☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

श्री एस. जी. एस. सिसोदिया

🌹प्रणेता साहित्य न्यास द्वारा श्रीमती एवं श्री खुशहाल सिंह पयाल स्मृति सम्मान 2024 हेतु प्रकाशित काव्य संग्रह आमंत्रित 🌹

प्रणेता साहित्य न्यास द्वारा श्रीमती एवं श्री खुशहाल सिंह पयाल स्मृति सम्मान 2024 हेतु जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2023 तक प्रकाशित सभी पद्य रचनाओं की कृति आमंत्रित हैं।

1. रचनाएँ काव्य के किसी भी रूप (कविता, हाइकु, दोहे, खण्ड काव्य, महा काव्य, गीत, आदि) में हो सकती हैं।

2. इस सम्मान हेतु कृपया प्रणेता साहित्य न्यास के सदस्य ही अपनी कृति प्रेषित करें। जिन साहित्यकारों की सदस्यता नहीं है और इस सम्मान हेतु अपनी कृति प्रेषित करना चाहते हैं, वे संस्थान की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत अपनी कृति प्रेषित कर सकते हैं। इस हेतु वे संस्थान के महासचिव अथवा अध्यक्ष से सम्पर्क कर सकते हैं।

3. पुरस्कार प्राप्ति हेतु रचनाकार की उपस्थिति अनिवार्य है।

4. पुरस्कृत रचनाकार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100/- व द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 धनराशि, अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

5. दिल्ली या दिल्ली से बाहर के रचनाकारों को किसी प्रकार का यात्रा-भत्ता एवं निवास-स्थान संस्था द्वारा उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।

6. प्रत्येक कृति की दो प्रतियों के साथ, साहित्यकार का साहित्यिक परिचय, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ पुस्तक के साथ भेजना अनिवार्य है।

7. प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है।

8. प्रविष्टि भेजने का स्थान – अध्यक्ष, प्रणेता साहित्य संस्थान, 1654 – टाइप 4, दिल्ली आवासीय परिसर, गुलाबी बाग़, दिल्ली-110007

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें-

1. एस. जी. एस. सिसोदिया, अध्यक्ष, मो. -9868917588 ईमेल – [email protected]

2. श्रीमती शकुंतला मित्तल, महासचिव, मो. 9910809231

 ≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments