स्व ऋषि कपूर 

जन्म – 4 सितम्बर 1952

मृत्यु – 30 अप्रैल 2020

श्री वसंत काशीकर,  वरिष्ठ  रंगकर्मी, जबलपुर  

? अलविदा ऋषि कपूर ?

ऋषि कपूर (जन्म: 4 सितंबर 1952, मृत्यु – 30 अप्रैल 2020) एक फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। दिनांक 30/04/2020 को निधन हो गया।
कपूर का जन्म पंजाब के हिंदू परिवार में ऋषि राज कपूर के रूप में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के दूसरे पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ स्कूली शिक्षा की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर; मामा प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ; और पैतृक चाचा, शशि कपूर और शम्मी कपूर सभी अभिनेता हैं। उनकी दो बहनें हैं, बीमा एजेंट रितु नंदा और रिमा जैन।
परम्‍परा के अनूसार उन्‍होने भी अपने दादा और पिता के नक्‍शे कदम पर चलते हूए फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर आए। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्‍म है जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया। जो किशोर अवस्‍था में अपनी  शिक्षिका से ही प्‍यार करने लगता है। परन्‍तु बॉबी फिल्‍म में वे बतौर अभिनेता के रूप में दिखायी दिए। ऋषि कपूर और नीतू सींह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।
इनके दो बच्चे हैं रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं।
भावभीनी श्रद्धांजली

सौजन्य – श्री वसंत काशीकर, वरिष्ठ रंगकर्मी, जबलपुर 

 

श्री सुरेश पटवा, वरिष्ठ लेखक, भोपाल

 

? स्व ऋषि कपूर – पटाक्षेप ?

 

पृथ्वी, राज, ऋषि

नाटक के किरदार

निर्देशक

खींचता डोरी

गिरता पर्दा

पटाक्षेप

****

प्यार इकरार

जोकर बाबी

प्रेम का रोग

खिंची डोर

पटाक्षेप

****

चल दिया मुसाफ़िर

सीधी डगर

अनजान नगर

लौट कर

न आने को

एक और अंक का

पटाक्षेप

कलाकार को विनम्र श्रद्धांजली

– सुरेश पटवा, सुप्रसिद्ध लेखक, भोपाल 

\

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments