श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना संगी साथी राह निहारे। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 162 ☆

☆ संगी साथी राह निहारे… ☆

गुरु जी सत्संग के दौरान अपने शिष्यों से कह रहे थे, स्नेह की दौलत आपको कमानी पड़ती है, इस दौलत को पाने हेतु सच्चे हृदय से कार्य करें, मैं का परित्याग कर बसुधैव कुटुम्बकम के अनुयायी बनें।

धन की देवी लक्ष्मी की आराधना कर दौलतमंद बन सकते हैं, बल बुद्धि आप गौरी सुत की कृपा से पा सकते हैं, विद्या व सप्तसुरों का ज्ञान आप माँ शारदे की कृपा से पा सकते हैं किन्तु…स्नेह रूपी दौलत बिना परिश्रम व त्याग के नहीं मिलेगी। नश्वर जगत में सब कुछ यहीं रह जायेगा, जायेंगे तो केवल सत्कर्म, ऐसा प्रवचन करते हुए गुरुजी भाव विभोर हो भक्तों को देखने लगे।

एक शिष्य ने कहा कई बार अति स्नेह में हम दूसरा पक्ष नहीं सोचते। मैं तो आप लोगों की वजह से आश्वस्त रहता हूँ। क्लीन चिट दी थी आपके प्रमुख शिष्य ने अपने कार्यकाल की। बस बेलगाम का घोड़ा मन है जो भागता रहता है।

आर्थिक अभाव दिमाग़ घुमा देता है, सारे सच धरे के धरे रह जाते हैं एक भक्त सत्संग में बोल उठा।

किसे… नहीं …नहीं कहीं मेरी ओर इशारा तो नहीं एक शिष्य ने कहा।

मुझे एक सीध में सोचना आता है, गुरुदेव भक्तों व शिष्यों की ओर देखते हुए गम्भीर मुद्रा बना कर कहने लगे। जो दायित्व है उसे साम दाम दंड भेद कैसे भी पूरा करना मानव का उद्देश्य बनता जा रहा है। अब इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

इतने दिनों में सभी एक दूसरे के स्वभाव से परिचित हो चुके हैं, सब सही है – प्रमुख शिष्य ने कहा।

अभी समय के अनुसार, रेस्ट लेना तो सही है पर पद त्याग नहीं, ये रिश्ते नाते यहीं धरे रह जाएँगे, पुण्य कर्मों के क्षेत्र में संगम जैसा जीवन हो, जो भी आये समाहित करते चलो, भगवान का अस्तित्व कायम कर देते हैं तो सारी दुनिया रिश्ते जोड़ने के लिए लालायित दिखेगी।

आज ही आदरणीय सोमेश जी के कितने रिश्तेदार दिखे सोशल मीडिया पर।

हम व्यवस्थित हो सकते हैं, यदि योजना अच्छे से बनाकर फिर उसे विभिन्न लोगो को सौंप कर लागू करें गुरुदेव ने कहा। मैं कई दफा हतोत्साहित हुआ इस साल, जब भक्त कम होने लगते हैं तो सारा ज्ञान धरा का धरा रह जाता है।

प्रिय शिष्य ने कहा क्योंकि समय के साथ -साथ हमें नीति व योजना निर्माण में व्यवस्था बनानी होगी। कीजिए कुछ, बड़ा हौच-पौच हो रहा है। विज्ञापन में पचासों हजार खर्च हुए थे, बंद होने की कगार पर है अपना धंधा। समाचार पत्र बंद हो गया।

एक चेली की ओर मुख़ातिब होते हुए गुरुदेव ने कहा आप के दर्शन तो अब होते ही नहीं किसी नए भगवान की तलाश में तो नहीं हैं।

जी…मैं अधिकतर समय पढ़ती रहती हूँ या तो फेसबुक पर अच्छी पोस्ट या पुस्तक।

आर्थिक उन्नति बहुत हो चुकी, अब दर्शन से जुड़ने की वज़ह, जीवन को अधिक से अधिक जानना व समझना।

दरबार की रोज हाजिरी लगाइए चारो धाम यहीं हैं, कोई प्रश्न नहीं जिसका उत्तर न मिले प्रिय शिष्य ने कहा।

यही तो घर में सुनने मिलता है दिनभर करती क्या हूँ ???? इसी प्रश्न का उत्तर खोजने में व्यस्त हूँ कि कुछ ऐसा करूँ जिससे देर से ही सही ये लगे कि मैंने समय बर्बाद नहीं किया।

मुझे ऐसा लगने लगा है कि ये पद बाद में विवादित हो सकता है इसलिए मुक्त होकर अपना एक आश्रम खोलना चाहती हूँ।

व्यंग्य के लिए विषय मिल गया जिस प्रश्न को लेकर आध्यात्म के रथ पर सवार हुई आज भी वही प्रश्न, वर्ष और जगह बदल रही है पर प्रश्न वही करती क्या हूँ ??

सही कहते हैं… हठहठहठह…ये तो मैंने भी पकड़ लिया।

वो ऐसा करने वाला काम गुरु सेवा ही है। अब क्या खोज़ रही हैं ? एक बात ध्यान रखनी है कि भगवानौ आकर प्रवचन देगें तो भी कोई नहीं सुनेगें।

प्रजातंत्र का समय है, जब तक आप दूसरों को रिकोग्नाइज नहीं करेंगी तब तक आपको कोई पूछने वाला नहीं। यहाँ बड़े-बड़े लोग घूम रहे हैं कि कोई तो ध्यान दे। लाखों रुपए की धार्मिक किताबें छपवाकर दीमको को खिलाने को मज़बूर हैं लोग। आप कितना भी अच्छा लिख लें या कितना भी अच्छा पढ़ लें। आप अन्यों को प्रोत्साहित करें तभी अन्य आपको पढ़ने सुनने को तैयार होंगे।

सही है गंभीर होते हुए सभी ने सिर हिलाया।

गुरु माँ आप अवश्य सफल होंगी। और इस प्रश्न का जवाब संपूर्ण विश्व को मिलेगा कि आप करती क्या हैं। एक भक्त ने दीदी माँ की ओर हाथ जोड़ कहा – फिर वही प्रश्न कौन हूँ मैं

शब्द मूर्छित हैं मौन हूँ मैं ?

आज के सत्संग से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का साक्षात्कार हुआ हहहहहहहह…।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments