतिभा शोध निकेतन “व्यंग्य रचना पाठ्यक्रम में समाविष्ट (2) अमरावती विश्वविद्यालय के B.Com (प्रथम वर्ष) में 2017 से “खिलती धूप और बढ़ता भाईचारा”व्यंग्य रचना पाठ्यक्रम में शामिल .

 

  • सुधीर ओखदे की अनेक रचनाओं का मराठी और गुजराती में उस भाषा के तज्ञ लेखकों द्वारा भाषांतर प्रकाशित
  • इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी सहित अनेक साहित्य वार्षिकी और महाराष्ट्र में प्रसिद्ध दीपावली अंकों में रचनाओं का प्रकाशन
  • आकाशवाणी के लिए अनेक हास्य झलकियों का लेखन जो “मनवा उठत हिलोर“और “मुसीबत है “शीर्षक तहत प्रसारित

(ई-अभिव्यक्ति में प्रत्येक सोमवार प्रस्तुत है नया साप्ताहिक स्तम्भ कहाँ गए वे लोग के अंतर्गत इतिहास में गुम हो गई विशिष्ट विभूतियों के बारे में अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक जानकारियाँ । इस कड़ी में आज प्रस्तुत है एक बहुआयामी व्यक्तित्व प्यारी स्नेहमयी झाँसी वाली मामी – स्व. कुमुद रामकृष्ण देसाई” के संदर्भ में अविस्मरणीय ऐतिहासिक जानकारियाँ।)

आप गत अंकों में प्रकाशित विभूतियों की जानकारियों के बारे में निम्न लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं –

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १ ☆ कहाँ गए वे लोग – “पंडित भवानी प्रसाद तिवारी” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २ ☆ डॉ. राजकुमार तिवारी ‘सुमित्र’ ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३ ☆ यादों में सुमित्र जी ☆ श्री यशोवर्धन पाठक ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ४ ☆ गुरुभक्त: कालीबाई ☆ सुश्री बसन्ती पवांर ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ५ ☆ व्यंग्यकार श्रीबाल पाण्डेय ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ६ ☆ “जन संत : विद्यासागर” ☆ श्री अभिमन्यु जैन ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ७ ☆ “स्व गणेश प्रसाद नायक” – लेखक – श्री मनोहर नायक ☆ प्रस्तुति  – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ८ ☆ “बुंदेली की पाठशाला- डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव” ☆ डॉ.वंदना पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ९ ☆ “आदर्श पत्रकार व चिंतक थे अजित वर्मा” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ११ – “स्व. रामानुज लाल श्रीवास्तव उर्फ़ ऊँट बिलहरीवी” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १२ ☆ डॉ. रामदयाल कोष्टा “श्रीकांत” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆   

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १३ ☆ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकप्रिय नेता – नाट्य शिल्पी सेठ गोविन्द दास ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १४ ☆ “गुंजन” के संस्थापक ओंकार श्रीवास्तव “संत” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १५ ☆ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कविवर – पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १६ – “औघड़ स्वाभाव वाले प्यारे भगवती प्रसाद पाठक” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆ 

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १७ – “डॉ. श्री राम ठाकुर दादा- समाज सुधारक” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १८ – “राजकुमार सुमित्र : मित्रता का सगुण स्वरुप” – लेखक : श्री राजेंद्र चन्द्रकान्त राय ☆ साभार – श्री जय प्रकाश पाण्डेय☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # १९ – “गेंड़ी नृत्य से दुनिया भर में पहचान – बनाने वाले पद्मश्री शेख गुलाब” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २० – “सच्चे मानव थे हरिशंकर परसाई जी” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २१ – “ज्ञान और साधना की आभा से चमकता चेहरा – स्व. डॉ कृष्णकांत चतुर्वेदी” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २२ – “साहित्य, कला, संस्कृति के विनम्र पुजारी  स्व. राजेन्द्र “रतन”” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २३ – “मेरी यादों में, मेरी मुंह बोली नानी – सुभद्रा कुमारी चौहान” – डॉ. गीता पुष्प शॉ ☆ प्रस्तुती – श्री जय प्रकाश पांडे ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २४ – “संस्कारधानी के सिद्धहस्त साहित्यकार -पं. हरिकृष्ण त्रिपाठी” – लेखक : श्री अजय कुमार मिश्रा ☆ संकलन – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २५ – “कलम के सिपाही – मुंशी प्रेमचंद” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २६ – “यादों में रहते हैं सुपरिचित कवि स्व चंद्रकांत देवताले” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २७– “स्व. फ़िराक़ गोरखपुरी” ☆ श्री अनूप कुमार शुक्ल ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २८ – “पद्मश्री शरद जोशी” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # २९ – “सहकारिता के पक्षधर विद्वान, चिंतक – डॉ. नंद किशोर पाण्डेय” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३० – “रंगकर्मी स्व. वसंत काशीकर” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३१ – “हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, फारसी के विद्वान — कवि- शायर पन्नालाल श्रीवास्तव “नूर”” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३२ – “साइकिल पर चलने वाले महापौर – शिक्षाविद्, कवि पं. रामेश्वर प्रसाद गुरु” ☆ डॉ. वंदना पाण्डेय” ☆ डॉ.वंदना पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३३ – “भारतीय स्वातंत्र्य समर में क्रांति की देवी : वीरांगना दुर्गा भाभी” ☆ डॉ. आनंद सिंह राणा ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३४ –  “जिनके बिना कोर्ट रूम भी सूना है : महाधिवक्ता स्व. श्री राजेंद्र तिवारी” ☆ डॉ. वंदना पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३५ – “सच्चे मानव – महेश भाई” – डॉ महेश दत्त मिश्रा” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कहाँ गए वे लोग # ३६ – “महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित रहीं – विदुषी समाज सेविका श्रीमती चंद्रप्रभा पटेरिया” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆

स्व. कुमुद रामकृष्ण देसाई

☆ कहाँ गए वे लोग # ३७ ☆

☆ “प्यारी स्नेहमयी झाँसी वाली मामी – स्व. कुमुद रामकृष्ण देसाई” ☆ श्री सुधीर ओखदे

देखते देखते दुनिया कितनी बदल गई, परिवार टूटने लगे, एक ही घर में कितनी दीवार खड़ी हो गईं. आवभगत, प्रेम स्नेह, अपनापन कितने पराये हो गए, आपसी भाईचारा, त्याग बलिदान और रिश्तों को निभाने की परंपरा गायब होने लगी, ऐसे समय रह रहकर झांसी वाली मामी अक्सर याद आतीं हैं. उस समय तो ख़याल भी नहीं आता था कि ये अति साधारण सी दिखने वाली मामी अपने कर्तव्यों को ले कर कितनी सजग है. आज जब सोचता हूँ तो महसूस करता हूँ कि मेरी छोटी मामी न सिर्फ़ एक अच्छी इंसान थी अपितु वो अपने परिवार को ले कर कितनी समर्पित भी थी. अपने ससुराल पक्ष को ले कर उचित आवभगत. प्रेम अपनापन, प्यार स्नेह और साथ में जहाँ कठोर हो कर संस्कार लगाने हैं वहाँ उतनी ही कड़क भी. आज जहाँ किसी के घर २-३ दिन मेहमान बन कर जाने के पहले सोच विचार करना पड़ता है वहीं हमारी मामी अपनी ४ ननदों और उनके कुल १०-११ बच्चों की गरमी की छुट्टियों में पूरी तैयारी के साथ उत्साह से प्रतीक्षा करती थी. और कोई एक दो दिन के लिए नहीं अच्छे १५-२० दिनो के लिए.

क्या होता है अपने घर में एक साथ १५-२० लोगों का रहना खाना पीना और घूमना फिरना सैर सपाटा सब कुछ. कैसे करते होंगे उस सीमित तनख़्वाह में मामा मामी सबका इतने प्यार से. मामी का पूरा नाम था “ कुमुद रामकृष्ण देसाई “. लेकिन हम सब उन्हें “ छोटी मामी “ नाम से ही सम्बोधित करते थे.

मेरे दो मामा थे. बड़े मामा मुंबई  में तो छोटे मामा झाँसी में रहते थे. मुंबई वाले मामा मामी दूर रहते थे. मुंबई यूँ भी हम सब को अपनी पहुँच से दूर लगती थी. ऊपर से कोई विशेष लगाव भी नहीं था. जब मुंबई वाले मामा मामी हम लोगों के घर आते तो बड़े प्यार से मिलते लेकिन पता नही क्यों एक औपचारिक सा वातावरण था वहाँ. मुंबई में जगह की समस्या शायद इसके पीछे एक कारण हो सकता है.

हम सब मौसेरे भाई बहन हर गरमी की छुट्टियों में झाँसी भागते थे जहाँ हमारी प्रिय छोटी मामी रहती थी. वो घर में ही एक छोटा सा स्कूल चलाती थी जिसमें मुझे याद आता है क़रीब २०-२२ बच्चे पढ़ने आते थे. स्कूल जाने के पूर्व बालवाड़ी या नर्सरी होती है न ? बस वैसी ही एक कमरे की स्कूल. लेकिन आप को बताऊँ झाँसी के “नरसिंह राव टोरिया” इलाक़े में मामी के स्कूल की धूम थी. बहुत मेहनत ले कर उस इलाक़े के सारे ग़रीब बच्चों को शिक्षा देने का अद्भुत कार्य मामी सन १९७०-७१ के दौर में करती थी. वह उस ज़माने की ग्रैजूएट थी और महाराष्ट्र के नागपुर की थी लेकिन झाँसी में बसने के बाद पूरी तरह से उसने अपने आप को बुंदेलखंड के परिवेश में ढाल लिया था. वो बच्चों से बुंदेलखंडी भाषा में बात करती थी.

उसके स्कूल की लोकप्रियता से प्रभावित हो कर शिक्षा विभाग की तरफ़ से उसके स्कूल को मान्यता देने की बात भी हुई थी ऐसा मुझे याद है, लेकिन मामी ने बड़ी विनम्रता से इस पेशकश को ना कहा था.

दरअसल मामा को ये स्कूल तकलीफ़ देती थी. उन दोनो में इस बात को ले कर तकरार भी होती थी लेकिन जीत हमेशा मामी की होती थी. मुझे याद है नीचे बच्चे अपने पंचम स्वर में कविता पाठ करते थे और ऊपर मामा उनसे भी तेज़ आवाज़ में पूजा करते करते श्लोक पढ़ते थे, मंत्रोचार करते थे. इस जुगलबंदी पर हम बच्चों को ख़ूब मज़ा आता था.

मामा रेलवे में थे और उन्हें बीच बीच में दौरों पर भी जाना पड़ता था सो घर परिवार की पूरी ज़िम्मेदारी मामी के सर पर. लेकिन मैंने कभी मामी को त्रस्त नहीं देखा. सुबह उठ कर स्कूल से निपट कर हम सब का मन पसंद खाना बना कर दोपहर में हम सब के साथ पत्तों की बाज़ी में मामी फिर साथ. शाम को जब हम सब घूमने निकलते तो चुपके से उनकी बड़ी बेटी प्रतिभा दीदी के हाथ सब के चाटपकोड़ी के पैसे देती मामी मुझे आज भी स्मरण में हैं.

छोटे मामा जानते थे कि उनका काउंटरपार्ट इतना मज़बूत है इसलिए हम सब बच्चों की ज़िम्मेदारी मामी पे ही रहती थी. हम लोगों को वापस जाते समय क्या उपहार देना है से ले कर वहाँ रहने के दौरान क्या क्या ख़ातिरदारी करनी है तक सब. . . . हम सब बच्चों की फ़ौज नयी नयी फ़िल्में भी देखती थी. गीत गाता चल, साँच को आँच नहीं, दुल्हन वही जो पिया मन भाए. . ये सब उसी दौरान देखी हुई फ़िल्में हैं और आज भी रोमांचित करती हैं.

आज जब उन सब बातों को स्मरण करता हूँ तो मुझे मामी बहुत महान प्रतीत होती है. सीमित तनख़्वाह में इतना सब कुछ.

वो अपने बच्चों का हक़ मार कर शायद ये सब हम लोगों के लिए करती होगी. लेकिन उन दिनो इन बातों की परवाह भी कौन करता था. बहनें, भाई के घर बच्चों को ले कर जाना अपना हक़ समझती थीं और भाई इसे अपना कर्तव्य. हाँ लेकिन सुखद छुट्टी तो तभी लोगों की बीतती होगी जहाँ मामी हमारी मामी सी हो.

कहते है बुआ मौसी तो अपनी होती हैं लेकिन मामी चाची बाहर से आती हैं. मैं दोनो ही मामलों में भाग्यशाली निकला. मुझे मामी और चाची दोनो अच्छी मिलीं.

आज इतने वर्षों बाद भी जब झाँसी में बिताये बचपन के दिन याद आते हैं तो साथ ही याद आते हैं. चिवडा लड्डू और नानखटाई से भरे वे डब्बे जो हम बच्चों के नाश्ते और आते जाते खाने के लिए मामी बना कर रखती थी.

आज के बच्चों को न ऐसा ननिहाल मिलता होगा न इतना प्यार करने वाली मामी. आज वो हमारे बीच नहीं हैं पर हमेशा श्रद्धा से याद आती हैं.

(चित्र एवं परिचय – सोशल मीडिया से साभार)

श्री सुधीर ओखदे 

सेवानिवृत्त अधिकारी, आकाशवाणी, जलगांव

सम्पर्क –33, F/3 वैभवी अपार्टमेंट व्यंकटेश कॉलनी, -साने गुरुजी कॉलनी परिसर जलगाँव (महाराष्ट्र) 425002

ईमेल [email protected]

संकलन –  जय प्रकाश पाण्डेय

संपर्क – 416 – एच, जय नगर, आई बी एम आफिस के पास जबलपुर – 482002  मोबाइल 9977318765

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

English Literature – Weekly Column ☆ Witful Warmth # 28 – Love is Blind… ☆ Dr. Suresh Kumar Mishra ‘Uratript’ ☆

Dr. Suresh Kumar Mishra ‘Uratript’

Dr. Suresh Kumar Mishra, known for his wit and wisdom, is a prolific writer, renowned satirist, children’s literature author, and poet. He has undertaken the monumental task of writing, editing, and coordinating a total of 55 books for the Telangana government at the primary school, college, and university levels. His editorial endeavors also include online editions of works by Acharya Ramchandra Shukla.

As a celebrated satirist, Dr. Suresh Kumar Mishra has carved a niche for himself, with over eight million viewers, readers, and listeners tuning in to his literary musings on the demise of a teacher on the Sahitya AajTak channel. His contributions have earned him prestigious accolades such as the Telangana Hindi Academy’s Shreshtha Navyuva Rachnakaar Samman in 2021, presented by the honorable Chief Minister of Telangana, Mr. Chandrashekhar Rao. He has also been honored with the Vyangya Yatra Ravindranath Tyagi Stairway Award and the Sahitya Srijan Samman, alongside recognition from Prime Minister Narendra Modi and various other esteemed institutions.

Dr. Suresh Kumar Mishra’s journey is not merely one of literary accomplishments but also a testament to his unwavering dedication, creativity, and profound impact on society. His story inspires us to strive for excellence, to use our talents for the betterment of others, and to leave an indelible mark on the world. Today we present his Satire Love is Blind...

☆ Witful Warmth # 28 ☆

☆ Satire ☆ Love is Blind…  ☆ Dr. Suresh Kumar Mishra ‘Uratript’

They say love is blind. It seems like love is a frustrated, sightless god who, by mistake, shoots an arrow at the wrong person. After hearing this, one can’t help but feel the urge to grab them and ask, “Hey, who told you love is blind?”

The truth is, love isn’t blind anymore. In the modern age, love has taken off the blindfold and now sees everything clearly, like a CCTV camera, observing every little detail. Once, love was defined simply—eyes met, hearts raced, and boom, love happened. But now? Now love happens after checking out the bank balance, religion, caste, social status, and even social media followers.

Love is no longer ‘blind’; it’s now ‘well-sighted’. And not just any sight—love now has HD vision, observing everything with crystal clarity. As soon as someone comes into view, love swiftly inspects their clothes’ brand, the price of their watch, and the model of their phone. If someone is carrying the iPhone 16 Pro, the heart skips a beat. Otherwise, Android users are left to linger in the “friend zone.”

Love now checks religion and caste. It used to be blind when lovers would visit temples and mosques to confess their feelings. But now? “What’s your caste?” “How much gold does your family have?” “Will your parents agree to this?” Without these questions, no one dares to say “I love you.”

Today’s love thrives on Facebook, Instagram, and Snapchat. The new mantra of love is, “How many Instagram followers do you have?” If you don’t have at least 10k followers, you’re not worthy of love. People used to fall in love listening to ghazals, but now they fall for reels.

In love today, having a heavy heart is secondary—your wallet needs to be heavy. “I’ll marry you, but how much is your salary?” is a perfect reflection of today’s love. Love has now become less about emotions and more about “financial investment.”

Seeing the strange calculations of status in love, sometimes it feels like love has turned into a management project. If you drive a BMW and your house is in a posh neighborhood, your chances of love increase. Otherwise, love just sings the old song, “I can leave everything for your love, but not my EMIs.”

Love isn’t blind anymore—it has learned to pretend to be secular. Those who say “love doesn’t see religion” are the first ones standing at the doorsteps of their own religion when it comes to marriage. When marriage is on the cards, love quietly cloaks itself in religion, caste, and cultural norms.

In reality, claiming “love is blind” is like deceiving yourself and society. Love is no longer blind, it’s so smart now that it keeps track of everything. Society has turned love into a subject of ‘data analytics.’

And if anyone claims that they loved someone without any discrimination, they are either a saint or living in a fantasy world. Saying love is blind is as much a joke as saying, “Everyone in politics is honest.”

This satirical analysis of love teaches us that “love is blind” is now an outdated, impractical saying. Today, love sees with its eyes and decides with its brain. So, before calling love blind, think twice, because today’s love wears glasses and analyzes everything under a microscope. Next time someone tells you love is blind, smile and reply, “No, my friend, love now sees faster than CCTV.”

*

© Dr. Suresh Kumar Mishra ‘Uratript’

Contact : Mo. +91 73 8657 8657, Email : [email protected]

≈ Blog Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ अभी अभी # 535 ⇒ दया के पात्र ☆ श्री प्रदीप शर्मा ☆

श्री प्रदीप शर्मा

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए साप्ताहिक स्तम्भ “अभी अभी” के लिए आभार।आप प्रतिदिन इस स्तम्भ के अंतर्गत श्री प्रदीप शर्मा जी के चर्चित आलेख पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका आलेख – “दया के पात्र।)

?अभी अभी # 535 ⇒ दया के पात्र ? श्री प्रदीप शर्मा  ?

दया धर्म का मूल हैपाप मूल अभिमान।

तुलसी दया छांड़ियेजब लग घट में प्राण।।

हे गोविंद हे गोपाल, हे दया निधान

दया एक ईश्वरीय गुण है। ईश्वर को दयानिधान और करूणासागर भी कहा गया है। यह दया प्राणी मात्र में व्याप्त है। मातृत्व भाव इसका प्रतीक है। मनुष्य को तो छोड़िए, हर हिंसक जीव चाहे वह नर हो या मादा, अपने अंडे, बच्चे, चूज़े को ना केवल जन्म ही देते हैं, उसकी प्राकृतिक आपदा और अन्य शिकारी प्राणियों से, जी जान से सुरक्षा और बचाव करते हैं। हिंसक वृत्ति के होते हुए भी आप इन वन्य प्राणियों को, नन्हें श्रावकों को, अपने मुंह में दबाकर, सुरक्षित स्थान पर, यहां से वहां, ले जाते हुए देख सकते हैं। सौजन्य, डिस्कवरी चैनल।

मनुष्य मात्र में दया, करुणा और मोह, आसक्ति स्थायी भाव हैं। इसीलिए वह कभी मोहासक्त तो कभी दयालु हो जाता है। जब हमसे किसी का दुख देखा नहीं जाता, तो हममें दया और करुणा का भाव जागृत हो जाता है और हम भरसक उसकी सहायता करने की कोशिश करते हैं।।

दया के साथ दान शब्द भी उसी तरह जुड़ा हुआ है, जिस तरह दया के साथ धर्म। किसी की गरीबी अथवा अभाव देखकर सबसे पहले हममें

दया का भाव उत्पन्न होता है, दान की इच्छा तो बाद में जागृत होती है। जो दया का पात्र है, उसे ही दान दिया जाना चाहिए।

लोग तो दया के वशीभूत होकर भिखारियों को भी दान दे देते हैं, जिसे बोलचाल की भाषा में भीख कहा जाता है।

भिक्षावृत्ति अपराध होते हुए भी संतों और महात्माओं को भिक्षा दी जाती है, जिसके बदले में वे शिष्यों को दीक्षा प्रदान करते हैं। हरि ओम शरण तो यहां तक कह गए हैं ;

भिखारी सारी दुनिया

दाता एक राम ….।।

दया का पात्र हमेशा तो हम खोजने से रहे, इसलिए चलो दानपात्र में ही कुछ योगदान कर देते हैं, जो पात्र होगा, उस तक वह पहुंच जाएगा। दया तो एक संचारी भाव है, आता है, चला जाता है। अगर आप भावुक व्यक्ति हैं तो कुछ मदद कर देंगे, अन्यथा केवल द्रवित होकर वहां से प्रस्थान कर जाएंगे। लेकिन दान की वृत्ति तो कुछ देने की ही होती है।

जिस तरह जल ऊपर से नीचे की ओर बहता है, फल पेड़ से जमीन पर गिरता है, ठीक उसी प्रकार दया और दान के भाव समर्थ से असमर्थ की ओर प्रवाहित होते हैं। जो असमर्थ है, वह क्या दया दिखाएगा और कुछ दान करेगा।।

दया और दान का पात्र कभी भरता नहीं। दुख दर्द और आर्थिक अभाव कुछ लोगों की नियति है, केवल एक निमित्त बनकर ही हम इसमें अपना योगदान कर सकते हैं।

ईश्वर हमें इतना सक्षम बनाए कि हम हर दीन दुखी की कुछ सहायता कर सकें। प्राणी मात्र के लिए सदा हमारे मन में दया और करुणा का भाव बना रहे ;

सर्वे भवन्तु सुखिनः

सर्वे सन्तु निरामया।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु

मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

♥ ♥ ♥ ♥ ♥

© श्री प्रदीप शर्मा

संपर्क – १०१, साहिल रिजेंसी, रोबोट स्क्वायर, MR 9, इंदौर

मो 8319180002

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 199 ☆ # “जीवन चक्र…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता जीवन चक्र…”।

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 199 ☆

☆ # “जीवन चक्र…” # ☆

जीने के लिए हम

क्या क्या नहीं करते हैं

रोज जीते हैं

रोज मरते हैं

दो जून की रोटी के लिए

क्या क्या नहीं करते हैं

चाहे दिन हो या रात

ठंड हो, गर्मी हो

या हो बरसात

किसी भी मौसम में

खुद की परवाह नहीं करते हैं

सुबह घर से निकलते हैं

दौड़ लगाते हैं

भीड़ का हिस्सा

बन जाते हैं

परिश्रम करते हैं

पसीना बहाते हैं

तब –

दो रोटी का

परिवार के लिए

इंतजाम हो पाता है

कुछ पल के लिए

आदमी सो पाता है

रोज अपने परिवार

की जरूरते

जो अनंत हैं

पर जरूरी हैं

उसे पूरा करना

हर शख्स की

मजबूरी है

 

यह ऐसी जंग है

जिसका अलग ही रंग है

इससे हर कोई लड़ता है

एक एक कदम

आगे बढ़ता है

किसी के भाग्य का

सितारा चमकता है

तो वो नया इतिहास

गढ़ता है

और कोई

हर रोज संघर्ष करता है

पर निराश है

बेकारी, भूख , गरीबी

उसके पास है

झूठे वादे

अंधविश्वास ही

उसको रास है

वो जीवित तो है पर

एक जिंदा लाश है

 

जो तूफानों से टकराता है

आंधियों से नहीं घबराता है

वो भवसागर पार

कर जाता है

और

जो डरता है

हिम्मत हारता है

वो टूटकर

बिखर जाता है

जीवन चक्र में

अनजाना सा

मर जाता है

यही जीवन का

 अकाट्य सत्य है/

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ – कान्हा,  नैना दर्शन को बेचैन… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता कान्हा,  नैना दर्शन को बेचैन…‘।)

☆ कविता – कान्हा,  नैना दर्शन को बेचैन… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

********

कान्हा,  नैना दर्शन को बेचैन,

जब से ब्रज को, त्यागा तुमने,

तड़पत हैं दिन रैन,

कान्हा, …..

 

भूल गए हो, हमको भुला कर,

याद आओगे, खूब सताकर,

तरसेंगे दिन रैन,

कान्हा, नैना दर्शन को बेचैन..

 

कान्हा हूं मैं, तेरी बदरिया,

चाहत है, बन जाऊं बांसुरिया,

बाजूं मैं दिन रैन,

कान्हा,  नैना दर्शन को बेचैन,

 

सूनी राह निहारें अखियां,

काट रही विरहा की रतियां,

खोकर सुख और चैन,

कान्हा, नैना दर्शन को बेचैन,

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ वसा… ☆ प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

श्री तुकाराम दादा पाटील

? कवितेचा उत्सव ?

वसा ☆ प्रा तुकाराम दादा पाटील ☆

देव आहे तसा भेटला पाहिजे

छंद त्याचा मला लागला पाहिजे

*

भाव आहे तिथे देव आहे म्हणे

देव देहातला जागला पाहिजे

*

व्यर्थ दवडू कसा जन्म वाया इथे

अर्थ जगण्यासही लाभला पाहिजे

*

ध्येय गाठायला नित्य राबायचे

हात कामामध्ये गुंतला पाहिजे

*

माणसे जोडण्या माणसांना जपा

अंतरी भावही चांगला पाहिजे

*

प्रेम आहे  तिथे  हात देणे बरे

आसरा जीवनी शोधला पाहिजे

*

कर्मकांडांतली अंधश्रद्धा नको

घेतलेला वसा पाळला पाहिजे

*

वासनांची भुते दूर टाळायला

संत तुकया पुरा वाचला पाहिजे

*

आज आहे तसे जगत जावे कसे

विषय लोकांपुढे मांडला पाहिजे

© प्रा. तुकाराम दादा पाटील

मुळचा पत्ता  –  मु.पो. भोसे  ता.मिरज  जि.सांगली

सध्या राॅयल रोहाना, जुना जकातनाका वाल्हेकरवाडी रोड चिंचवड पुणे ३३

दुरध्वनी – ९०७५६३४८२४, ९८२२०१८५२६

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर ≈

Please share your Post !

Shares