हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # 27 – सूर्य उगाना होगा… ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकेंगे।  आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण रचना – उनकी मालगुजारी।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # 27 – सूर्य उगाना होगा… ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

मिले रोशनी तुम्हें

तुम्हीं को सूर्य उगाना होगा 

 

उद्यत हों जब हाथ 

उठाने जली मशालों को 

तब शायद पहचान मिले 

पिछड़े संथालों को 

एक साथ अब इन्कलाब का

बिगुल बजाना होगा 

 

धरे हाथ पर हाथ 

न कोई हल होगा मसला 

करो संगठित अब कुदाल 

अपने गेंती तसला 

बिखरे हुए स्वरों को

अब इक साथ मिलाना होगा

 

अगर समझ लोगे कीमत 

अपने मतपत्रों की 

ताकत खुद बढ़ जाएगी 

संसद के सत्रों की 

तिमिर निराशा का मिटवाने

शौर्य जगाना होगा

 

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # 105 – मनोज के दोहे… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 105 – मनोज के दोहे… ☆

अष्टभुजा सिंह वाहनी, कर जग का कल्याण।

विकट युद्ध है चल रहा, बचें सभी के प्राण।।

दुर्गा दुर्गति को हरे, सुख शांति विस्तार।

दुश्मन का संहार कर, करे भक्त उद्धार।।

आतंकों` का अंत हो, सुखद शांति का वास।

आपस में सद्भावना, हो दुश्मन का नास।।

 ©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – शपथ ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

🌹 🌻 विजयादशमी 🌻🌹

देह में विराजता है परमात्मा का पावन अंश। देहधारी पर निर्भर करता है कि वह परमात्मा के इस अंश का सद्कर्मों से विस्तार करे या दुष्कृत्यों से मलीन करे। परमात्मा से परमात्मा की यात्रा का प्रतीक हैं श्रीराम। परमात्मा से पापात्मा की यात्रा का प्रतीक है रावण।

आज के दिन श्रीराम ने रावण पर विजय पाई थी। माँ दुर्गा ने महिषासुर का मर्दन किया था।भीतर की दुष्प्रवृत्तियों के मर्दन और सद्प्रवृत्तियों के विजयी गर्जन के लिए मनाएँ विजयादशमी।

त्योहारों में पारंपरिकता, सादगी और पर्यावरणस्नेही भाव का आविर्भाव रहे। अगली पीढ़ी को त्योहार का महत्व बताएँ, त्योहार सपरिवार मनाएँ।

विजयादशमी की हृदय से बधाई।🌹

संजय भारद्वाज

? संजय दृष्टि – शपथ  ? ?

जब भी

उबारता हूँ उन्हें,

कसकर जकड़ लेते हैं 

और

मिलकर

डुबोने लगते हैं मुझे,

सुनो-

डूब भी गया मैं तो

मुझे यों श्रद्धांजलि देना,

मिलकर

डूबतों को उबारने की

शपथ लेना !

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ 💥 नवरात्रि साधना कल सम्पन्न हुई। अगली साधना की जानकारी से आपको शीघ्र ही अवगत कराएंगे। 💥 🕉️

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ अभी अभी # 194 ⇒ ॥ माता का दरबार॥ ☆ श्री प्रदीप शर्मा ☆

श्री प्रदीप शर्मा

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए साप्ताहिक स्तम्भ “अभी अभी” के लिए आभार।आप प्रतिदिन इस स्तम्भ के अंतर्गत श्री प्रदीप शर्मा जी के चर्चित आलेख पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका आलेख – “॥ माता का दरबार॥ ।)

?अभी अभी # 194 ⇒ ॥ माता का दरबार॥ ? श्री प्रदीप शर्मा  ?

🙏 प्रार्थना 🙏

॥ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौ: ॐ ह्रीं श्रीं कएईल ह्रीं हसकहल ह्रीं सकल ह्रीं सौ: ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं ॥

हे सदगुरु स्वरूपिणी त्रिपुर सुंदरी मां अम्बे ! मैं तेरी शक्ति एवम् आशीर्वाद से ही तेरा नाम स्मरण करता हूं। यह नाम स्मरण केवल जगत कल्याण की भावना से प्रेरित होकर ही किया जा रहा है। जगत, काम, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष एवं अहंकार की अग्नि में जल रहा है। भांति भांति के विकारों से ग्रसित, यह जगत, हे मां, तेरी कृपा का पात्र है। सभी जीवों के मन में राग द्वेष को दूर कर शीतलता प्रदान करो। सभी मित्रों और विरोधियों के प्रति मेरे हृदय में मंगल कामना तथा मित्र भाव पैदा करो, और सबके हृदय में मेरे प्रति मित्र भाव। सभी लोगों में परस्पर प्रेम भाव, सद्भाव तथा कल्याण भाव हो, सबकी सेवा साधना में वृत्ति हो।

हे मां ! तू जग कारिणी, जग तारिणी है, हम विकारों में जलते हुए जीव, तेरे चरण छोड़कर, किसकी शरण ग्रहण करें। हे मां ! हमारी पुकार सुनो, हमारी पुकार सुनो, हमारी पुकार सुनो। 

🕉️ माता का दरबार 🕉️

यह किसी सम्राट, शहंशाह, बादशाह अथवा महाराजा का दरबार नहीं, माता का दरबार है। यहाँ दरबारियों, सेवकों और नव-रत्नों की दरकार नहीं, नवरात्रि तक स्वयं नवदुर्गा अपने नौ दिव्य-स्वरूपों से दरबार को सुसज्जित करेगी। माता का जगराता है ! यहाँ जो भी आता है, शीश झुकाता है, मन-माफिक मुरादें पाता है।

दरबार हमेशा किसी ऊँचे स्थान पर होता है। हमारी माता तो पहाड़ां वाली और शेरां वाली है। पहाड़ों पर ही उसका दरबार लगता है, और हमारी माँ अम्बे, जगदम्बे शेर की सवारी करती है।।

वह सबसे पहले माँ है, जगत-जननी है। उसका जन्म ही जगत कल्याण के लिए हुआ है। वह दिन-रात, आँधी-तूफान, जंगली जानवरों और नर-पिशाचों से अपने पुत्रों की रक्षा करने में सक्षम है। वह अगर आनंदमयी, चैतन्यमयी, सत्यमयी परमी है, तो महाकाली, दुर्गे और अम्बे भी है।

एक पुत्र के लिए माँ का स्वरूप वत्सला, ममता, दया और करुणा का होता है। जब तक बच्चा अबोध है, अनजान है, असहाय है, कमज़ोर है, माँ उसे अपने आँचल से चिपकाये रहती है, उसकी भूख-प्यास मिटाती है, उसका लालन-पालन करती है, लेकिन जैसे ही पंछी ने पर फड़फड़ाये, माँ उसे आज़ाद कर देती है।।

लेकिन यही आज़ाद पंछी जब बाज बनकर इंसानियत को कलंकित करता है, तो वह उसके पर नोच लेती है। डाकिनी, पिशाचिनी महाशक्ति बन इन असुरों का संहार भी करती है। लेकिन एक भक्त के लिए वह सिर्फ माँ सरस्वती है, महालक्ष्मी है, उसकी अपनी वसुंधरा है।

जो रामराज्य का सपना देखते हैं, उन्हें राम के समान वनवास के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। कितने राक्षसों का संहार हुआ रामराज्य के पहले ! क्या हम अपनी सीता की अग्नि परीक्षा के लिए सहमत होंगे। लक्ष्मण रेखा पार करने के परिणाम तो हमें भुगतने ही होंगे।।

एक आल्हादिनी शक्ति का हमारे अंतस में भी वास है। उस शक्ति को जगाना ही नवरात्रि का व्रत-उपवास-डांडिया रास है। मन पर विजय ही विजयादशमी है।

मन के शत्रुओं का संहार ही नवरात्रि का त्योहार है।

माता का दरबार सजा है। वही जगदम्बे है, वही माँ चामुण्डा है। श्रद्धा, भक्ति और विवेक की सीढ़ियां चढ़ने पर ही उस जगत-माता के दर्शन आपको जन जन में व्याप्त माँ, बहन और बेटी में होना संभव है। जिस धरती पर नवरात्रि में कन्याओं को पूजा जाता है, उन्हें पाँव छूकर प्रणाम किया जाता है, क्या वह सिर्फ नौ दिन का ही एक उत्सव है, दिखावा है। हर पल जब नवरात्रि होगी, तब ही वह माँ का सच्चा जगराता होगा।।

“अम्बे मात की जय !”

♥ ♥ ♥ ♥ ♥

© श्री प्रदीप शर्मा

संपर्क – १०१, साहिल रिजेंसी, रोबोट स्क्वायर, MR 9, इंदौर

मो 8319180002

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 238 ☆ कविता – शायद हल हो युद्ध ही… ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता शायद हल हो युद्ध ही)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 238 ☆

? कविता – शायद हल हो युद्ध ही ?

एक ही आस्था के केंद्र हैं दोनो के

पर दोनो बिल्कुल अलग अलग हैं

 

तमाम कोशिशों से बनाते हैं

तरह तरह के अत्याधुनिक मैटेरियल्स

तान दी जाती हैं

ऊंची ऊंची बड़ी भव्य इमारतें

 

इमारतों में

होते हैं प्रयोग अन्वेषण

बनते हैं नए नए हथियार !

 

सुरंग नुमा

कुछ दूसरी जगहों पर

पनपती हैं

अधिकारो की साजिशें

 

उड़ते हैं

मिसाइल्स अहम के

बकायदा भवन खाली करने की चेतावनियां दी जाती हैं

गिराए जाते हैं बम और राकेट

नष्ट कर दिए जाते हैं शहर

 

शायद हल हो युद्ध ही

क्रूरता का

पता नहीं जीतता कौन है

पर हर बार हार जाती है

इंसानियत…!

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798

ईमेल [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ विजयदशमी पर्व विशेष – असत्य पर सत्य की पावन विजय – दशहरा ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

☆ असत्य पर सत्य की पावन विजय – दशहरा ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे 

है असत्य पर सत्य की, विजय दशहरा पर्व।

पराभूत दुर्गुण हुआ, धर्म कर रहा गर्व।।

है असत्य पर सत्य की, विजय और जयगान।

विजयादशमी पर्व का, होता नित सम्मान।।

जीवन मुस्काने लगा, मिटा सकल अभिशाप।

है असत्य पर सत्य की, विजय दशहरा ताप।।

है असत्य पर सत्य की, विजय लिए संदेश।

सदा दशहरा नम्रता, का रखता आवेश।।

है असत्य पर सत्य की, विजय लिए है वेग।

विजयादशमी पर्व है, अहंकार पर तेग।।

नित असत्य पर सत्य की, विजय खिलाती हर्ष।

सदा दशहरा चेतना, लाता है हर वर्ष।।

तय असत्य पर सत्य की, विजय बनी मनमीत।

इसीलिए तो राम जी, लगते पावन गीत।।

नारी का सम्मान हो, मिलता हमको ज्ञान।

है असत्य पर सत्य की, विजय दशहरा आन।।

है असत्य पर सत्य की, विजय सुहावन ख़ूब।

राम-विजय से उग रही, धर्म-कर्म की दूब।।

 यही सार-संदेश है, यही मान्यता नित्य।

है असत्य पर सत्य की, विजय‌ बनीआदित्य।।

© प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

प्राचार्य, शासकीय महिला स्नातक महाविद्यालय, मंडला, मप्र -481661

(मो.9425484382)

ईमेल – [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 57 – देश-परदेश – गधा ☆ श्री राकेश कुमार ☆

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” ज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ आलेख # 57 ☆ देश-परदेश – गधा ☆ श्री राकेश कुमार ☆

ये शब्द सुनते ही पाठशाला “मॉडल हाई स्कूल” जबलपुर के आदरणीय शिक्षक उपाध्याय जी के साथ पच्चास वर्ष पूर्व हुई एक चर्चा की स्मृति मानस पटल पर आ गई।

मॉडल हाई स्कूल, हमेशा हायर सेकंडरी की राज्य स्तरीय योग्यता सूची में सबसे अधिक स्थान प्राप्त करता था। इस विषय पर मैंने नवमी कक्षा का छात्र होते हुए शिक्षक से कहा, जब कक्षा छः के प्रवेश के समय भी उच्चतम अंक प्राप्त छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता है। वो तो “घोड़े” होते है, कम अंक (गधे) प्राप्त छात्रों को मैट्रिक की मेरिट में लेकर आएं तो पाठशाला की क्षमता मानी जा सकती हैं।

शिक्षक भी हाजिर जवाब थे, और तुरंत बोले छः वर्ष तक घोड़े को घोड़ा बना रहने देते है, ये क्या कम हैं ? उनकी बात में वजन था। हमने भी उनसे क्षमा मांग कर उनका सम्मान बनाए रखा।

“मेरा गधा गधों का लीडर ” स्वर्गीय शम्मी कपूर जी का एक पुरानी फिल्म का गीत दूर कहीं बज रहा था। तभी एक मित्र ने उपरोक्त फोटो भेजी जिसमें एक पाकिस्तानी युवा अपनी नई नवेली पत्नी को “गधा” भेंट कर रहा हैं। फोटू का शीर्षक “एक गधा, गधा भेंट करते हुए”।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान)

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

सूचना/Information ☆ संपादकीय निवेदन ☆ अंक प्रकाशनासंबंधी निवेदन ☆ सम्पादक मंडळ ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

💐 संपादकीय निवेदन 💐

💻📲 अंक प्रकाशनासंबंधी निवेदन 🛠️

ई-अभिव्यक्ती लिंकसह दररोज प्रकाशित होत असतो. त्यामुळे तंत्रज्ञानात काही बदल किंवा सुधारणा झाल्यास त्यानुसार आपल्यालाही काही बदल करावे लागतात. यासाठी सलग काही दिवस त्याचा पाठपुरावा करावा लागतो.

या कारणास्तव पुढील काही दिवस आपला अंक लिंक शिवाय प्रकाशित होईल. अंक प्रकाशनात खंड पडू नये यासाठी अंकाचे प्रकाशन न थांबवता लिंक शिवाय प्रकाशित होईल याची सर्वांनी कृपया नोंद घ्यावी, ही विनंती.

 संपादक मंडळ

ई-अभिव्यक्ती (मराठी)

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ वेडा सागर… ☆ श्रीशैल चौगुले ☆

श्रीशैल चौगुले

? कवितेचा उत्सव ?

☆ वेडा सागर ☆ श्रीशैल चौगुले ☆

प्रकाशातला विशाल सागर वेडा

प्रवाहात अजाणते धावतो कसा

अहंकार कि अल्लड देहाची बुध्दि

प्रलयाने विनाश आत्मघात वसा.

दिशा तोडून,भान सोडून पळतो

वसुमतीला कुशीत उगी छळतो

काही न उरते केवळ स्मृती ठसा.

अघोर काळ्याकुट्ट आभाळी शिरतो

तेंव्हा संकट भय विश्वाला भरतो

कळेल का या सागरा दुःखाची रेषा.

© श्रीशैल चौगुले

मो. ९६७३०१२०९०.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती #211 ☆ वयात आले… ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे ☆

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

? अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 211 ?

☆ वयात आले… ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे ☆

फूलपाखरा तुझे चालणे वयात आले

नव्या फुलांचे नवे डोलणे वयात आले

 

तू हृदयाचे चिन्ह कोरले हातावरती

तेव्हा कळले तुझे वागणे वयात आले

 

पहिल्यांदा मी गालावरची खळी पाहिली

जाणवले मज तुझे लाजणे वयात आले

 

नजरेमधल्या शब्दांनाही कंठ लाभला

डोळ्यांमधले अजब बोलणे वयात आले

 

अश्वावरची गोंडस मूर्ती टिपल्यानंतर

श्वासामधले शीघ्र धावणे वयात आले

 

रंग बिरंगी पंखावरची धूळ नभावर

आकाशातिल धुंद चांदणे वयात आले

 

जिथे भेटले पवन-गंध ती बाग असावी

दोघांमधले आज भेटणे वयात आले

© श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

[email protected]

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares