ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (19 मई से 25 मई 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। एक कोटेशन है “यह भी नहीं रहेगा”। इसका अर्थ है जो आज है वह कल नहीं रहेगा अर्थात अगर आज आपके बुरे दिन चल रहे हैं तो यह निश्चित मानिए कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। बुरे दिनों से बिल्कुल नहीं घबराना चाहिए। बुरे दिनों को किस तरह निपटाना है तथा अच्छे दिनों में क्या-क्या लाभ उठाने हैं यही बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आपके पास 19 मई से 25 मई 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर प्रस्तुत हूं।
इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में रहेगा। मंगल कर्क में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र, शनि और वक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे। बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 23 तारीख के 12:31 दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा।
आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
उच्च के शुक्र आपके कुंडली के गोचर में इस समय बारहवें में भाव में विराजमान हैं। जिसके कारण प्रयास करने पर आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। लाभ में कमी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। माता जी के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। कार्यालय में आपको सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से लाभ प्राप्त होगा। सन्तान की तरफ से आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 24 तथा 25 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 22 और 23 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके लाभ के भाव में उच्च के शुक्र विराजमान है। जिसके कारण आपके व्यापार में लाभ की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में बदलाव आएगा। संबंध पहले से मजबूत बनेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग कम है। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय के कार्यों में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपके मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने हेतु उचित है। 24 और 25 मई को कोई कार्य करने के पहले आपको पूरा विचार कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय के कार्यों में आपको सहयोग प्राप्त होगा। नवम भाव में बैठे राहु के कारण भाग्य से आपको मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। भाई बहनों के साथ सहयोग नहीं रहेगा। धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ है। 19 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी प्लानिंग कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है। आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। निकट भविष्य में आपको रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है। कृपया समय-समय पर टेस्ट अवश्य करवाएं। कचहरी के कार्यों में आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको थोड़े धन की प्राप्ति हो पाएगी। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 19 तथा 24 और 25 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर सफलता का योग है। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 19 तथा 22 और 23 मई को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को कुछ परेशानी हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। उनके विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। धन आने का योग है। भाग्य से आपको कोई मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आप अगर प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख फलदायक है। 20, 21 और 24 तथा 25 तारीख को आपको कार्यों को करने में सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका और आपकी माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। शत्रु से आपको सतर्क रहना चाहिए। परंतु सामान्य तौर पर शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 19, 24 और 25 मई परिणाम दायक है। अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो आपके कार्यों को करने में नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक चिताओं में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य से आपको कोई मदद प्राप्त नहीं होगी। भाग्य के सहारे इस सप्ताह बिल्कुल ना रहे। नहीं तो आपको काफी नुकसान होगा। आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर विश्वास करें। और कोई भी कार्य करने के लिए पूरे दिल से मेहनत करें। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतू लाभकारी हैं। 24 और 25 मई को आपको निरंतर सावधान रहना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें साथ ही भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवारहै।
धनु राशि
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के पेट में कुछ समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह बच जाएंगे। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं हैं। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 मई शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सप्तम भाव में बैठे मंगल के कारण आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपके सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य भी थोड़ा कम ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। धन के मामले में भी आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 19 तथा 24 और 25 मई कार्यों को करने हेतु प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। धन किसी बड़े काम के करने के दौरान आएगा। माता जी को मानसिक कष्ट रहेगा। उनका ध्यान रखें। आपकी प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतु अच्छे है। 19 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए और कार्य करने के पहले पूरा जानकारी कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। धन की मात्रा में थोड़ी कमी होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके संतान को भी कष्ट संभव है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – [email protected]
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈