डॉ. हंसा दीप

संक्षिप्त परिचय

यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में लेक्चरार के पद पर कार्यरत। पूर्व में यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो में हिन्दी कोर्स डायरेक्टर एवं भारतीय विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक। तीन उपन्यास व चार कहानी संग्रह प्रकाशित। गुजराती, मराठी व पंजाबी में पुस्तकों का अनुवाद। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ निरंतर प्रकाशित। कमलेश्वर स्मृति कथा पुरस्कार 2020।

☆ कविता ☆ जाने कब ☆ डॉ. हंसा दीप 

कभी धूप, कभी छाँव

जाने क्यों

मौसम इतना खफा हुआ है।

 

काली घटा, कड़कती बिजली

जाने कहाँ

कोई बादल मचला हुआ है।

 

कभी प्यार, कभी नफरत

जाने कैसे  

हवा का रुख बदला हुआ है।

 

बहती नदियाँ, पूछतीं सवाल

जाने कौन

रो-रोकर बेहाल हुआ है।

 

कहीं दूर, कुछ टूटा है

जाने किससे

कोई हाथ छूटा हुआ है। 

☆☆☆☆☆

© डॉ. हंसा दीप

संपर्क – Dr. Hansa Deep, 22 Farrell Avenue, North York, Toronto, ON – M2R1C8 – Canada

दूरभाष – 001 647 213 1817

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments