श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है एक विचारणीय आलेख – भरोसा उठ गया है।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 174 ☆  

? कविता – भरोसा उठ गया है ?

है कपास

या है बिन पानी का टुकड़ा बादल का

टंका हुआ आसमान पर

सहेजे हुए सुई ।

 

सेल्फ एडिटिंग के इस जमाने में

विश्वसनीयता की खोज

रूई के ढेर में सुई की खोज सी बेमानी है ।

 

बिन धागे सुई का कोई काम नहीं

कतली बिना रूई बेमानी है

 

नोंक बिना सुई और

बदरी बिन पानी, बेमानी है

फरेबी है दुनियां , इंतिहा है

इंसा सरा सर बेपानी है ।

 

सफेदी झकाझक

आकर्षक है

और

स्याह आसमान

गुमनामी है।

 

भरोसा उठ गया है

गीत गजल कविता से

शब्द भरोसा न दे सके जो

तो हैं निरर्थक , बेनामी है

           

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments