ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

पंडित अनिल पाण्डेय की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई। इस सप्ताह के प्रारंभ होने के साथ ही सूर्य देव मेष राशि में पहुंच गए हैं तथा सभी तरह के शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। इस सप्ताह के राशिफल में सबसे पहले मैं आपको चंद्रमा और अन्य ग्रहों के गोचर के संबंध में बताऊंगा उसके बाद इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त की चर्चा करेंगे। शुभ मुहूर्त के उपरांत इस सप्ताह के व्रत त्यौहार और सर्वार्थ सिद्धि योग के बारे में बताया जाएगा।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। उसके उपरांत 15 तारीख को 12:09 रात से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 18 तारीख को 9:52 दिन से चंद्रमा सिंह राशि का हो जाएगा। 20 तारीख को 9:22 रात से चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करने लगेगा।

इस सप्ताह मंगल और शनि ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य और गुरु ग्रह मेष राशि में विचरण करेंगे। शुक्र और वक्री राहु तथा वक्री बुध मीन राशि में रहेंगे।

इस सप्ताह विवाह का मुहूर्त 18 से 21 अप्रैल तक लगातार है। उपनयन का मुहूर्त 18 और 19 तारीख को है। नामकरण का मुहूर्त 15 तारीख को है। अन्नप्राशन का इस सप्ताह कोई मुहूर्त नहीं है। गृह प्रवेश का मुहूर्त 15 और 20 तारीख को है। व्यापार का मुहूर्त 16 तारीख को है।

इस सप्ताह 16 तारीख को दुर्गा अष्टमी का पर्व है। 17 तारीख को रामनवमी मनाई जाएगी और इसके साथ ही नवरात्रि पर्व का भी समापन हो जाएगा।

इस सप्ताह सर्वार्थ सिद्धि योग 21 तारीख को सूर्योदय से रात अंत तक है। इस प्रकार अमृत सिद्धि योग 21 तारीख को 5:20 सांयकाल से रात अंत तक है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी को मानसिक कष्ट भी हो सकता है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। कचहरी में आपके प्रकरणों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार की गति ठीक रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल उत्तम है। 16 और 17 अप्रैल को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 21 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। व्यापार से धन प्राप्त होने की उम्मीद है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सफलताएं मिल सकती हैं। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप सुख संबंधी कोई चीज खरीद सकते हैं। संतान से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल लाभदायक है। 18, 19 और 20 में आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में अच्छी सफलता एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। धन अच्छी मात्रा में आने की उम्मीद है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 21 तारीख उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

प्ताह आपका, आपके जीवन साथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। सामान्य धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपने पुत्र से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। जनता में आपके प्रसिद्धि में थोड़ी कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल लाभदायक हैं। 16 और 17 अप्रैल को आपके द्वारा किए गए समस्त कार्य सफल होंगे। 15 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी से करना चाहिए। अगर आप सावधानी से कार्य नहीं करेंगे तो आप असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। भाग्य से आपको बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। यात्रा का भी योग है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल लाभदायक है। 18, 19 और 20 को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 16 और 17 तारीख को आपको बड़ी सावधानी से कार्य करना चाहिए। अगर आप सावधानी से कार्य नहीं करेंगे तो आपके वे कार्य असफल हो जाएंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

कन्या राशि की जो जातक अभी अविवाहित हैं उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर वे थोड़ा सा प्रयास करेंगे तथा दशा और अंतर्दशा ठीक होगी तो विवाह निश्चित रूप से संपन्न हो जाएगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। दुर्घटना से बचने का योग है। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 31 अप्रैल शुभ है। 15 और 21 अप्रैल को आपके कई कार्य हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 तारीख कम ठीक है। 18, 19 और 20 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

अविवाहित जातकों के लिए 31 अप्रैल तक विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। दशा और अंतर्दशा अगर ठीक हुई तो विवाह हो जाएगा। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। आपके जीवनसाथी को कई सफलताएं मिल सकती हैं। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल उत्तम है। 21 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। पेट में मामूली पीड़ा हो सकती है। जीवनसाथी से आपका विवाद हो सकता है। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। माता और पिता जी दोनों को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई बहुत उत्तम चलेगी। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल लाभदायक और शुभ फलदायक है। 18, 19 और 20 अप्रैल को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। 15 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का और उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। संतान से आपको सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 21 अप्रैल फलदायक है। 16 और 17 अप्रैल को आपको कोई भी कर बड़े सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास में धन आने का योग बन सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। दूर देश की यात्रा संभव है। आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। कृपया संभल कर रहें। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल उत्तम फलदायक है। 18, 19 और 20 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। धन आने की अच्छी उम्मीद है। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। माताजी को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को हरा सकते हैं। उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। धन आने की बहुत अच्छी उम्मीद है। छोटी-मोटी दुर्घटना का भी योग है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। आपके पेट में विकार हो सकता है। आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 21 अप्रैल उत्तम है। 15 और 21 अप्रैल को आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 18, 19 और 20 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना है। अन्यथा आपके हाथ असफलता ही लगेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments