ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। अक्सर लोग कहते हैं इतनी बड़ी जनसंख्या को कल 12 भागों में विभाजित कर साप्ताहिक राशिफल बताना सही नहीं हो सकता। करोड़ों लोगों का भाग्य एक जैसा नहीं हो सकता। अंतर तो रहेगा ही। परंतु साप्ताहिक राशिफल आपके आगे आने वाली घटनाओं के बारे में एक संकेत भर है। अगर एक राशि के दो व्यक्ति हैं एक बहुत अमीर है दूसरा बहुत गरीब है। राशिफल के अनुसार दोनों को धन की प्रति होनी है तो दोनों को प्राप्त होने वाले धन की मात्रा में अंतर रहेगा परंतु धन प्राप्ति होगी। इस प्रकार साप्ताहिक राशिफल आपको आगे आने वाली घटनाओं के बारे में संकेत दे देते हैं।

साप्ताहिक राशिफल की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1946 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। 2 अप्रैल को 12:20 रात से मकर राशि में प्रवेश करेगा। 4 अप्रैल को 3:42 रात से चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर होगा। 7 अप्रैल को 6:07 प्रातः से वह मीन राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र मीन राशि में रहेंगे। इसी प्रकार मंगल और शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में तथा गुरु मेष राशि में भ्रमण करेंगे। बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा दो अप्रैल को 2:56 दिन से वह मेष राशि में बक्री हो जाएगा। राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में बक्री रहेगा।

इस सप्ताह विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश और व्यापार के। मुहूर्त नहीं है। 4 अप्रैल को नामकरण और अन्नप्राशन का मुहूर्त है। 7 अप्रैल को 11:42 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से सावधान रहें। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन के आने की गति सामान्य रहेगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। संतान से भी आपको मामूली सहयोग प्राप्त हो सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो अपने शत्रुओं को आप परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अप्रैल उत्तम है। 7 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का बहुत अच्छा योग है। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। माता जी और पिताजी को स्वास्थ्य की थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। सुख के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अप्रैल उत्तम है। पांच और 6 अप्रैल को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें से अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। एक और 2 अप्रैल को आपको बड़ी सावधानी से कोई कार्य करना चाहिए। अगर आपके सावधानी में कमी रहेगी तो कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपके कार्यालय में मान सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए एक और 2 अप्रैल उत्तम है। 7 अप्रैल भी फल दायक है। 3 और 4 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामरक्षा स्तोत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपको चाहिए कि आपके जितने भी कार्य भाग्य के कारण लंबित हो उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें। छोटे-मोटे दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कार्यालय में आपकी स्थिति में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अप्रैल उपयोगी हैं। 3 और 4 अप्रैल को किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगें। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कार्यालय में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी कोई बीमारी हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपका सामान्य संबंध रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अप्रैल उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। एक और दो अप्रैल को भी आपके कुछ कार्य सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके विवाह के बहुत अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रस्ताव आने पर कुछ लोग उसमें बाधाएं भी खड़ी करेंगे। अतः ऐसे लोगों से आपको सावधान रहना चाहिए। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। संतान का आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नए शत्रु बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 7 अप्रैल परिणाम दायक हैं। एक, दो और 7 अप्रैल को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 5 और 6 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

अविवाहित जातकों के लिए अप्रैल तक का समय काफी अच्छा है। इस सप्ताह उनके पास विवाह हेतु कई प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आयेंगी। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। कचहरी के कार्यों में आप सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य समान्यतया ठीक रहेगा। आपके पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अप्रैल लाभदायक है। 7 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी परंतु आपको दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। संतान का आपको बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद ना करें। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अप्रैल फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप किसी कोढ़ी को द्रव्य का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका आपने भाई से विवाद हो सकता है। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। शत्रुओं को आप परास्त कर सकेंगे परंतु इसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो तथा 7 अप्रैल शुभ फलदायक है। एक, दो और 7 अप्रैल को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद बहुत ज्यादा रहेगी। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का स्वयं का तथा उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। धन प्राप्त होने की उम्मीद है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपको कोई छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो सकता है। एक्सीडेंट से सावधान रहें। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। संतान के कष्ट से भी आपको सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ आपके संबंध ठीक-ठाक रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार अप्रैल उत्तम फलदायक है। एक और दो अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अच्छे धन प्राप्त होने की उम्मीद है। धन प्राप्ति हेतु आपको विशेष प्रयास करने होंगे। आपके प्रयासों से आपको अच्छी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अप्रैल अनुकूल हैं। 5 और 6 अप्रैल को आपके कई कार्य पूर्ण हो सकते हैं। तीन और चार अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चीटियों को शक्कर खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। गलत ढंग से धन आने का योग है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 7 अप्रैल शुभ एवं अनुकूल है। इन तारीखों में आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 5 और 6 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments