डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं  “जन्माष्टमी विशेष – उपदेश दिया कृष्ण ने…।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 146 – साहित्य निकुंज ☆

☆ जन्माष्टमी विशेष – उपदेश दिया कृष्ण ने

विनती मेरी प्रभु सुनो,

      दे दो मुझको ज्ञान।

युद्ध नहीं करना हमें,

       रख लो सबका मान।।

 

उपदेश दिया कृष्ण ने ,

   सुनते अर्जुन मान।

चलो सत्य की राह पर,

    अंतर्मन पहचान।।

 

 पीड़ा मन में हो रही,

      कैसे समझें आप।

युद्ध भूमि में सामने,

     हो जाए ना पाप।।

 

अपने जो अपने नहीं,

  करो नहीं तुम मोह।

सच को तुम पहचान लो,

    करना नहीं  विमोह।।

   

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : [email protected]

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments