प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

☆ “हम चंदा पर” ☆ प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे ☆

चंद्रयान पहुँचा चंदा पर,तीन रंग फहराये।

शान बढ़ी,सम्मान बढ़ गया,हम सारे हर्षाये।।

ज़ीरो को खोजा था हमने,आर्यभट्ट पहुँचाया।

छोड़ मिसाइल शक्ति बने हम,सबका मन लहराया।।

सबने मिल जयनाद गुँजाया,जन-गण-मन सब गाये।

शान बढ़ी,सम्मान बढ़ गया,हम सारे हर्षाये।।

मैं महान हूँ,कह सकते हम,हमने यश को पाया।

एक महागौरव हाथों में,आज हमारे आया।।

जिनको नहीं सुहाते थे हम,उनको हम हैं भाये।

शान बढ़ी,सम्मान बढ़ गया,हम सारे हर्षाये।।

जो कहते थे वे महान हैं,उनको धता बताया।

भारत गुरु है दुनिया भर का,यह हमने जतलाया।।

शान तिरंगा-आन तिरंगा,गीत लबों पर आये।

शान बढ़ी,सम्मान बढ़ गया,हम सारे हर्षाये।।

अंधकार में किया उजाला,ताक़त को बतलाया।

जो समझे थे हमको दुर्बल,उन पर भय है आया।।

जोश लिये हर जन उल्लासित,हम हर दिल पर छाये।

शान बढ़ी,सम्मान बढ़ गया,हम सारे हर्षाये।।

ज्ञान और विज्ञान रचे हम,हमने शशि को पाया।

आशाओं का सूरज दमका,हमने नवल रचाया।।

नया और अनुपम-मंगलमय,विजय-ध्वजा फहराये।

शान बढ़ी,सम्मान बढ़ गया,हम सारे हर्षाये।।

© प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

प्राचार्य, शासकीय महिला स्नातक महाविद्यालय, मंडला, मप्र -481661

(मो.9425484382)

ईमेल – [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments