प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  की  डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जन्मदिवस पर एक विशेष कविता  डॉ राजेंद्र प्रसाद –  भारत के प्रथम राष्ट्रपति।) 

☆ सन्दर्भ: एकता शक्ति ☆  डॉ राजेंद्र प्रसाद –  भारत के प्रथम राष्ट्रपति

 ग्राम जीरा देई प्रांत बिहार जन्म स्थान

रहकर कोलकाता में पाया ऊंचा ज्ञान

देश सेवा में रहे रत गांधी जी के साथ

सरल जीवन कितना कठिन अनुमान

 

बुद्धि में अतुलित प्रखर युग के बड़े विद्वान

स्वार्थ रहित विनम्र निश्चल छात्र गुणवान

राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित सरल निराभिमान

जैसे कि भारत का हो ग्रामीण कोई किसान

 

जिन्हें छू न पाया जीवन भर कभी अभिमान

जिन्हें था संप्राप्त भारत रत्न का सम्मान

थे प्रसिद्ध वकील अपने समय के विख्यात

उन्हीं के नेतृत्व में बना भारतीय संविधान

 

जो बिहार प्रदेश के जन जन के थे प्राण

सदाकत आश्रम का जिन्होंने करवाया निर्माण

देश के जो राष्ट्रपति पद पर रहे दो दो बार

कोई दिखता नहीं उन सा शांत और महान

 

उस विमल व्यक्तित्व की कर्म याद साभार

करते विनत प्रणाम सब मिल आज बारंबार

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी , रामपुर , जबलपुर

[email protected]

 ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments