ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 अप्रैल से 14 अप्रैल 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

पंडित अनिल पाण्डेय की तरफ से आप सभी को नए विक्रम संवत अर्थात हिंदू नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई।

आज मैं आपसे 8 अप्रैल से 14 अप्रैल अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1946 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या से विक्रम संवत 2081 के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा करूंगा।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मीन राशि में रहेगा 9 अप्रैल को 8:26 दिन से चंद्रमा मीन राशि मेष राशि में प्रवेश करेगा 11 अप्रैल को 11:47 से वह वृष राशि का हो जाएगा 13 तारीख को चंद्रमा 4:50 शाम से मिथुन राशि में गोचर करेगा। इस पूरे सप्ताह मंगल और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में मीन राशि में रहेगा तथा 13 तारीख को 11:18 रात से मेष राशि में प्रवेश करेगा। वक्री बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 9 तारीख को 11:15 रात से मीन राशि में वक्री रहेगा।

हम सभी जानते हैं कि सूर्य ग्रहों का राजा है। एक राजा जब एक जगह से दूसरी जगह जाता है तो राजा के स्थान परिवर्तन के कारण बहुत सारे परिवर्तन होते हैं।

13 अप्रैल को 11:18 रात से सूर्य देव अपने मित्र गुरु की राशि मीन से अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। अपने उच्च की राशि में प्रवेश के कारण सूर्य देव अत्यंत शक्तिशाली हो जाएंगे। उनका असर विभिन्न ग्रहों और राशियों पर ज्यादा तेजी से पड़ेगा। सूर्य देव मेष राशि में 14 मई की रात 9:39 तक रहेंगे। अब मैं आपको सूर्य देव की इस परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले असर के बारे में बताऊंगा।

वर्तमान सप्ताह में खरमास चल रहा है जिसके कारण कोई भी संस्कार जैसे विवाह आदि के मुहूर्त नहीं रहेंगे। दिनांक 13 अप्रैल को रात 11:18 से सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त भी हो जाएगा। खरमास वर्ष में दो बार आता है। पहली बार जब सूर्य मीन राशि मैं रहते हैं तथा दूसरी बार जब सूर्य धनु राशि में रहते हैं। अपने गुरु के घर में रहने के कारण सूर्य देव गुरु पूजा में व्यस्त रहते हैं अतः उनके तेज में काफी कमी रहती है। इस कारण से इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

इस सप्ताह 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या है 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा है और चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ भी हो रहा है। इस सप्ताह 9 तारीख से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है। इस संवत्सर का नाम पिंगल है। इस संवत्सर के राजा मंगल है तथा मंत्री शनि है। इसी दिन डॉ हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। 10 तारीख को चैती चांद का उत्सव मनाया जाएगा और 11 तारीख को गणगौर तीज है।

9 तारीख को 8:29 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्ध योग भी है।

आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि की कुंडली में सूर्य इस अवधि में लग्न में रहेगा। लग्न में उच्च का सूर्य होने के कारण साथ में गुरु का सहयोग व्यक्ति के व्यक्तित्व को अत्यंत बढ़ा देगा। व्यक्ति का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इसकी विपरीत उसके जीवन साथी को मानसिक क्लेश या हड्डियों संबंधी कोई विकार हो सकता है। इस सप्ताह आपके माता जी तथा पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। आपके जीवन साथी को पेट की कोई बीमारी हो सकती है। धन आने के मात्रा में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल शुभ फलदायक है। 9 और 10 अप्रैल को आपके द्वारा जो कार्य किए जाएंगे उसमें आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप हर शनिवार शनिदेव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

यहां पर सूर्य जातक के खर्चे में बढ़ोतरी करेगा। भूमि संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। शत्रुओं से हानि हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो भारी मात्रा में आपको लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। माता जी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी-थोड़ी खराबी आ सकती है। भाग्य सामान्य रूप से आपका साथ देगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 एप्रिल लाभदायक है। 11, 12 और 13 को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 9 और 10 तारीख को आपके द्वारा कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। अन्यथा कार्य सफल नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

जातक को धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ होगा। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में हानि हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य से आपको पहले जैसी ही मदद मिलेगी। धन आने का सामान्य योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आप रिस्क नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता जी को कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 अप्रैल लाभदायक है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। 8 और 14 अप्रैल को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामरक्षा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

कार्यालय के मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आपकी अंतर्दशा और दशा ठीक होगी तो आपका प्रमोशन भी हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु माता जी का स्वास्थ्य खराब होगा। आपके सुख में कमी आएगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में भी कमी आ सकती है। यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। भाग्य से आपको काफी अच्छी मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। कार्यालय में आपको सावधान भी रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान का से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल उत्तम और शुभ है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको धन लाभ हो सकता है। 14 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य से बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य आपकी अच्छी मदद करेगा। भाग्य के कारण आपके कई कार्य पूर्ण होंगे। आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल उत्तम लाभदायक है। 11, 12 और 13 को आप जो कार्य करना चाहेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

स्वास्थ्य आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है। परंतु यह समस्या समाप्त भी हो जावेगी। खर्चे में वृद्धि होगी परंतु और आमदनी में कमी भी हो सकती है। यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए शुभ है। आपके लिए भी ठीक-ठाक है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम और कई प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य से आपको थोड़ी कम मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिक्स नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। संतान से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 अप्रैल किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। आठ और 14 अप्रैल को आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए अन्थथा नुकसान होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह तुला राशि के अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवनसाथी के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको पेट की थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है। आपके जीवनसाथी का और माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ी दरार आ सकती है। नौकरी में आपको सफलताएं मिल सकती हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने में बड़ी बाधाएं आएंगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु पर आपको काफी परिश्रम के बाद विजय मिल पाएगी। मानसिक क्लेश समाप्त होंगे। कचहरी के कार्यों में पराजय हो सकती है। धन आने के कई संयोग बनेंगे। व्यापार में गतिविधि होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग मिल सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माताजी और पिताजी को थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट होगा। भाग्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 तारीख उत्तम है। 11, 12 और 13 तारीख को आपके सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी संतान की उन्नति होगी। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। धन लाभ में कमी होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता और पिताजी को मामूली शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। संतान से आपको बहुत उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 अप्रैल उत्तम है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं को आपसे भय लगेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सुख में भी वृद्धि होगी। सुख संबंधी कोई सामग्री आप इस वर्ष खरीद सकते हैं। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को कष्ट होगा। भाई और बहनों के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। परंतु किसी एक भाई या बहन के साथ संबंधों में दुराव आ सकता है। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप सुख संबंधी कोई वस्तु खरीद सकते हैं। आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल उत्तम है। 14 अप्रैल को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। भाइयों के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाई-बहन आपकी मदद भी करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु ब्लड प्रेशर या डायबिटीज में वृद्धि हो सकती है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 तारीख उत्तम है। 11, 12 और 13 तारीख को किए गए सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस अवधि में आपके पास धन की वृद्धि होगी। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। धन आने के कई योग बनेंगे। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। भाई या बहनों के साथ तनाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप का आक्रमण प्रभावी रहेगा। शत्रु परास्त हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 तारीख उत्तम है। 8 और 14 को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य के बुरे प्रभाव को समाप्त करने के लिए जातक को चाहिए कि वह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments