सूचनाएँ/Information ☆ साहित्यिक गतिविधियाँ ☆ भोपाल से – सुश्री मनोरमा पंत ☆

 ☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹 साहित्यिक गतिविधियाँ ☆ भोपाल से – सुश्री मनोरमा पंत 🌹

(विभिन्न नगरों / महानगरों की विशिष्ट साहित्यिक गतिविधियों को आप तक पहुँचाने के लिए ई-अभिव्यक्ति कटिबद्ध है।)  

🌹 पुस्तकों का लोकार्पण 🌹

विगत सप्ताह  में निम्नलिखित  पुस्तकों का लोकार्पण  हुआ –

  • पर्यावरण  एवं जैव विविधता – श्री राम महेश्वरी संपादक  ‘नेचर इंडिया 
  • पर्यावरण  और भारतीय संस्कृति – डाक्टर आशीश भारती 
  • मन क्यों गुनगुनाए – कल्पना विजयवर्गीय (काव्य संग्रह  )
  • एक पाव सच – डाक्टर  राजेन्द्र  गट्टानी
  • हिन्दुत्व और गाँधी – मनोज जोशी

इसके अतिरिक्त  भोपाल के ऋषभ गर्ग की पुस्तक  ‘ब्लाक चैन फार रियल वर्ल्ड  एप्लीकेशनस’ के डिजिटल  संस्करण का विमोचन न्यूयार्क  में हुआ ।

🌹 ‘लघुकथा शोध संस्थान भोपाल, द्वारा आयोजित  ‘पुस्तक -पखवाड़ा’ कार्यक्रम संपन्न 🌹

विगत सप्ताह  निम्नलिखित  पुस्तकों की समीक्षा ‘लघुकथा शोध संस्थान भोपाल, द्वारा आयोजित  ‘पुस्तक -पखवाड़ा’ कार्यक्रम  में संस्थान प्रभारी श्रीमती कांता राय के निर्देशन में की गई –

  • निन्यानबे का फेर – ज्योति जैन
  • शिखर की ओर – वर्षा चौबे 
  • एक कम साठ राजुरकर राव  – रामाराव वामनकर
  • दुष्यन्त  की गजलों का रचना विधान  – मिथिलेश वामनकर
  • एक तारा – शिरीन भावसार
  • मन की उड़ान – मौसमी परिहार
  • अनुरक्त विरक्त – कांति  शुक्ला
  • अमीर खुसरो – डाक्टर राजेन्द्र सिंह टोनी
  • आड़ा वक्त – राजनारायण बोहरे
  • लोकतंत्र  के बहुरूए – पद्मा शर्मा
  • जिस्मों का तिलिस्म  – सतीश राठी
  • स्वाभिमानी चिड़िया – उषा सोनी

🌹 परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी संपन्न – हिन्दी लेखिका संघ, भोपाल 🌹

हिन्दी लेखिका संघ, भोपाल द्वारा श्री धर्मेन्द्र  सरल के आतिथ्य  में तथा प्रसिद्ध  साहित्यकार  संतोष  श्रीवास्तव  की अध्यक्षता में ‘नव वर्ष  एवं देशभक्ति’ विषय पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।

स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर परिचर्चा एवं युवा काव्य गोष्ठी का आयोजन दुष्यंत स्मारक एवं संग्रहालय में श्री अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न  हुई

दुष्यन्त स्मारक एवं संग्रहालय में निदेशक श्री राजुरकर एवं सह निदेशक श्रीमती कांता राय द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, रायसेन से शैक्षणिक भ्रमण के लिएआए 45 विद्यार्थियों के समूह के साथ संवाद और विमर्श   किया गया ।

☆ ☆ ☆

साभार – सुश्री मनोरमा पंत, भोपाल (मध्यप्रदेश) 

 ≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈