ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक -1

सुश्री निशा नंदिनी भारतीय 

 

(सुदूर उत्तर -पूर्व  भारत की प्रख्यात  लेखिका/कवियित्री सुश्री निशा नंदिनी जी  की 150 वे गाँधी जयंती पर यह विशेष कविता. )

☆ कविता – अहिंसा का दूत ☆

 

अहिंसा का दूत एक

चला लकुटिया टेक

सर्वोदय की मांग लेकर

ज्ञान का भाल लेकर

चरखा चला कातता सूत

खादी का संदेश लेकर

साबरमती का साधु संत

करने चला शत्रु का अंत

चला बदलने देश को

भारत के परिवेश को

 

आजादी का परवाना

सत्याग्रह का साथ लेकर

असहयोग आंदोलन को

महिला शिक्षा नीति को

घर घर पहुंचाने को

अहिंसा नीति के बल पर

स्वावलंबन की ज्योति से

राम राज्य की तर्ज पर

जीवन का उत्सर्ग कर

देश को आजाद कर गया।

 

अस्पृश्यता को दूर कर

आत्मानुशासन के बल

सत्य की तलवार लेकर

नैतिकता की ढाल पर

अड़ा रहा मार्ग पर

अहिंसा के द्वार पर

देश प्रेम के बल पर

आदर्श बन युवाओं का

हर प्रहार सह गया

वीर गति पा गया।

 

© निशा नंदिनी भारतीय 

तिनसुकिया, असम

9435533394

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
BANARASEE YADAV

बहुत अच्छा……