डॉ. हंसा दीप

☆ दो लघुकथाएं – प्रमोशन और आज का अर्जुन ☆ डॉ. हंसा दीप

☆ प्रमोशन ☆

विशेष जी प्रवासी साहित्यकारों से कुढ़ते थे। वे सोचते, प्रवासियों की पाँचों उँगलियाँ घी में हैं। जब प्रवासी विशेषांक निकले तो उसमें छपते हैं और सामान्य अंक निकले तो उसमें भी छप जाते हैं। भड़ास निकलती- “ये पैसा कमाने के लिए विदेश जाकर बस गए हैं। इनको प्रवासी क्यों कहा जाए, विदेशी कहा जाए।”

अगले वर्ष इकलौते बेटे का प्रमोशन हुआ। बेटे की विदेश नियुक्ति के साथ वे भी विदेश आ गए। विचार समृद्ध हुए, कहने लगे- “प्रवासी ही हैं, जो वसुधैव कुटुंबकम की भारतीय मशाल समूचे विश्व में जलाते हैं।”

☆ आज का अर्जुन ☆ 

गुरु द्रोणाचार्य अपने शिष्यों की परीक्षा ले रहे थे। उनके समीप युधिष्ठिर, दुर्योधन व अर्जुन बैठे हुए थे। सामने पेड़ पर वह लक्ष्य था जिसे उन्हें निशाना बनाना था। सबसे पहले उन्होंने युधिष्ठिर को बुलाया और पूछा– “वत्स तुम्हें सामने क्या दिखायी दे रहा है?”

“गुरुदेव मुझे सिर्फ लक्ष्य दिखाई दे रहा है।”

“और कुछ?”

“लक्ष्य के अलावा कुछ नहीं।”

अब दुर्योधन की बारी थी। उसने कहा- “गुरुदेव, आसपास का प्रदीप्त आभा मंडल दिखाई दे रहा है।” गुरु द्रोणाचार्य का मुख क्रोधाग्नि से धधकने लगा। अर्जुन को देखा– “गुरुदेव मुझे लक्ष्य, आसपास का आभा मंडल और बैठे हुए तमाम विधायक गण के चेहरे दिखाई दे रहे हैं।”

गुरुदेव ने अर्जुन को उत्तीर्ण घोषित किया। 

© डॉ. हंसा दीप

संपर्क – Dr. Hansa Deep, 1512-17 Anndale Drive, North York, Toronto, ON – M2N2W7 Canada

दूरभाष – 001 647 213 1817

[email protected]

 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
3 1 vote
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Shyam Khaparde

बहुत सामयीक रचनाएं