☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹 साहित्य की दुनिया – श्री कमलेश भारतीय  🌹

(साहित्य की अपनी दुनिया है जिसका अपना ही जादू है। देश भर में अब कितने ही लिटरेरी फेस्टिवल / पुस्तक मेले / साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने लगे हैं । यह बहुत ही स्वागत् योग्य है । हर सप्ताह आपको इन गतिविधियों की जानकारी देने की कोशिश ही है – साहित्य की दुनिया)

☆ शिमला में पुस्तक मेला और सम्मान समारोह ☆

हिमाचल की राजधानी शिमला में पुस्तक मेला और सम्मान समारोह एक साथ होने जा रहे हैं। पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू करेंगे। दो वर्ष पूर्व इसी पुस्तक मेले में प्रसिद्ध अभिनेत्री दीप्ति नवल मुख्याकर्षण का केंद्र थीं जब उनकी पुस्तक –ए कंट्री दैट काल्ड चाइल्डहुड पर बातचीत की गयी थी। यह पुस्तक अब खूब चर्चित हो चुकी है। इसी प्रकार यहां रोटरी हाल में सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। पांचवां ओकार्ड साहित्य सम्मान डॉ देवेन्द्र गुप्ता को प्रदान किया जायेगा। डाॅ देवेंद्र गुप्ता ‘सेतु’ साहित्यिक पत्रिका के संपादक भी हैं। उन्हें यह सम्मान 25 जून को शिमला रोटरी क्लब टाउन हाल में दिया जाएगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह, सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश होंगी और अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार  नरेश कौशल करेंगे। इस सम्मान समारोह में प्रमुख वक्ता प्रो.मीनाक्षी एफ पॉल, डॉ.देवकन्या ठाकुर, जगदीश बाली और दिनेश शर्मा होंगे। यह जानकारी ओकार्ड इंडिया दिल्ली के संयोजक श्री सचिन चौधरी ने मीडिया को दी। यह समारोह शिमला में आयोजित हो रहे छठे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का यह महत्वपूर्ण आयोजन है क्योंकि ओकार्ड इंडिया प्रति वर्ष पुस्तक मेले के दौरान हिमाचल के किसी लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार को ओकार्ड साहित्य सम्मान प्रदान करती है। अब तक यह सम्मान प्रो.मीनाक्षी एफ पॉल, डॉ.कर्म सिंह, मीनाक्षी चौधरी और आत्मारंजन को दिया जा चुका है। प्रसिद्ध साहित्यकार एस आर हरनोट और हिमालय मंच भी इस कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

दास्तान ए अम्बाला : हिसार की रंग आंगन नाट्य संस्था के संचालक मनीष जोशी के निर्देशन में जिंदल ज्ञान केंद्र के ओपन एयर थियेटर में दास्तान ए अम्बाला का मंचन किया गया।  प्रसिद्ध कलाकार राखी जोशी के भी इसमें योगदान है। इसका निर्देशन मनीष जोशी ने किया तो इसका लेखन यशराज ने किया। प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे पहले अम्बाला में सेना ने विद्रोह किया था न कि मेरठ में ! इसका पहला मंचन अम्बाला में ही किये गया था और गृहमंत्री अनिल विज इसमें मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे थे। मनीष जोशी का दास्तान ए रोहनात भी इससे पहले चर्चित रहा है। बधाई। निरंतर नाटक मंचन के लिये !

डाॅ सुनीता सुधा सम्मानित : हिसार के ओम स्टार्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय की हिंदी विभाग की प्रो डाॅ सुनीता सुधा को विश्व हिंदी साहित्य संस्थान इलाहाबाद उ. प्रदेश की तरफ से वर्ष 2023 का बुद्धिसेन स्मृति सम्मान प्रदान किया गया है। डा. सुनीता सुधा’ को ग़ज़ल की क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भिलाई में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’ वाराणसी की रहने वाली हैं और आजकल हिसार के ओम स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत हैं।

साभार – श्री कमलेश भारतीय, पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी

संपर्क – 1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

(आदरणीय श्री कमलेश भारतीय जी द्वारा साहित्य की दुनिया के कुछ समाचार एवं गतिविधियां आप सभी प्रबुद्ध पाठकों तक पहुँचाने का सामयिक एवं सकारात्मक प्रयास। विभिन्न नगरों / महानगरों की विशिष्ट साहित्यिक गतिविधियों को आप तक पहुँचाने के लिए ई-अभिव्यक्ति कटिबद्ध है।)  

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments