ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 जून से 8 जून 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। कहते हैं कि समय बड़ा बलवान होता है
जो समय का उपयोग करते,
वो सफल हो जाते हैं।
जो समय की इज्ज़त नही करता,
हाथ मलता रह जाता है
जो भी समय के अनुकूल कार्य करेगा वह सफल रहेगा। जो समय की विपरीत कार्य करेगा वह असफल होगा। आज मैं पंडित अनिल पांडे 2 जून से 8 जून 2025 तक के सप्ताह में कौन सा समय आपके अनुकूल है और कौन सा आपके प्रतिकूल है के बारे में आपको बताऊंगा।
इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मंगल प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा तथा 6 जून के 12:18 रात से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुद्ध प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 6 जून के 8:30 दिन से मिथुन राशि में गोचर करेगा।
आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए ठीक है। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। धन के आने के मात्रा में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके जीवन साथी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको भी थोड़ी सी शारीरिक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 जून कार्यों को करने हेतु उत्तम है। चार-पांच और 6 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए। कोई भी कार्य बहुत सोच समझ के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। धन की कमी हो सकती है। कचहरी के कार्य में बहुत सावधान रहें। कार्यालय में आपको आक्रोशित होने की आवश्यकता नहीं है। आक्रोश करने से बचें। इस सप्ताह आपको थोड़ा सा मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको अपने संतान से भी बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून लाभदायक हैं। सात और 8 जून को कार्यों को करने के पहले आपके विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा, परंतु पेट में कोई समस्या संभव है। कार्यालय में आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। धन आने के मार्ग में रुकावट है परंतु धन आएगा। कचहरी के कार्यों में दिमाग लगाए और उचित कार्य करें। किसी के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। इस सप्ताह आपको भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 जून अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है परंतु उसकी मात्रा कम रहेगी। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। परंतु भाग्य की वजह से कोई कार्य नहीं रुकेगा। आपके जीवन साथी और आपके माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी और आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कार्यालय में इस सप्ताह आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 जून फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में मंगल वारहवें में भाव में स्थित है। यह आपको सावधानी पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के मामलों में लाभ दिला सकता है। इसके अलावा अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको कोई खास मदद नहीं मिल पाएगी। आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर यकीन करें। आप अपने संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों के प्रति सकारात्मक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई बहनों का आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके शत्रु आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपका व्यापार ठीक चलेगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का आपका और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 जून परिणाम दायक हैं। दो और 3 जून को आपके कुछ कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपको अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। संतान को कष्ट संभव है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है परंतु उसकी मात्रा अत्यंत कम रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 जून शुभ है। चार-पांच और 6 जून को आपको कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून फलदायक है। सात और 8 जून को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए। दो और तीन जून को आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्तुओं का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। आपके संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन आने का योग है। भाई बहनों के संबंध कम ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 जून कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवारको दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 जून कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। दो और तीन जून को आपको सचेत होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकेंगे। इस सप्ताह आप रोग से भी मुक्त हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। थोड़ा बहुत धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और 3 जून परिणाम मूलक है। चार-पांच और 6 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह कार्यालय में आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ देगा। एक भाई के साथ आपका तनाव हो सकता है। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। आपके संतान की उन्नति होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन दिन गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈