डॉ भावना शुक्ल

स्त्री शक्ति

 

स्त्री शक्ति स्वरूपा है

जगत रूपा है।

स्त्री की महिमा जग में अपार

थामी है उसने घर की पतवार

उसमे समाया ममता का सागर

जीवन भर भरती सदा स्नेह की गागर।

प्रेम दया करुणा की है मूर्ति

करती है हर रूपों में पूर्ति।

स्त्री ही है पालनहार

उसी से है जन्मा सकल संसार

स्त्री शक्ति की ललकार है

स्त्री

दुर्गा,लक्ष्मी,सरस्वती का है अवतार

मां ,बहन, बेटी है जग का सार।

स्त्री है सबसे न्यारी

है वो हर सम्मान की अधिकारी।

 

©डॉ.भावना शुक्ल

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

अच्छी रचना है

प्रहलाद नारायण माथुर

स्त्री रूप का सुंदर चित्रण।