श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – बदल गया है आज जमाना। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 127 – सजल – बदल गया है आज जमाना ☆

समांत – आह

पदांत – कीजिए

मात्रा भार – सोलह

उर से कभी न आह कीजिए।

उमर गई अब वाह कीजिए ।।

 *

बदल गया है आज जमाना।

भेद-भाव का दाह कीजिए ।।

 *

चौथा-पन आया है द्वारे।

मिल-जुल सभी सलाह कीजिए।।

 *

माता नहीं कुमाता होती।

कर चिंता परवाह कीजिए।।

 *

जन्म दिया है जिनने तुमको।

उनसे प्यार अथाह कीजिए।।

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments