हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – विपथ ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – विपथ ? ?

चलो शुरू करें

वहीं से यात्रा;

जहाँ तुमने

छोड़ दिया था साथ,

ख़बरदार!

इस मुगालते में

मत रहना कि

मैं टूट गया हूँ

तुम्हारे विश्वासघात से

और फिर हिस्सा बन जाऊँगा

तुम्हारे उस ‘यूज एण्ड थ्रो’ का,

मैं तो बस ,

एक और

अवसर देना चाहता हूँ तुम्हें;

ताकि तुम

किसी गंतव्य तक तो पहुँचो,

मेरा क्या है,

मैं तो शाश्वत चल रहा हूँ;

पर स्मरण रखना,

साथ छोड़ने वाले

कभी यात्रा पूरी नहीं कर पाए;

स्वाभाविक है कि वे

कभी पथिक भी नहीं कहलाए!

© संजय भारद्वाज  

(रात्रि 9: 45 बजे, 3 जून 2016)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ ग़मज़दा बोलिये हैं किस ग़म से… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “ग़मज़दा बोलिये हैं किस ग़म से“)

✍ ग़मज़दा बोलिये हैं किस ग़म से… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे 

बेरुखी आप क्यों दिखाते हैं

खुद न  आते न ही बुलाते हैं

 *

एक वादा नहीं किया पूरा

आप मिस खूब पर बनाते हैं

 *

ग़मज़दा बोलिये हैं किस ग़म से

बेवज़ह इतना मुस्कराते हैं

 *

हाथ अपना भी दोसती को बढ़ा

सिलसिला हम ही हम चलाते हैं

 *

नाम उनका कभी नहीं मिटता

जो लहू देश को बहाते हैं

 *

रब्त जो प्यार का नहीं हमसे

रात भर रोज़ क्यों जगाते हैं

 *

रिज़्क़ दे ज़ीस्त में जो इंसा को

इल्म ऐसा नहीं सिखाते हैं

 *

अब चुनावों में जीत हो उनकी

दाम का जोर जो लगाते हैं

 *

ए अरुण इल्म बह्र का न हमें

शाइरी करते गुनगुनाते हैं

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – कविता ☆ साकुरा… ☆ सुश्री इन्दिरा किसलय ☆

सुश्री इन्दिरा किसलय

☆ कविता – साकुरा…☆ सुश्री इन्दिरा किसलय ☆

 तुम्हें खिलते हुये देखना

जैसे रूप और उम्मीद की

एक एक पंखुड़ी पर

अपना नाम लिखना

उसे सहेजना

 

तुम झरते हो

बेपरवाह होकर

राहें मौसम अंबर

झीलें झरने हवा

तुमसे जलते होंगे

है ना

 

कुदरत के रंगों की झोली

कभी खाली नहीं होती

पर मनुष्य—-

जमीन पर बिछे हुये

फूलों के बीच से गुजरना तो है

पर कैसे

 

इतनी निर्दयता मुझसे

न होगी

तुम भी भरभराकर झरते हो

बेभान होकर खिलते हो

थोड़ा संभलकर

 खिला करो ना !!

💧🐣💧

©  सुश्री इंदिरा किसलय 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # 43 – एक सैलाब आज आया है… ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकेंगे।  आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण रचना – एक सैलाब आज आया है।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # 43 – एक सैलाब आज आया है… ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

प्यास, प्राणों की, बुझाते रहना 

जाम आँखों के, पिलाते रहना

*

गेसुओं की, घटाएँ घिरने दो

छाँव इनसे ही दिलाते रहना

*

गीत की लय, न टूटने पाये 

अपनी आवाज, मिलाते रहना

*

बाहुपाशों को, और कस लो तुम 

ताप चढ़ता है, चढ़ाते रहना

*

फैलने दो सुगंध, यौवन की 

फूल अधरों के, झराते रहना

*

आज झंकृत हुई है, तन-वीणा 

उँगलियाँ इसपे चलाते रहना

*

एक सैलाब आज आया है 

नाव मिलकर के बढ़ाते रहना

*

पार कश्ती को, कर ही लेंगे हम 

हौसला, आप बढ़ाते रहना

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # 119 – नन्हीं चिड़िया… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना नन्हीं चिड़िया…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 119 – नन्हीं चिड़िया… ☆

मैं कुर्सी पर बैठकर, देख रहा परिदृश्य।

मन संवेदित हो गया, मुझे भा गया दृश्य।।

*

नन्हीं चिड़िया डोलती, शयन कक्ष में रोज।

चीं-चीं करती घूमती, कुछ करती थी खोज।।

*

चीं-चीं कर चूजे उन्हें,  नित देते संदेश।

मम्मी-पापा कुछ करो, क्यों सहते हो क्लेश।।

*

नीड़ बना था डाल पर, जहाँ न पत्ते फूल।

झुलसाती गर्मी रही, जैसे तीक्ष्ण त्रिशूल।।

*

वातायन से झाँककर, देखा कमरा कूल।

ठंडक उसको भा गयी, हल खोजा अनुकूल।।

*

कूलर से खस ले उड़ी, वह नन्हीं सी जान।

तेज तपन से थी विकल, वह अतिशय हैरान।।

*

पहुँच डाल उसने बुना, खस-तृण युक्त मकान।

ग्रीष्म ऋतु में मिल गया, लू से उसे निदान।।

*

सब में यह संवेदना, प्रभु ने भरी अथाह।

बोली भाषा अलग पर, सुख की सबको चाह।।

*

कौन कष्ट कब चाहता, जग में जीव जहान।

सुविधायें सब चाहते, पशु- पक्षी इन्सान।।  

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – पाठशाला ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – पाठशाला ? ?

पाठशाला के दिन अच्छे थे,

संगी-साथी गणित में कच्चे थे,

फिर क़िताबों को पढ़ना बंद हुआ,

आदमी को पढ़ने का सिलसिला हुआ,

हानि पहुँचाने के गणित में तब जो कच्चे थे,

अपना लाभ उठाने के गणित में अब पक्के हैं,

संबंधों को कंधा बनाने के मर्मज्ञ हैं,

मैं और मेरा के अनन्य विशेषज्ञ हैं,

नि:स्वार्थ भाव पढ़ाती थी पाठशाला,

पग-पग स्वार्थ का अब बोलबाला,

निष्कपट थे, सादे थे, सच्चे थे,

पाठशाला के दिन अच्छे थे..!

© संजय भारद्वाज  

(प्रात: 6:47 बजे, 5 मार्च 2024)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 263 ☆ कविता – अपरिग्रह ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय कविता – अपरिग्रह)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 263 ☆

? कविता – अपरिग्रह ?

हवाई यात्रा की

सिक्योरिटी के पल

सच्चा त्याग अपरिग्रह सिखाते हैं

सब कुछ ट्रे में …और आप स्कैनर में !

 

सोचता हूं

मन की गठरी में बंधे

ईर्ष्या, चिंता, अभिमान

लोभ, वगैरह वगैरह का वजन

ढोते लोग यूं ही पार हो जाते हैं क्यूं, बिना किसी लोड लिमिट ।

 

काश

कोई स्कैनर

पकड़ पाता

मन की भी

कलुषता !

और उस पार

पहुंचते

पवित्र, निष्कलंक इंसान

ऊंची उड़ान भरने।

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

लंदन से 

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798

ईमेल [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – कविता ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – कविता ? ?

चलो,

कुछ न करें

और रचें एक कविता,

सुनो,

कुछ न करने से

क्या रची जा सकती है

एक कविता..?

भगीरथ के

अथक परिश्रम से

पृथ्वी पर उतरी थी गंगा;

साठ हजार कुदालों के

स्वेद-कणों से

धारा बन बही थी गंगा,

अनुभूति की निर्मल

भगीरथी जब

सरस्वती होती है;

कविता,

मन-मस्तिष्क से

काग़ज़ पर

अवतरित होती है,

कविता,

कर्मठता की उपज है,

कर्म, निरीक्षण

और चिंतन-मनन की समझ है,

तो फिर तुम्हीं कहो,

कुछ न करते हुए

कैसे रची जा सकती है

एक कविता..?

और हाँ,

बिना अनुभव के

कैसी पढ़ी और समझी

जा सकती है कविता..?

© संजय भारद्वाज  

(संध्या 7:10 बजे, दि. 2.6.2016)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # 179 – “धुंध लपेटे शाल, उलहने…” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत  धुंध लपेटे शाल, उलहने...)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 179 ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “धुंध लपेटे शाल, उलहने...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी

ऐसे कोहरे में ठिठुरन से

सूरज भी हारा

दिन के चढ़ते चढ़ते कैसे

लुढ़क गया पारा

 *

जमें दिखे गाण्डीव

सिकुड़ते सब्यसाचियों के

धुंध लपेटे शाल, उलहने

सहें चाचियों के

 *

चौराहे जलते अलाव भी

लगते बुझे बुझे

और घरों की खपरैलें

तक लगीं सर्वहारा

 *

हाथ सेंकने जुटीं

गाँव की वंकिम प्रतिभायें

जो विमर्श में जुटीं

लिये गम्भीर समस्यायें

 *

वृद्धायें लेकर बरोसियाँ

दरवाजे बैठीं

शांति पाठ के बाद पढ़

रहीं ज्यों कि कनकधारा

 *

लोग रजाई कम्बल

चेहरे तक लपेट निकले

लगें फूस से ढके फूल के

हों सुन्दर गमले

 *

आसमान से नीचे तक

है सुरमई अँधियारा

धुँधला सूरज दिखता

नभ में लगे एक तारा

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

03-01-2023

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ अभी अभी # 300 ⇒ महात्मा और मोबाइल… ☆ श्री प्रदीप शर्मा ☆

श्री प्रदीप शर्मा

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए साप्ताहिक स्तम्भ “अभी अभी” के लिए आभार।आप प्रतिदिन इस स्तम्भ के अंतर्गत श्री प्रदीप शर्मा जी के चर्चित आलेख पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका आलेख – “महात्मा और मोबाइल।)

?अभी अभी # 300 ⇒ महात्मा और मोबाइल? श्री प्रदीप शर्मा ?

आत्मा तो अदृश्य है, उसे किसने देखा है, लेकिन महात्मा को तो आप देख भी सकते हैं, और छू भी सकते हैं। अगर महात्मा का संधि विच्छेद किया जाए तो वह महान आत्मा हो जाता है। आत्मा छोटी और बड़ी भी होती है, हमें मालूम न था। एक महात्मा की आत्मा कितनी महान हो सकती है, हम तो सोच भी नहीं सकते।

ईश्वर तो खैर निरंजन, निराकार है, फिर भी सब उसे ही ढूंढ रहे हैं, जब कि ईश्वर तुल्य कई महान आत्माएं हमारे आसपास विचरण कर रही हैं, जिनमें से कुछ अगर आपको ईश्वर का पता बता सकती हैं, तो कुछ में हो सकता है, साक्षात ईश्वर ही विद्यमान हो।।

ऐसा माना जाता है कि एक महात्मा ईश्वर के अधिक करीब होता है और शायद इसीलिए हर जिज्ञासु और मुमुक्षु महात्मा द्वारा बताए मार्ग पर चलना चाहता है। इधर उसने ध्यान लगाया और उधर वह ईश्वर से जुड़ा। कवि की तरह भी वह कहीं आता जाता नहीं है, फिर भी उसकी पहुंच रवि से भी आगे तक रहती है।

एक संसारी अगर संसार में उलझा रहता है तो महात्मा ईश्वर द्वारा उसे प्रदत्त शुभ कार्य में। वह तो वीरान जंगल में रहकर भी सातों लोकों की यात्रा अपने ध्यान धारणा और समाधि के दौरान कर लेता है फिर भी जन जन के कल्याण के संकल्प के कारण उसे हम जैसे क्षुद्र संसारी जीवों के संपर्क में रहना पड़ता है और इसी कारण हमें अपने आसपास इतने मठ, आश्रम और महात्माओं की कुटियाएं नजर आती हैं।।

आप इन्हें ईश्वर के दूत कहें अथवा मैसेंजर, केवल हमारे आत्मिक उत्थान के लिए ही तो इन्होंने यह देह धारण की है। हम इतने पहुंचे हुए भी नहीं कि बिना आधुनिक संसाधनों के इन तक पहुंच भी पाएं। मजबूरन हमारी ही सुविधा के खातिर इन्हें भी आजकल गाड़ी घोड़े और मोबाइल जैसे माध्यमों से भी जुड़ना पड़ता है।

आप अगर अपने पुरुषार्थ अथवा सांसारिक कर्तव्य में अनवरत व्यस्त हैं, तो टीवी और सोशल मीडिया पर इनके कथा प्रवचन सुन सकते हैं, फोन से संपर्क कर इनके आश्रमों में सत्संग हेतु जा सकते हैं, दान अनुदान द्वारा इनकी सेवा कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। ये आजकल इतने डिजिटल हो गए हैं कि चुटकियों में आप इनके बैंक खातों में अपनी सेवा भेंट ट्रांसफर कर सकते हैं।।

हर महात्मा का आजकल अपना आश्रम है, अपने शिष्य हैं और अपनी वेबसाइट है। दंड कमंडल के साथ, झोले में एक अदद मोबाइल आम है। साधु, संत और महात्मा का भेद तो कब का मिट चुका है।

प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी की तर्ज पर प्रभु जी हम शिष्य तुम स्वामी।

ईश्वर के नेटवर्क से हमारे मोबाइल का संपर्क कोई महात्मा ही करवा सकता है। भिक्षा, दीक्षा और दान दक्षिणा आजकल सब ऑनलाइन उपलब्ध है। आप भी ट्राई करें, किसी महात्मा का मोबाइल। हो सकता है, बात बन जाए।।

♥ ♥ ♥ ♥ ♥

© श्री प्रदीप शर्मा

संपर्क – १०१, साहिल रिजेंसी, रोबोट स्क्वायर, MR 9, इंदौर

मो 8319180002

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares