ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 मई से 7 मई 2023) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

श्री हनुमान चालीसा  की  प्रत्येक चौपाई एक मंत्र की तरह से हैं।  इन चौपाइयों के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में आजकल मैं आपको बता रहा हूं। आज की चौपाइयां हैं:-

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा ।।

हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के बार बार संपुट पाठ या एकाग्र होकर पाठ करने से  यश,  सम्मान, प्रसिद्धि और कीर्ति बढ़ती है। अगर आपको मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करना हो तो इन चौपाइयों का बार-बार पाठ करना चाहिए।

पंडित अनिल पाण्डेय का आप सभी को नमस्कार। आज मैं आपको 1 मई से 7 मई 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी से  ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में आपको बताऊंगा।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा।इसके उपरांत कन्या और तुला से गोचर करता हुआ 6 तारीख को 3:38 दिन से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और गुरु मेष राशि में रहेंगे।  बुध और राहु मेष राशि में वक्री रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में रहेगा। शनि कुंभ राशि में विचरण करेगा।शुक्र प्रारंभ में वृष राशि में रहेंगे तथा 2 मई के 9:34  दिन से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगें।

आइए अब हम राशि वार साप्ताहिक राशिफल की विवेचना करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका अपने बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। भाइयों के साथ थोड़ा सा विवाद होगा।  भाग्य इस सप्ताह आपका साथ कभी देगा और कभी नहीं देगा। आपको थोड़ा मानसिक क्लेश हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लगातार कार्यों में आपको उलझना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4,5 और 6 मई परिणाम दायक हैं। 7 मई को आपकी कुंडली के गोचर में चंद्रमा की नीच राशि में होने के कारण नीच भंग राज योग बन रहा है। जिसके कारण आप  दुर्घटनाओं से बचेंगे।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन किसी विद्वान ब्राह्मण से भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अर्थात जैसा पहले से चल रहा है वैसा ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने की उम्मीद है। आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है। संतान से कोई विशेष सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक मई सफलता दायक है।  4,5,6 और 7 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। 6 और 7 मई को आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को व्रत रखें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी सी खराबी आएगी। धन आने में कुछ बाधाएं हैं। जिनको आप को दूर करना चाहिए। भाग्य सामान्य है। आपको अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई उत्तम फलदायक है।  7 मई को आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप बीमार हैं तो 7 मई को आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी को कुछ क्षेत्रों में सफलता भी मिल सकती है। कार्यालय में आपको इस सप्ताह तनाव रह सकता है। भाग्य से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी को मानसिक बीमारी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4,5 और 6 मई उत्तम फलदायक हैं। 6 और 7  मई को आपके संतान को कष्ट हो सकता है। अगर आप छात्र हैं तो 6 और 7 मई को आपकी पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पूरे सप्ताह पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

पके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका भाग्य इस सप्ताह कभी साथ देगा और कभी नहीं देगा। धन आ सकता है। संतान से थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 मई उत्तम लाभप्रद हैं। 7 मई को आपके सुख में कमी आएगी। माता जी को भी साथ मई को कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप रात में गाड़ी बिल्कुल ना चलाएं अन्यथा भ्रम के कारण दुर्घटना हो सकती है।आपके शत्रु इस सप्ताह थोड़ा दबे रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई लाभदायक है। 1 मई को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। भाग्य से कभी मदद मिलेगी और कभी नहीं मिलेगी। धन आने का कोई बहुत अच्छा योग नहीं है। आपके जीवन साथी को मानसिक परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाइयों के साथ संबंध बना रहेगा।माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  इस सप्ताह आपके लिए 4,5 और 6 तारीख अच्छी हैं।  6 के दोपहर के बाद से समय में थोड़ी गिरावट आएगी। 2 और 3 तारीख को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। 6 या 7 तारीख को आपको धन हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  मानसिक परेशानियां रहेंगी।  छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। वाहन चलाते समय या अन्य समय सावधान रहें। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। कार्यालय में सावधान रहकर ही कार्य करें। इस सप्ताह आपके लिए 1 मई उत्तम और शुभ फलदायक है। चार पांच और 6 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।  7 तारीख को आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पूरे सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

धनु राशि

अगर आप अविवाहित हैं और विवाह के योग्य हैं, तो विवाह की उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में भी अच्छी प्रगति हो सकती है। धन प्राप्ति की उम्मीद है।  पढ़ाई का बोझ आप पर भारी पड़ेगा। आपके पुत्र  को मानसिक क्लेश हो सकता है। आप के संतान द्वारा  आपको सहयोग किए जाने की इच्छा के बावजूद आपको सहयोग प्राप्त होने में परेशानी जाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई उत्तम और लाभप्रद है। 6 और 7 मई को आपको कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  आपके शत्रु आप से पराजित हो सकते हैं। धन प्राप्त हो सकता है।  माताजी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। वे मानसिक रूप से तनाव में रह सकती हैं। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 मई तथा 6 मई के दोपहर तक का समय सफलता दायक है। 6 मई के दोपहर के बाद से तथा 7 मई को धन हानि हो सकती है। 1 मई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गौ माता को घर की बनी पहली रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में तकलीफ  हो सकती है। लंबी यात्रा का योग है। संतान से थोड़ा बहुत सुख मिलेगा।  किंतु एक संतान आपको सुख नहीं देगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है।  इस सप्ताह आपके लिए 1 मई उत्तम और लाभप्रद है।  2 और 3 मई को आपको सचेत रहना चाहिए।  6 मई के दोपहर के बाद से तथा 7 मई को आपको अपने अधिकारियों से कष्ट हो सकता है।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको शत्रुओं से बाधा हो सकती है।  आपके सुख में थोड़ी परेशानी आ सकती है।  माता जी को खून संबंधी कोई रोग हो सकता है। धन आएगा परंतु उसमें कुछ बाधा भी है।  इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई लाभदायक हैं।  1 मई तथा चार,पांच और 6 मई के दोपहर तक का समय परिणाम मूलक नहीं है। कोई भी कार्य करते समय आपको सावधान रहना चाहिए।  छह के दोपहर के बाद से तथा 7 तारीख को आपका भाग्य आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

आपसे अनुरोध है कि इस साप्ताहिक राशिफल का  उपयोग करें और हमें इसके प्रभाव के बारे में बताएं।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments