हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 89 ☆ ’’क्या है जिंदगी अपनी…” ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण कविता  “क्या है जिंदगी अपनी…”। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। ) 

☆ काव्य धारा 89 ☆ ’’क्या है जिंदगी अपनी…”  ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

सुना है, लोग कहते है, ये दुनियाँ एक सपना है

अगर ये सच है तो फिर सच में कहो क्या है जिंदगी अपनी।।

 

जमाने में तो बिखरे हैं कहीं आँसू कहीं खुशियाँ  

इन्हीं संग बितानी पड़ती है सबको जिन्दगी अपनी।।

 

है छोटी जिंदगी कीमत बड़ी पर श्रम समय की है

सजाते है इसी पूंजी से हम सब जिंदगी अपनी।।

 

समझते नासमझ कम है यहाँ पर मोल माटी का

सजानी पड़ती माटी से ही सबकां जिंदगी अपनी।।

 

है जीवन तीर्थ सुख-दुख वाली गंगा जमुना का संगम

तपस्या में खपानी पड़ती सबकों जिंदगी अपनी।।

 

कहानी है अजब इस जिंदगी की, कहना मुश्किल है

कहें क्या कोई किसी से कैसी है ये जिंदगी अपनी ?

 

कोई तो है जो इस दुनियाँ को चुप ढंग से चलाता है

निभानी पड़ती है मजबूरियों में जिंदगी अपनी।।

 

यहाँ सब जो कमाते हैं सभी सब छोड़ जाते हैं

नहीं ये दुनियाँ अपनी है, न ही ये जिंदगी अपनी।।

 

हरेक की दृष्टि अपनी है, हरेक का सोच अपना है

अगर कुछ है नहीं अपना तो क्या यह जिंदगी अपनी ?

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ वह मारा गया ☆ श्री हरभगवान चावला ☆

श्री हरभगवान चावला

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री हरभगवान चावला जी की अब तक पांच कविता संग्रह प्रकाशित। कई स्तरीय पत्र पत्रिकाओं  में रचनाएँ प्रकाशित। कथादेश द्वारा  लघुकथा एवं कहानी के लिए पुरस्कृत । हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति सम्मान। प्राचार्य पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वतंत्र लेखन।) 

आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता – वह मारा गया।)

☆ कविता – वह मारा गया ☆ श्री हरभगवान चावला ☆

वह मारा गया भीड़ के हाथों

कि उसे भीड़ ही के हाथों मरना था

उसके अपराध इतने संगीन थे

कि दुनिया के किसी भी संविधान में

न उन अपराधों का ज़िक्र था

न इन अपराधों के लिए तय सज़ाओं का

वह बहते ख़ून को देखकर डर जाता था

जबकि समय ख़ून बहाकर गर्वित होने का था

वह लाचार को देखकर रो देता था

जबकि समय लाचारी के उपहास का था

उसे सच से जुनून की हद तक प्यार था

जबकि समय झूठ को सच बनाने का था

वह इन्सानों, जानवरों, घास और फूलों

यहाँ तक कि चूल्हों और दीवारों से प्यार करता था

जबकि समय नियोजित घृणाओं का था

इन्सान को जानवर और जानवरों को

ईश्वर बना देने की कला उसे नहीं आती थी

उसका सबसे बड़ा अपराध यह था

कि वो किताबें बहुत पढ़ता था

उसे मरना ही था भीड़ के हाथों ।

©  हरभगवान चावला

सम्पर्क –  406, सेक्टर-20, हुडा,  सिरसा- 125055 (हरियाणा) फोन : 9354545440
≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – खोज ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि – खोज ??

माथे पर ऐनक चढ़ाकर

ऐनक ढूँढ़ता हूँ कुछ ऐसे,

भीतर के हरि को बिसरकर

बाहर हरि खोजे कोई जैसे!

क्रमशः…

© संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #139 ☆ भावना के दोहे… ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं  “भावना के दोहे …।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 139 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे … 

याद कर रही आपको, मन है बड़ा उदास।

आई बारिश झूम कर, बस तेरी है आस।।

 

भीग रही बरसात में, भीग रही है देह।

बारिश का आए मजा, मिले प्रिये का नेह।।

 

सुध बुध सारी भूलकर, करती है फरियाद।

भीग रही बरसात में, आया प्रियतम याद।।

 

तन मन की सुधि है नहीं, भीग रही है राह।

सर से छतरी उड़ रही, बस प्रियतम की चाह।।

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #128 ☆ बारिश आई… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण रचना  “बारिश आई… … । आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 128 ☆

☆ बारिश आई…  ☆ श्री संतोष नेमा ☆

 छम  छम  करते  नाचती  आई

खुशियों  संग यह  बारिश आई

 

बिजली जब अंबर में  चमकती

तभी धरा पर  चिड़ियाँ चहकतीं

कारी  बदरी   इठिलाकर   आई

खुशियों  संग  यह बारिश  आई

 

नभ  भी  नई  अब  छटा  बिखेरे

मोर   नाच   कर    खुशी    उकेरे

सूरज  ने  भी  अब  ली  अंगड़ाई

खुशियों   संग  अब बारिश  आई

 

ठंडी   हुई    धरती    की    छाती

फसल खूब हँस हँस  लहलहाती

गृहणियों को घर  की सुधि  आई

खुशियों  संग अब  बारिश  आई

 

छप-छपाक करता  था  बालपन

डरता  आज  पर  वह नन्हा  मन

दें  न  कागज  की   नाव   भुलाई

खुशियों  संग अब  बारिश  आई

 

चहुँ   ओर  “संतोष”   का  बसेरा

खुश  किसान   एक  नया  सबेरा

गीतों     की   नई     बेला    आई

खुशियों  संग  अब बारिश   आई

छम छम   करते   नाचती    आई

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ ॥ मानस के मोती॥ -॥ मानस में सूक्तियां – भाग – 4॥ ☆ प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

मानस के मोती

☆ ॥ मानस में सूक्तियां – भाग – 2 ॥ – प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’☆

लंकाकाण्ड

फूलई फलई न बेत जदपि सुधा बरसहिं जलद।

मूरख हृदय न चेत जो गुरु मिलहिं विरंच सम।

उत्तरकाण्ड

दैहिक दैविक भौतिक तापा रामराज्य काहुंहि नहिं व्यापा।

सब नर करहिं परस्पर प्रीति चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।

परहित सरिस धरम नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।

एहि तन कर फल विषय न भाई, स्वर्गऊ स्वल्प अंत दुखदाई।

रामचन्द्र के भजन बिनु जो चह पद निरबान,

ग्यानवंत अपि सो नर पसु बिनु पूंछ समान।

भगतिहिं ज्ञानहिं नहिं कछु भेदा, उभय हरहिं भव संभव खेदा।

भक्ति सुतंत्र सकल सुखखानी, बिनु सत्संग न पावहिं प्राणी।

जो अति आतप व्याकुल होई, तरु छाया सुख जानेई सोई।

नारि कुमुदिनी अवध सर रघुपति विरह दिनेश

अस्त भये विगसत भईं निरखि राम राकेश।

बिधु महि पूर मयूखन्हि रवि तप जेतनेई काज।

मांगे वारिद देहिं जल रामचन्द्र के राज॥

कुलिसहु चाहि कठोर अति, कोमल कुसमहि चाहि।

चित्त खगेश कि रामकर समुझि परई कहु काहि॥

बिनु सत्संग न हरिकथा, तेहि बिनु मोह न भाग।

मोह गये बिनु रामपद, होई न दृढ़ अनुराग॥

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 170 ☆ ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है एक विचारणीय कविता  – शिल्पी ! ।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 170 ☆  

? कविता  – शिल्पी ! ?

स्पंदन, सृजन के
बुद्धि, श्रम से सजे ,
वंदन, नमन हे शिल्पी तुझे
उजाले बसंती, विश्वास के,
चंदन , तिलक हे शिल्पी तुझे
उत्पादन विपुल,
लक्ष्य आकाश से .
विजय माल अर्पित , शिल्पी तुझे
धन्य जग , प्रफुल्लित संसार ये ,
कीर्ति, यश, मान से, शिल्पी तेरे
सपने सुनहरे राष्ट्र निर्माण के ,
प्रगतिशील होते साकार से
आशान्वित कल के,
आधार हे अभिनन्दन हमारा शिल्पी तुझे
© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

 ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – सब-कुछ ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि –  सब-कुछ ??

कुछ मैं,

कुछ मेरे शब्द,

सब-कुछ की परिधि

कितनी छोटी होती है!

© संजय भारद्वाज

प्रात 6:29 बजे, 7.7.201

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 117 ☆ भारत माँ के सपूत स्वामी विवेकानंद ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक 120 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिया जाना सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ (धनराशि ढाई लाख सहित)।  आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 117 ☆

☆ भारत माँ के सपूत स्वामी विवेकानंद ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

ओ!सपूत प्रिय भारत माँ के

तुमको मेरा शत – शत वंदन।

जगा अलख यूके,अमरीका

झंडा गाड़ दिया जा लंदन।।

 

तन – मन- धन सब किया समर्पित

तुमने सारा देश जगाया।

तुमने ही गुरु ज्ञानी बनकर

विश्व पटल पर रंग जमाया।

समता, ऐक्य प्रेम सेवा से

निर्धन , नारी मान बढ़ाया।

वेद, पुराण, सार गीता का

सारे जग में ही फैलाया।

 

सौ – सौ बार नमन है मेरा,

कलयुग के प्यारे रघुनंदन।।

 

परिव्राजक नंगे पाँवों के

योद्धा वीर और संन्यासी।

सभी तीर्थ के तीर्थ बने तुम

तुम ही मथुरा, तुम ही काशी।

ईश्वर को जन जन में परखा

तुम ही बने अखिल अविनाशी।

गूंज रहे स्वर दिशा-दिशा में

जयकारों के नित आकाशी।

 

फिर से जन्मो एक बार तुम

भारत माँ के चर्चित चंदन।।

 

विश्वनाथ घर जन्म लिया था

भुवनेश्वरी मातु थीं ज्ञानी।

कलकत्ता थी जन्मभूमि पर

बचपन में की थीं शैतानी।

सब धर्मों में प्रेम बढ़ाकर

बने आप प्रिय  हिंदुस्तानी।

बालक , बूढ़े सभी दिवाने

यादगार हैं सभी कहानी।

 

त्याग, तपस्या फलीभूत हो

करता भारत है अभिनंदन।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ ॥ मानस के मोती॥ -॥ मानस में सूक्तियां – भाग – 3॥ ☆ प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

मानस के मोती

☆ ॥ मानस में सूक्तियां – भाग – 3 ॥ – प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’☆

अरण्यकाण्ड

मैं अरु मोर, तोर तैं माया जेहि बस कीन्हे जीव निकाया।

गौ गोचर जहं लगि मन जाई, सो सब माया जानेऊ भाई।

परहित बस जिन्ह के मन मांही, तिन्ह कहुं जग दुर्लभ कछु नाहीं।

सुनहु उमा ते लोग अभागी, हरि तजि होहिं विषय अनुरागी।

सुन्दरकाण्ड

बसनहीन नहि सोहिं सुरारी, सब भूषण भूषित वर नारी।

सजल मूल जिन्ह सरितन्ह नाहीं बरषि गये पुनि तबहि सुखाहीं।

दीन दयालु विरद संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी।

सचिव वेद गुरु तीनि जो प्रिय बोलहिं भय आस।

राज, धर्म, तन तीनि कर होई बेगि ही नास।

सुमति कुमति सबके उर रहहीं, नाथ पुरान निगम अस कहहीं।

जहां सुमति तहँ संपत्ति नाना, जहां कुमति तहँ विपति निदाना।

उमा संत की इहै बड़ाई मंद करत जो करई भलाई।

बस भल बास नरक के ताता, दुष्ट संग जनि देहि विधाता।

तब लगि कुसल न जीव कहं सपनेहु मन विश्राम।

जब लगि भजन न राम कहं सोक  करम तजि काम॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares