☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ लिटरेरी वॉरियर ग्रुप द्वारा आयोजित लिटफेस्ट संपन्न ☆

लिटरेरी वॉरियर ग्रुप द्वारा आयोजित लिटफेस्ट 18 नवंबर 2023 को साहित्य अकादमी हॉल, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। लिटरेरी वॉरियर ग्रुप की संस्थापिका नीलम सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में अकादमी पुरस्कार विजेता माननीय वर्षा दास, आई.सी.सी.आर. के डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री अभय के, साक्षी एनजीओ की संस्थापिका डॉ. मृदुला टंडन, विख्यात लेखिका और कवयित्रीयाँ नंदिनी साहू एवम् पद्मजा आइंगर – पैडी थे। इनके अलावा अनेक लेखक, कवि, कवयित्रियों और श्रोताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सन् 2011 में बने कवियों और लेखकों के एक छोटे से ग्रुप ने 2019 में लिटरेरी वॉरियर ग्रुप को जन्म दिया। कोविड काल में कवियों को अपने मन के भाव व्यक्त करने के लिए इस ग्रुप ने अनेक नवोदित कवियों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उन्हें अपनी प्रतिभा को विस्तार देने के लिए उनके फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NeelamSaxenaPoet द्वारा अनेक काव्यगोष्ठियाँ आयोजित कर मंच प्रदान किया। साथ ही सदस्यों की पुस्तकों का विमोचन और उन पर चर्चा के कार्यक्रम भी आयोजित किए। 300 से अधिक सदस्यों वाले इस ग्रुप ने मुम्बई के एन.सी.पी.ए. जैसे कई सुप्रसिद्ध मंचों पर ऐसे कार्यक्रम करने के बाद पहली बार दिल्ली के साहित्य अकादमी हॉल  के मंच पर यह लिटफेस्ट आयोजित किया।

कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन डॉ रेणु मिश्रा एवम् जूही गुप्ते ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अपर्णा प्रधान द्वारा स्वरचित सरस्वती वंदना के गायन से हुई। 18 पुस्तकों का विमोचन माननीय विशिष्ट अतिथियों तथा नीलम सक्सेना द्वारा किया गया। इनमें मीरा भंसाली, वहीदा हुसैन, डॉ. मैत्रीय जोशी, निवेदिता रॉय, डॉ. अंशु शर्मा, डॉ. अपर्णा प्रधान, जूही गुप्ते, माला अग्रवाल (माधवी), सुरेखा साहू, यू.बी. तिवारी, डॉ. सिग्मा सतीश, डॉ. कोयल बिस्वास, डॉ. दिवाकर पोखरियाल, अनूप पांडे, गार्गी सरखेल बागची, और डॉ. रेणु मिश्रा की पुस्तकों के अलावा नीलम सक्सेना की नई पुस्तक बिनीथ द डेड स्किन (Beneath the Dead Skin) भी थी। पुस्तक विमोचन के उपरांत सभी लेखक और लेखिकाओं ने अपनी पुस्तक का संक्षिप्त परिचय दिया।

सब को इवेंट पार्टनर हाइब्रो स्क्राइब्स पब्लिकेशन द्वारा प्रायोजक मेडल्स से सम्मानित किया गया।

उसके बाद कवि-कवियत्रियों ने काव्य पाठ किया। मीरा भंसाली, वहीदा हुसैन, डॉ. मैत्रीय जोशी, डॉ. अंशु शर्मा, डॉ. अपर्णा प्रधान, माला अग्रवाल (माधवी), जूही गुप्ते, सीमा जैन, सुनील चौधरी, ऋत्विका शर्मा, सुरेखा साहू, डॉ. कोयल बिस्वास, गायत्री जोशी अरुणिमा, अनूप पांडे, डॉ. सिग्मा सतीश, मिसना चानू, सरिता त्रिपाठी, पद्मजा आइंगर – पैडी और सीमा श्रीवास्तव ने स्वरचित कविताएं सुनाई जिन्हें विशिष्ट अतिथियों एवं श्रोताओं ने बहुत सराहा।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार दिए गए, जैसे कि सर्वश्रेष्ठ महिला लेखिका, सर्वश्रेष्ठ हिंदी काव्य पुस्तक, सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी कविता संग्रह, सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी फिक्शन पुस्तक, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिक्शन पुस्तक, सर्वश्रेष्ठ नॉन-फिक्शन पुस्तक, इत्यादि। इन पुरस्कारों के विजेता सीमा जैन, सुरेखा साहू, यू. बी. तिवारी, डॉ. मैत्रीय जोशी, निवेदिता रॉय, सुनील चौधरी, डॉ. अपर्णा प्रधान, माधवी अग्रवाल, हरप्रीत कौर, वीना विज, गार्गी सारखेल बागची, रूपम, वहीदा हुसैन, डॉ. कोयल बिस्वास, डॉ. दिवाकर पोखरियाल, ऋत्विक शर्मा, मीरा भंसाली, मंदिरा घोष, और सौमित रहे। नीलम सक्सेना को लीला रमन अनुकरणीय, असाधारण और प्रबुद्ध साहित्यिक प्रतिभा अवार्ड पद्मजा आइंगर – पैडी ने प्रदान किया। इसके अलावा निवेदिता रॉय, पद्मजा आइंगर – पैडी, और रित्विका को कविता वाचन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के खुशनुमा लम्हों को सुनील चौधरी जी ने अपने कैमरे में कैद किया। मीडिया पी.डी.पी. प्रोडक्शन के सौजन्य से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक पर हुआ और उन्होंने तस्वीरें भी खींची।

प्रस्तुति – सुश्री अपर्णा प्रधान एवम् श्री अनुप जालान

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments