ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 जून से 22 जून 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मशहूर शायर और गीतकार गुलजार जी ने लिखा है

हजारों उलझनें हैं राहों में, कोशिशें बेहिसाब,

इसी का नाम है जिंदगी चलते रहिए जनाब।

हमारी जिंदगी में बहुत सारी उलझने हैं जिनको हल करने के लिए हम बहुत सारे प्रयास करते हैं। जिंदगी अगर है तो परेशानियां रहेगी। अगर दिक्कतें नहीं है तो यह समझ जाइए कि जिंदगी नहीं है। हमें अपने उलझन को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना है और इसी को जिंदगी कहते हैं। आपकी जिंदगी में आपके प्रयासों में मदद करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके सामने 16 जून से 22 जून 2025 के साप्ताहिक राशिफल के साथ उपस्थित हूं। इसमें मैं आपको स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता वाले और कम सफलता वाले दिनों के बारे में बताता हूं।

इस सप्ताह सूर्य, बुध, और गुरु मिथुन राशि में मंगल सिंह राशि में, शुक्र मेष राशि में तथा शनि और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

आइये अब हम राशिवार राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अविवाहित जातकों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके संतान को सुख प्राप्त होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके जीवनसाथी और माता जी तथा पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 19 और 20 जून को आपको सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपका आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। कार्यालय में आपको शांत रहना चाहिए। जबरदस्ती की लड़ाइयां से बचें। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 21 और 22 तारीख को आपके कार्यों को करने में परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका, और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। धन आने के मार्ग में कुछ बधाएं हैं। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून लाभकारी है। सप्ताह से बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवारहै।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का तथा माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। कचहरी के कार्यों में अगर आप प्रयास करेंगे तो सफलता का योग है परंतु धन अधिक व्यय होगा। भाग्य से इस सप्ताह भी आपको विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। मामूली मदद ही मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 16, 17 और 18 जून को कार्यों को करने में आपको बहुत सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 जून कार्यों के करने के लिए अनुकूल हैं। 19 और 20 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने दुश्मनों को पराजित कर सकते हैं। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रह करके ही कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं प्राप्त हो पाएगा। संतान को कष्ट भी हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अगर आप चाहेंगे तो इस सप्ताह आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयासों में समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 19 और 20 जून को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

आपका तथा आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने कार्यालय में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आप बच जाएंगे। संतान का सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। दुश्मनों की संख्या में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 जून कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं। 21 और 22 जून को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को मामूली परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का तथा जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको रक्त संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। सामान्य धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 जून कार्यों को करने हेतु उचित है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र के तीन माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्य में थोड़ा सावधान रहें। धन आने का बहुत सामान्य योग है। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून फलदायक हैं। 16, 17 और 18 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments