श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 111 – मनोज के दोहे… ☆

1 नया साल

नया साल यह आ गया, लेकर खुशी अपार।

जन-मन हर्षित आज है, झूम उठा संसार।।

2 नववर्ष

स्वागत है नव वर्ष का,  देश हुआ खुशहाल।

विश्व जगत में अग्रणी, उन्नत-भारत-भाल।।

3 शुभकामना

मोदी की शुभकामना, मिले सभी को मान।

देश तरक्की पर बढ़े, बने विश्व पहचान ।।

4 दो हजार चौबीस

लेकर खुशियाँ आ रहा, दो हजार चौबीस ।

भूलो अब तेईस को, मिला राम आसीस।।

5 अभिनंदन

अभिनंदन है आपका, नए वर्ष पर आज।

कार्य सभी संपन्न हों, बिगड़ें कभी न काज।।

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments