☆ सूचनाएँ/Information  ☆

☆ मॉडर्न महाविद्यालय में “प्रसंग नीरज” कार्यक्रम आयोजित ☆ 

हिंदी विभाग, मॉडर्न  महाविद्यालय (स्वायत्त), शिवाजीनगर  के “हिंदी फिल्म क्लब” के अंतर्गत  दिनांक  30 मार्च 2022 को ” प्रसंग नीरज: नीरज के गीतों- कविताओं का वाचन, विश्लेषण तथा गीत लेखन कार्यशाला संपन्न हुई।

हिंदी लेखक, कवि, अनुवादक,  रेडियो प्रसारणकर्ता, आकाशवाणी पुणे के पूर्व सहायक  निदेशक डॉ. सुनील देवधर सर ने कविता, गीत, गज़ल साहित्य विधाओं का सूक्ष्म अन्तर छात्रों को समझाया। गीत-लेखन, कविता में छंद का प्रयोग, मुक्तछंद और छंदमुक्त कविता, आदि पहलुओं पर सरस मार्गदर्शन किया। साथ ही गजल के तत्वों पर प्रकाश डाला। डॉ. देवधर जी के द्वारा कविताएं, गीतों की मुखोद्गत अभिव्यक्ति ने सभी के मन जीत लिए। उन्होनें अपने प्रस्तुत विषय से संबंधित कुछ वीडियो  दिखाए। नीरज,  साहिर, मजरुह सुलतानपुरी आदि गीतकारों की शैली,  विशेषताओं पर  डॉ. देवधर जी ने अपनी खास शैली में सारगर्भित व्याख्यान से छात्रों को इतना प्रभावित कर दिया कि सभी छात्र कार्यक्रम खत्म होने पर भी उनसे संवाद करते रहें। पुणे शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 50 छात्र “प्रसंग नीरज: नीरज के गीतों- कविताओं का वाचन,  विश्लेषण तथा गीत लेखन कार्यशाला” में सहभागी हुए तथा प्रस्तुत विषय से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं भी प्रकट की।

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आधुनिक भारतीय भाषा विषय के हिंदी भाषा शिक्षण के पाठ्यक्रम से संबंधित आयोजित करनेवाला हिंदी विभाग, (मॉडर्न महाविद्यालय) पहला विभाग है।

हिंदी विभागप्रमुख डॉ. प्रेरणा उबाळे जी ने प्रस्तुत कार्यशाला का संयोजन किया तथा कार्यशाला की भूमिका सबके सन्मुख रखी। मॉडर्न महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र झुंजारराव जी ने अपने मंतव्य में हिंदी विभाग की गतिविधियों और इस कार्यशाला के लिए चुने हुए विषय की अत्यंत प्रशंसा की। कला शाखा की उपप्राचार्या डॉ. अमृता ओक जी ने कार्यशाला के उत्तम नियोजन को सराहा। प्रोग्रेसिव एज्युकेशन सोसायटी के  सचिव प्रा. श्यामकांत देशमुख जी ने भी  इस कार्यशाला के संयोजन में सहायता की।  प्रस्तुत कार्यशाला का मंच- संचालन  हिंदी विभाग के प्राध्यापक असीर मुलाणी और संतोष तांबे जी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुचारू ढंग से संपन्न हुआ।

प्रस्तुति – डॉ. प्रेरणा उबाळे

हिंदी विभागाध्यक्षा, मॉडर्न कला, विज्ञानऔर वाणिज्य महाविद्यालय, (स्वायत्त), शिवाजीनगर, पुणे 05

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments