श्रीमति उषा रानी

(ई-अभिव्यक्ति में साहित्यकार एवं शिक्षिका श्रीमति उषा रानी जी का स्वागत है। बालिका शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित। अनेकों साहित्यिक एवं ऑनलाइन सोशल मीडिया मंचो पर काव्य पाठ। प्रतिष्ठित पत्रिकाओं एवं साझा काव्य संकलनों में कई कवितायें प्रकाशित। एक काव्य संग्रह शीघ्र प्रकाश्य। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता मिशन शक्ति।)

☆ मिशन शक्ति… ☆ श्रीमति उषा रानी

घर-घर जा संदेश पहुॅंचाऍं,

बाल अधिकार से परिचय कराऍं।

सुरक्षा संरक्षण का ज्ञान कराकर,

हेल्पलाइन नंबर प्रयोग कराऍं।।

*

यौन शोषण की पहचान कराऍं,

अपराध पर अब  रोक लगाऍं।

पोक्सो एक्ट कानून लगाकर,

शीघ्र अपराधी को सजा कराऍं।।

*

बाल विवाह एक अपराध है,

जन जागरण अभियान चलाऍं।

बेटियों को शिक्षित कर,

भविष्य सुनहरा बनाऍं।।

*

अभिभावक बैठक कराऍं,

सामाजिक मंच को सुदृढ़ बनाऍं।

मिशन शक्ति के कार्यों से,

नारी को सम्मानित कराऍं।।

*

© श्रीमति उषा रानी (स०अ०)

संपर्क – एफ 224, गंगा नगर, मेरठ, मो नं – 9368814877, ईमेल – – [email protected]

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments