(आज से 34 वर्ष पूर्व 2-3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड, भोपाल से मिक गैस रिसने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी । मेरे काव्य -संग्रह ‘शब्द …. और कविता’ से उद्धृत गैस त्रासदी पर श्रद्धांजलि स्वरूप।)
हम
गैस त्रासदी की बरसियां मना रहे हैं।
बन्द
हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं।
यूका और एण्डर्सन के पुतले जला रहे हैं।
जलाओ
शौक से जलाओ
आखिर
ये सब
प्रजातंत्र के प्रतीक जो ठहरे।
बरसों पहले
हिटलर के गैस चैम्बर में
कुछ इंसान
तिल तिल मरे थे।
हिरोशिमा नागासाकी में
कुछ इंसान
विकिरण में जले थे।
तब से
हमारी इंसानियत
खोई हुई है।
अनन्त आकाश में
सोई हुई है।
याद करो वे क्षण
जब गैस रिसी थी।
यूका प्रशासन तंत्र के साथ
सारा संसार सो रहा था।
और …. दूर
गैस के दायरे में
एक अबोध बच्चा रो रहा था।
ज्योतिषी ने
जिस युवा को
दीर्घजीवी बताया था।
वह सड़क पर गिरकर
चिर निद्रा में सो रहा था।
अफसोस!
अबोध बच्चे….. कथित दीर्घजीवी
हजारों मृतकों के प्रतीक हैं।
उस रात
हिन्दू मुस्लिम
सिक्ख ईसाई
अमीर गरीब नहीं
इंसान भाग रहा था।
जिस ने मिक पी ली
उसे मौत नें सुला दिया।
जिसे मौत नहीं आई
उसे मौत ने रुला दिया।
धीमा जहर असर कर रहा है।
मिकग्रस्त
तिल तिल मौत मर रहा है।
सबको श्रद्धांजलि!
गैस त्रासदी की बरसी पर स्मृतिवश!
(श्री सदानंद आंबेकर जी की हिन्दी एवं मराठी साहित्य लेखन में विशेष अभिरुचि है। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत गंगा स्वच्छता जन-जागरण हेतु गंगा तट पर 2013 से निरंतर प्रवास।
हम श्री सदानंद आंबेकर जी के आभारी हैं इस अत्यंत मार्मिक काव्यात्मक संवाद के लिए जो हमें ही नहीं हमारी अगली पीढ़ी के लिए भी एक संदेश है। )
बैठे थे गंगा के तीरे शीतल मंद पवन बहती थी,
आओ पथिक शांत हो बैठो, कानों में वह ये कहती थी।
कलरव करते पंछी उड़ते, नभमंडल को जाते थे
जाने किस अनगढ़ बोली में, गीत कहाँ के गाते थे।
मेला लगा हुआ ज्यों तट पर, नर नारी की रेलमपेल
डुबकी लेते छप छप करते, पानी में वो खेले खेल।
जटा खोल कर भस्म लगा कर साधू बाबा ध्यान लगाये
मंदिर में कोई श्रद्धा से, घंटी के संग शंख बजाये।
मन्नत पूरी करने कोई, जल में दीप चढ़ाते थे
तन के संग संग मन धोने को, मल मल खूब नहाते थे।
इस हलचल में, कोलाहल में, बात अनोखी जान पड़ी
ध्यान लगा कुछ शांत हुआ तो, सिसकी मेरे कान पड़ी।
देखा तो माता रोती थी मन की बात बताती है
मैंने पूछा माँ कुछ बोलो कैसी पीर सताती है।
गंगा माता रुक कर बोली कैसा अपना नाता है
बेटा होकर जिसे सताये, वो तो तेरी माता है।
मैंने उसे पलटकर बोला माता कैसी बात करे
करते हैं सम्मान तुम्हारा, तेरी पूजा पाठ करे।
फीकी हंसी संग माँ बोली यह कैसा सम्मान हुआ
मेरा आंचल मैला करता, कैसे दूँगी तुझे दुआ।
बेटे तुम मेरे बच्चे हो पाला पोसा प्यार दिया
इस धरती पर मानवता को, मैंने ही संस्कार दिया।
तुमने की भरपूर उन्नति हर्ष मुझे यूं होता है
वन में रहने वाला बेटा, आज महल में सोता है।
ब्रह्माजी ने भूपर भेजा, सबका तारण करने को
मुझसे पुण्य कमाकर बेटा, छोड़ दिया यूं मरने को।
अपनी सुख सुविधा का कचरा, मेरे आंचल में डाला
मरे पशु नाली का पानी, सड़े गले फूलों की माला।
देव मूर्तियाँ फटी जूतियाँ सब मुझमें है डाल दिया
नदियाँ कूड़ादान समझ कर, तुमने इस्तेमाल किया।
अपना नीड़ बनाने तुमने, मेरा जंगल काटा है
हर हर करते जल प्रवाह ने, मेरे तट को छाटा है।
जगह जगह पर बांध बनाकर, जल को तुमने रोका है
अति विकास लाता विनाश है, रोक, अभी भी मौका है।
मेरी बाकी बहिनों पर भी तुमने, खूब किए हैं अत्याचार