☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ ई-अभिव्यक्ति के श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ प्रतिष्ठित “राही रैंकिंग/Rahi Ranking 2023” में सम्मानित – अभिनंदन ☆ 

शतक एक ऐसी संख्या है जो एक मान्य मुकाम की उद्घोषणा के रूप में स्थापित हो चुकी है . क्रिकेट में शतकीय पारी, उम्र में १०० बरस की जिंदगी, परीक्षाओ में १०० अंको के पूर्णांक वगैरह वगैरह…

वर्ष २०१५ से राही सहयोग संस्थान नामक संस्था ने स्वैच्छिक रूप से कुल पचपन सदस्यों का एक समूह बनाया. इन सदस्यों में कुछ शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थी, संपादक, समीक्षक, सामान्य रूचि शील पाठकों के रूप में कुछ साहित्यानुरागी गृहणियाँ थी । पुस्तकालय कर्मी, प्रकाशक और प्रतिष्ठित पुस्तक विक्रेता तक शामिल थे और शेष इंटरनेट सर्फर्स थे ।

प्रबुद्ध साहित्यिक श्री प्रबोध कुमार गोविल जी की इस पहल का उद्देश्य था कि हिन्दी पाठकों को हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी जगत के १०० सक्रिय श्रेष्ठ रचनाकारों से एक रेंकिंग के जरिये परिचित करवाना. जिससे शोधार्थी, हिंदी पाठको को विश्व में हिंदी के वर्ष के सक्रिय श्रेष्ठ रचनाकारों से परिचित करवाया जा सके । इस सूची में सभी विधाओं के रचनाकारों को एक साथ शामिल किया जाता है।

२०१५ से प्रारंभ यह इरादा अब तक लगातार हर वर्ष मूर्त रूप ले रहा है, और अब इसकी गूंज वैश्विक हो चली है। 

वर्ष २०१७ की इस रैंकिंग के तीसरे वर्ष में लगातार चुने गए साहित्यकारों के विस्तृत साक्षात्कारों पर आधारित एक किताब “हरे कक्ष में दिनभर” श्री प्रबोध कुमार गोविल के संपादन में प्रकाशित हुई. इंडिया नेटबुक्स प्रा लिमि नोएडा के संस्थापक श्री संजीव कुमार एक प्रयोगधर्मी साहित्यकार भी हैं, उनके सहयोग से वर्ष २०२० की राही रैंकिंग सूची में चयनित व्यंग्यकारो, कवियों, लघुकथाकारों, कहानीकारों आदि के विधावार रचना संकलन प्रकाशित किये गये. वरिष्ठ व्यंग्यकार श्री फारूक अफरीदी एवं सुश्री कविता मुखर के संपादन में चटपटे शरारे शीर्षक से राही रेंकिंग २०२० में चयनित व्यंग्यकारों का व्यंग्य संकलन प्रकाशित हुआ है .

गत वर्ष श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव तथा श्री अरूण अर्णव खरे ने राही रैंकिंग के व्यंग्यकारों का संकलन चटपटे शरारे फिर से संपादित किया था।

श्री प्रबोध गोविल जी अपनी साहित्यिक यात्रा मे अविराम तटस्थ और समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। वर्ष २०२२-२०२३ की राही रैंकिंग की घोषणा हो चुकी है।

राही रैंकिंग/Rahi Ranking 2023

  1. ममता कालिया Mamta Kaliya
  2. चित्रा मुद्गल Chitra Mudgal
  3. सूर्यबाला Suryabala
  4. नासिरा शर्मा Nasira Sharma
  5. रामदरश मिश्र Ramdarash Mishra
  6. प्रेम जनमेजय Prem Janamejay
  7. प्रताप सहगल Pratap Sehgal
  8. नंद भारद्वाज Nand Bhardwaj
  9. संजीव कुमार (डॉ) Sanjeev Kumar (Dr)
  10. नीरजा माधव Neerja Madhav
  11. मधु कांकरिया Madhu Kankariya
  12. माधव कौशिक Madhav Kaushik
  13. विनोद कुमार शुक्ल Vinod Kumar Shukla
  14. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (डॉ) Durga Prasad Agrawal (Dr)
  15. सुधा ओम ढींगरा Sudha Om Dhingra
  16. सूरज प्रकाश Suraj Prakash
  17. दामोदर खड़से (डॉ) Damodar Khadse (Dr)
  18. अष्टभुजा शुक्ल Ashtabhuja Shukla
  19. संतोष श्रीवास्तव Santosh Shrivastav
  20. गिरीश पंकज Gireesh Pankaj
  21. दिविक रमेश Rivik Ramesh
  22. रत्न कुमार सांभरिया Ratna Kumar Sambhariya
  23. प्रणव भारती (डॉ) Pranav Bharti (Dr)
  24. बलराम Balram
  25. लालित्य ललित Lalitya Lalit
  26. ज्ञान चतुर्वेदी Gyan Chaturvedi
  27. राजी सेठ Raji Seth
  28. फारूक आफरीदी Farooq Afridi
  29. राम देव धुरंधर (मॉरीशस) Ram Deo Dhurandar (Mauritius)
  30. नीलू गुप्ता ( यूएसए) Nilu Gupta (USA)
  31. मनीषा कुलश्रेष्ठ Manisha Kulshrestha
  32. विनोद साही Vinod Sahi
  33. अंजना संधीर Anjana Sandheer
  34. हरीश नवल Harish Naval
  35. असगर वजाहत Asgar Vajahat
  36. गोपाल चतुर्वेदी Gopal Chaturvedi
  37. यशपाल निर्मल Yashpal Nirmal
  38. उदय प्रकाश Uday Prakash
  39. हंसा दीप Hansa Deep
  40. लक्ष्मी शंकर बाजपेई Laxmi Shankar Bajpai
  41. बुद्धिनाथ मिश्र Buddhi Nath Misra
  42. राजेश जोशी Rajesh Joshi
  43. तेजेंद्र शर्मा Tejendra Sharma
  44. बलराम Balram
  45. सुभाष चंदर Subhash Chandar
  46. विजय कुमार तिवारी Vijay Kumar Tiwari
  47. हरीश पाठक Harish Pathak
  48. विमला भंडारी Vimla Bhandari
  49. उर्मिला शिरीष Urmila Shirish
  50. महेश दर्पण Mahesh Darpan
  51. शैलेंद्र कुमार शर्मा Shailendra Kumar Sharna
  52. रजनी मोरवाल Rajni Morwal
  53. अनुराग शर्मा (यूएसए) Anurag Sharma (USA)
  54. देवेंद्र जोशी Devendra Joshi
  55. हरि राम मीणा Hari Ram Mina
  56. हरि सुमन बिष्ट HariSuman Visht
  57. अरुण अर्णव खरे Arun Arnav Khare
  58. बी एल आच्छा BL Achchha
  59. बुलाकी शर्मा Bulaki Sharma
  60. सुषमा मुनींद्र Sushma Munindra
  61. विवेक रंजन श्रीवास्तव Vivek Ranjan Srivastav
  62. ज्ञान प्रकाश विवेक Gyan Prakash Vivek
  63. अमृत लाल मदान Amrit Lal Madan
  64. संतोष खन्ना Santosh Khanna
  65. रूप सिंह चंदेल Roop Singh Chandel
  66. सुभाष नीरव Subhash Neerav
  67. अरविंद तिवारी Arvind Tiwari
  68. हरि प्रकाश राठी Hari Prakash Rathi
  69. सुरेश ऋतुपर्ण Suresh Rituparna
  70. हरिहर झा (ऑस्ट्रेलिया) Harihar Jha (Australia)
  71. गुर बचन कौर Gurbachan Kaur (USA)
  72. दिलीप तेतरबे Dilip Teterbe
  73. मधु आचार्य Madhu Acharya
  74. सविता चड्ढा Savita Chaddha
  75. अहिल्या मिश्र Ahilya Mishra
  76. नीरज दईया Neeraj Daiya
  77. दिनेश माली Dinesh Mali
  78. कांता राय Kanta Roy
  79. राजेश कुमार Rajesh Kumar
  80. सूरत सिंह ठाकुर Surat Singh Thakur
  81. राजेंद्र जोशी Rajendra Joshi
  82. चंद्रकांता Chandrakanta
  83. श्याम सखा श्याम Shyam Sakha Shyam
  84. सिद्धेश्वर Siddheshwar
  85. मिठेश निर्मोही Meethesh Nirmohi’
  86. दिव्या माथुर (यूके) Divya Mathur (UK)
  87. रति सक्सेना Rati Saxena
  88. जगदीश व्योम Jagdish Vyom
  89. रमा कांत शर्मा Rama Kant Sharma
  90. विकेश निझावन Vikesh Nijhavan
  91. गंगा राम राजी Ganga Ram Raji
  92. सुदर्शन वशिष्ट Sudarshan Vashisht
  93. पिलकेंद्र अरोड़ा Pilkendra Arora
  94. रण विजय राव Ranvijay Rao
  95. हरीश कुमार सिंह Harish Kumar Singh
  96. नीलम कुलश्रेष्ठ Neelam Kulshrestha
  97. सुधा चौहान Sudha Chauhan
  98. सौम्या दुआ Soumya Dua
  99. अलका अग्रवाल सिगतिया Alka Agrawal Sigatia
  100. तन्वी कुंद्रा Tanvi Kundra

यह क्रम निर्बाध जारी रहे । इस शुभ भाव के साथ।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की और से श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई 💐

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
5 1 vote
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments