श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है आपकी नवरात्रि पर्व पर आधारित एक भक्ति गीत  “नव दूर्गा की आराधना”।) 

श्रीमति सिद्धेश्वरी जी  का साहित्य # 139 ☆

☆ भक्ति गीत 🌿 🔥 नव दूर्गा की आराधना 🔥

 कर नव दुर्गा आराधना, भाव भक्ति के साथ।

सकल मनोरथ पूर्ण हो, बने बिगड़ी बात।

🕉️

आज भवानी चल पड़ी, होके शेर सवार।

भक्तों का करती कल्याण, दुष्टों का संहार।

🕉️

श्वेत वस्त्र हैं धारणी, कमल पुष्प लिए हाथ।

बटुक भैरव चल पड़े, माँ भवानी के साथ।

🕉️

शक्ति का है रुप निराला, भक्ति से भवपार।

श्रद्धा से सुमिरन करें, भर देती माँ भंडार।

🕉️

ऊँचे पर्वत वासिनी, कहीं गुफा में निवास।

आन पडे जो शरण में, पूरण करती आस । 

🕉️

कालचक्र इनकी गति, आगम निगम बखान।

होते दिन अरु रात हैं, सब पर कृपा महान।

🕉️

लाल ध्वजा लहरा रहीं, ओढ़े चुनरियां लाल।

अस्त्र शस्त्र लिए हाथ में, अर्ध चन्द्रमा भाल।

🕉️

कहीं होती शक्ति पूजा, कहीं गरबे की रात।

ढोल मंजीरे बज उठे, कहीं बाँटे प्रसाद।

🕉️

कर सोलह श्रृंगार माँ, बैठी आसन बीच।

सबका मन मोह रही, मधुर मुस्कान खींच।

🕉️

बोए जवारे भाव से, माँ भवानी से प्रार्थना।

सुख शांति वैभव लक्ष्मी, पूरी हो आराधना।

🕉️

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments