हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 14 ☆ सब चाहते जीवन में सदा सुख से रह सकें ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

( आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  की  एक भावप्रवण कविता  सब चाहते जीवन में सदा सुख से रह सकें।  हमारे प्रबुद्ध पाठक गण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे।  ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 14 ☆

☆ सब चाहते जीवन में सदा सुख से रह सकें

सिख पारसी ज्यू ईसाई हिंदू और मुसलमान

है एक ही भगवान की संतान सब इंसान

हैं धर्म कई एक ही पर सार है सबका

कुदरत ने ही पैदा किए सब को सदा समान

 

सब चाहते जीवन में सदा सुख से रह सकें

आपस में अपनी बातें सभी मिलकर के कह सकें

खुशियों को कभी ना लगे किसी की बुरी नजर

हित के लिए ही करते हैं सब धार्मिक अनुष्ठान

 

हर धर्म के आधार हैं मन के गढ़े विश्वास

सब धार्मिक स्थल हैं हर जगह आसपास

करते जहां सिजदा मनोतियां भी साथ-साथ

दो चार नहीं हैं देश में ऐसे हैं कई स्थान

 

मंदिर हो या मस्जिद हो ,मढ़िया हो या मजार

हर रोज दुआ पाने को जाते हैं कई हजार

सबके वहां है एक भाव  भेद नहीं कुछ

हो धर्म किसी का कोई वे सब पर मेहरबान

 

उस ठौर पर रहता नहीं किसी मन में कोई अभिमान

दरबार में उसके सभी इंसान हैं सब समान

सब चाहते हर ठौर हो दुनिया में कुशलता

अल्लाह कहो ईश्वर कहो वह एक ही भगवान

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी , रामपुर , जबलपुर

vivek1959@yahoo.co.in

 ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ बावरापन ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

☆ संजय दृष्टि  ☆ बावरापन ☆

समय खड़ा है वहीं

अक्स लिए

एक बावरे लड़के

एक बावरी लड़की का,

दोनों की आँख में

एक दुनिया बसती थी,

ताज्जुब है, दुनिया

एक ही शख्स से शुरू होती

एक ही शख्स पर थमती थी,

समय मिले कभी

तो समय से

मिलने चले आओ,

आँखें धुँधला गईं

दुनिया ढह गई

लड़का-लड़की भी नहीं रहे,

पर बौराया-सा समय

खड़ा है वहीं,

सुना है,

समय बावरा हो गया है!

 

©  संजय भारद्वाज 

( कविता संग्रह ‘मैं नहीं लिखता कविता।’)

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – भोजपुरी गीत – गांव – गिरांव ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”


(आज  “साप्ताहिक स्तम्भ -आत्मानंद  साहित्य “ में प्रस्तुत है  काशी निवासी लेखक श्री सूबेदार पाण्डेय जी द्वारा लिखित भोजपुरी भाषा  में एक गीत “गांव गिरांवई-अभिव्यक्ति समय समय पर क्षेत्रीय भाषाओं का साहित्य भी प्रकाशित करता रहता है जिनका हिंदी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ) 

साप्ताहिक स्तम्भ – आत्मानंद साहित्य – भोजपुरी गीत – गांव – गिरांव 

दो शब्द रचना कार के—प्रस्तुत भोजपुरिया रचना भोजपुरी भाषा में पारिवारिक समाज का दर्पण है, जिसमें टूटते ‌हुए संयुक्त परिवार की पीड़ा का एहसास है, तो बिगड़ते पारिवारिक रिश्तों का दर्द भी है। अपनी बोली की‌ मिठास है तथा‌ माटी‌ की सौंधी सुगंध भी  है। उम्मीद है कि भोजपुरी ‌भाषा को बोलने समझने वाले ‌हृदय की गहराई से इस रचना का आनंद उठा सकेंगे।— सूबेदार पाण्डेय

 

हम गांव हई‌ अपने भितरा‌,

हम सुंदर साज सजाईला।

चनरू मंगरू चिथरू‌ के साथे,

खुशियां रोज मनाई ला।

 

खेते‌ खरिहाने गांव घरे,

खुशहाली चारिउ‌‌ ओर रहल।

दुख‌ में ‌सुख‌ में ‌सब‌ साथ रहल,

घर गांव के‌ खेढा़ (समूह) बनल‌ रहल।

 

दद्दा दादी‌‌ चाची माई भउजी से,

कुनबा (परिवार) सारा भरल रहल।

सुख में दुख ‌मे सब‌ साथ रहै,

रिस्ता सबसे जुड़ल रहल।

 

ना जाने  कइसन‌ आंधी आइल,

सब तिनका-तिनका सब बिखर‌ गयल ।

सब अपने स्वार्थ भुलाई गयल

रिस्ता नाता सब‌‌ बिगरि गयल ।

 

माई‌‌ बाबू अब‌ भार‌ लगै,

ससुराल से रिस्ता नया जुरल।

साली सरहज अब नीक लगै ,

बहिनी से रिस्ता टूटि गयल

भाई के‌ प्रेम‌ के बदले में,

नफ़रत कै उपहार मिलल।

 

घर गांव पराया लगै लगल ,

अपनापन‌ सबसे खतम‌ भयल ।

घर गांव ‌लगै‌ पिछड़ा पिछड़ा

जे  जन्म से ‌तोहरे‌ साथ रहल।

संगी साथी सब बेगाना,

अपनापन शहर से तोहे मिलल।

 

छोड़ला आपन गांव‌ देश,

शहरी पन पे‌  तूं लुभा‌ गइला।

का‌ कुसूर रहल, गांवे कै‌

गांवें से  काहे डेरा गइला।

अपने कुल में दाग लगवला ,

घर गांव क रीत भुला गइला।

 

© सुबेदार पांडेय “आत्मानंद”

संपर्क – ग्राम जमसार, सिंधोरा बाज़ार, वाराणसी – 221208, मोबा—6387407266

 ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ प्रभाव ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

☆ संजय दृष्टि  ☆ प्रभाव ☆

कौन कहता है

निर्जीव वस्तुएँ

अजर होती हैं,

घर की कलह से

घर की दीवारें

जर्जर होती हैं !

 

©  संजय भारद्वाज 

( कविता संग्रह ‘मैं नहीं लिखता कविता।’)

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 67 ☆ भावना के दोहे ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं   “भावना के दोहे । ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 67 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे ☆

बढ़ता जब अँधियार है,

दीपक होता दीप्त।

समरसता सँग प्रेम का,

करता भाव प्रदीप्त।।

 

द्वार-द्वार पर सज रहे,

दीवाली के दीप।

चौक पुरतीं बेटियाँ

आँगन गोबर लीप।।

 

दीवाली का अर्थ है,

मन में भरो उजास।

करिए शुभ की कामना,

रखिए शुभ की आस।।

 

मन में हो सौहार्द यदि,

लेंगे हिरदय जीत।

प्रेम भाव से भेंटिए,

शत्रु बनेंगे मीत।।

 

जगमग होती हर गली,

फैल रहा आलोक।

करिए ऐसी कामना,

मिटें हृदय के शोक।।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 58 ☆ मानवता की पीर लिखूँगा ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. 1982 से आप डाक विभाग में कार्यरत हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.    “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं एक भावप्रवण रचना  “मानवता की पीर लिखूँगा। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार  आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 58☆

☆ मानवता की पीर लिखूँगा ☆

खुद अपनी तकदीर लिखूँगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

रंजो-गम जो कह ना पाए

अपनों से कभी लड़ न पाए

हलातों से उलझी हुई मैं

मन की टूटी धीर लिखूंगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

कैसे सिसकीं मेरी आँखें

अरमानों की उठी बरातें

मन के कोने में बैठा वह

कहता अब जागीर लिखूँगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

कोरोना से डर कर बैठे

सच्चाई से जबरन ऐंठे

समझ सके न झूठ की फितरत

कैसे मैं रणवीर लिखूँगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

बे-कामी अरु बेरुजगारी

युवकों की बढ़ती लाचारी

भ्रमित हो रही नई पीढ़ी

क्या उनकी तदवीर लिखूँगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

खतरे में नारी की अश्मिता

दुस्साशन की बढ़ी दुष्टता

कृष्णा कौन बचाने आये

कैसे हरते चीर लिखूँगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

भ्रष्टाचार गले तक पहुँचा

जिसने चाहा उसने नोंचा

“संतोष” कब तक चुप रहेगा

साहस से शमशीर लिखूँगा

मानवता की पीर लिखूँगा

 

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि ☆ शब्द- दर-शब्द ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

☆ संजय दृष्टि  ☆ शब्द- दर-शब्द ☆

 

शब्दों के ढेर सरीखे

रखे हैं, काया के

कई चोले मेरे सम्मुख,

यह पहनूँ, वो उतारूँ

इसे रखूँ , उसे संवारूँ..?

 

तुम ढूँढ़ते रहना

चोले का इतिहास

या तलाशना व्याकरण,

परिभाषित करना

चाहे अनुशासित,

अपभ्रंश कहना

या परिष्कृत,

शुद्ध या सम्मिश्रित,

कितना ही घेरना

तलवार चलाना,

ख़त्म नहीं कर पाओगे

शब्दों में छिपा मेरा अस्तित्व!

 

मेरा वर्तमान चोला

खींच पाए अगर,

तब भी-

हर दूसरे शब्द में,

मैं रहूँगा..,

फिर तीसरे, चौथे,

चार सौवें, चालीस हज़ारवें और असंख्य शब्दों में

बसकर महाकाव्य कहूँगा..,

 

हाँ, अगर कभी

प्रयत्नपूर्वक

घोंट पाए गला

मेरे शब्द का,

मत मनाना उत्सव

मत करना तुमुल निनाद,

गूँजेगा मौन मेरा

मेरे शब्दों के बाद..,

 

शापित अश्वत्थामा नहीं

शाश्वत सारस्वत हूँ मैं,

अमृत बन अनुभूति में रहूँगा

शब्द- दर-शब्द बहूँगा..,

 

मेरे शब्दों के सहारे

जब कभी मुझे

श्रद्धांजलि देना चाहोगे,

झिलमिलाने लगेंगे शब्द मेरे

आयोजन की धारा बदल देंगे,

तुम नाचोगे, हर्ष मनाओगे

भूलकर शोकसभा

मेरे नये जन्म की

बधाइयाँ गाओगे..!

 

©  संजय भारद्वाज 

( कविता संग्रह ‘मैं नहीं लिखता कविता।’)

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 47 ☆ गीत – सकल सृष्टि में जीवन भरते ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । इस कड़ी में आज प्रस्तुत हैं  एक गीत “सकल सृष्टि में जीवन भरते .)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 47 ☆

☆ गीत – सकल सृष्टि में जीवन भरते ☆ 

पश्चिम में सूरज जी छिपते

पूरब में चंदा जी उगते।।

दोनों का वंदन – अभिनंदन

सकल सृष्टि में जीवन भरते।।

 

निशा बढ़ी ज्यों धीरे- धीरे

चंदा का बिखरा उजियारा

तारों की झालर वे लेकर

दिखा रहे छवियों को प्यारा।।

 

शरद पूर्णिमा वंदित- नंदित

हर्षित मन में पुष्प बरसते।।

सकल सृष्टि में  जीवन भरते।।

 

शीतल रात हुई नभ शोभित

दमक रहा हर झिलमिल कोना

प्रियतम बंशी ले मुस्काएँ

रास रचाएँ सोना- सोना।।

 

हर गोरी की प्यास बुझ रही

कामदेव के अहमा मरते।

सकल सृष्टि में जीवन भरते।।

 

खूब नहाए हम जी भरकर

अनुपम छटा गीत है गाती

मौन हो गईं सभी दिशाएँ

शशि की सोलह कला सुहातीं।।

 

पूरी धरती धवल हो गई

चंदा के नए रूप उभरते।

सकल सृष्टि में जीवन भरते।।

 

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ करवा चौथ और महंगाई ☆ सुश्री हरप्रीत कौर

सुश्री हरप्रीत कौर

(आज प्रस्तुत है  सुश्री हरप्रीत कौर जी  की एक समसामयिक भावप्रवण कविता  “करवा चौथ और महंगाई”।)   

☆ कविता ☆ करवा चौथ और महंगाई

कृष्ण पक्ष की चौथ,

करवे से देती चाँद को अर्ध्य

करती पति की दीर्घायु

होने की कामना,

सुहाग बना रहे

बस यही भावना.

 

सजना के लिए

करती साज सिंगार,

षोडशी की तरह दमकता रूप,

उपहार, होता बस प्यार

जताने का बहाना

होती यूं लालायित

मानो मिलेगा संसार.

उधर,

पिया जी हैं असमंजस में,

मिलती है आधी पगार

महामारी की है मार.

बाजारों में रौनक छाई है,

उत्सवों की अंगड़ाई है.

क्या, कैसे खरीद लूँ

जो “प्रिया” के मन

को भाए,

कुछ समझ ना आए.

तोहफा तो नहीं

जो जमा पूंजी है पास मेरे

वह सब दे दूँगा,

जो उतने में आये ले आना

साफ कह दूँगा.

अरमान कैसे करेगी पूरे

मेरे पास पैसे हैं थोड़े.

 

कलाइयों में चूड़ियाँ सजानी हैं,

हाथों में मेंहदी भी रचानी है,

पूजा के लिए साड़ी

नयी होनी चाहिए.

 

साजन के मन की बातों से

अंजान नहीं थी सजनी

वो भी झेल रही थी

महँगाई की मार.

 

कह दी उसने

दिल की बात,

चाँद के साथ देख

मुख तेरा,

तेरे करों से करूँ

जल-भोजन ग्रहण

हो जाए जीवन

मेरा सफल

 

बस यही तुम्हारा प्रेम

है मेरा उपहार.

 

©  सुश्री हरप्रीत कौर

ई मेल preetisukh78@gmail.com

ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य # 69 – अभी हम आधे पौने हैं……. ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(अग्रज  एवं वरिष्ठ साहित्यकार  श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी  जीवन से जुड़ी घटनाओं और स्मृतियों को इतनी सहजता से  लिख देते हैं कि ऐसा लगता ही नहीं है कि हम उनका साहित्य पढ़ रहे हैं। अपितु यह लगता है कि सब कुछ चलचित्र की भांति देख सुन रहे हैं।  आप प्रत्येक बुधवार को श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज के साप्ताहिक स्तम्भ  “तन्मय साहित्य ”  में  प्रस्तुत है आपकी एक अतिसुन्दर भावप्रवण रचना  अभी हम आधे पौने हैं…….। )

☆  साप्ताहिक स्तम्भ – तन्मय साहित्य  # 69 ☆

☆ अभी हम आधे पौने हैं…….☆  

 

हम चाबी से चलने वाले, मात्र खिलौने हैं

बाहर से हैं भव्य, किन्तु अंदर से बौने हैं।

 

बाहर से हैं भव्य, किन्तु अंदर से बौने हैं।

बीच फसल के, पनप रहे हम खरपतवारों से

पहिन मुखौटे लगा लिए हैं, चित्र दीवारों पे

भीतर से भेड़िये, किन्तु बाहर मृगछौने हैं।….

 

नकली मुस्कानें और मीठे बोल रटे हमने

सभा समूहों में, नीति के जाप लगे जपने

हम सांचों में ढले, बिकाऊ पत्तल दोने हैं।…..

 

शिलान्यास-उदघाटन-भाषण, राशन की बातें

दिन में उजले काम, कुकर्मों में बीते रातें

कर के नमक हरामी, कहते फिरें अलोने हैं…..

 

कई योजनाएं हमने, गुपचुप उदरस्थ करी

भेड़ों के बहुमत से, तबियत रहती हरी-भरी

बातें शुचिता की, नोटों के बिछे बिछौने हैं।….

 

इत्र-फुलेल सुवासित जल से,तन को साफ किया

मन मलिन ही रहा, न इसका चिंतन कभी किया

दिखें सुशिक्षित-शिष्ट,नियत से निपट घिनोने हैं..…

 

बाहर – बाहर जाप, पाप भीतर में सदा किया

चतुराई से दोहरा जीवन, सब के बीच जिया

फिर भी पूरे नहीं, अभी हम आधे-पौने हैं।……

 

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश

मो. 9893266014

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares