ई-अभिव्यक्ति:  संवाद–21        

आपसे संवाद करना और आपकी प्रतिक्रियाएँ जानना फिर उन पर अमल करना मुझे इस क्षेत्र में कुछ करने हेतु सकारात्मक ऊर्जा देता है।

सम्मानित लेखक मित्रों की रचनाएँ अधिक से अधिक पाठकों द्वारा पढ़ी और सराही जाती है तो लगता है कि लेखक मित्र का लेखन सफल हो गया है और मेरा प्रयोग/ प्रयास सार्थक हो रहा है।

इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में लेखक/पाठक मित्रों का योगदान सराहनीय है। आज प्रातः इन पंक्तियों के लिखे जाने तक  जब e-abhivyakti के डेशबोर्ड पर दृष्टि डाली तो हृदय प्रफुल्लित हो उठा। लेखक पाठक मित्रों द्वारा पोर्टल पर विजिटर्स की बढ़ती हुई संख्या (12,600+) का बढ़ता हुआ ग्राफ कुछ और नया प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करता है।

आज के दौर में जब स्तरीय पत्रिकाएँ बाजार से गुम होती जा रहीं हैं ऐसे में डिजिटल मंच पर ई-अभिव्यक्ति जैसे प्रयोग आशा की किरण हैं।

कुछ लेखक मित्रों ने उत्सुकता वश जानना चाहा कि उनकी रचनाएँ कितने पाठकों द्वारा पढ़ी गई?

यदि आप इसे तुलनात्मक दृष्टि से न लें और स्वस्थ प्रतियोगिता की दृष्टि से लें तो मैं गत एक माह में पाठकों द्वारा दस सर्वाधिक पढ़ी गई रचनाएँ एवं उनका लिंक आपसे शेयर करना चाहूँगा। इन्हें आप सांकेतिक रूप से ले सकते हैं क्योंकि इनमें वे संख्याएं सम्मिलित हैं जो पाठकों द्वारा शॉर्ट लिंक का उपयोग करते हुए पढ़ी गईं हैं। इनमें वे संख्याएँ  सम्मिलित नहीं हैं जो पाठकों द्वारा सीधे पोर्टल पर जाकर पढ़ी गईं हैं। अतः वास्तविक पाठकों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। 

  • APRIL 4 मराठी कविता – ☆ असीम बलिदान ‘पोलीस’ ☆ – श्री संतोष ज्ञानेश्वर भुमकर – 263 पाठक – ly/2CWKVcW
  • APRIL 11 हिन्दी कविता – ? सुनहरे पल……… ? – सुश्री बलजीत कौर ‘अमहर्ष’ – 242 पाठक – ly/2GdvHlD
  • APRIL 6 – मराठी आलेख – ? आनंदाचं फुलपाखरू ?- श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे – 150 पाठक – ly/2G2Evuy
  • APRIL 3 – हिन्दी कविता ☆ दोहे ☆ – सुश्री शारदा मित्तल – 116 पाठक -ly/2WCzTRi
  • MAR 18 – मराठी आलेख – * विषवल्ली.. . ! * – डॉ. रवींद्र वेदपाठक – 77 पाठक – ly/2TGFglD
  • APRIL 5 – हिन्दी कविता – ☆ मैं तेरा प्रणय तपस्वी आया हूँ ☆ – डॉ प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव – 68 पाठक – bit.ly/2UiieBV
  • MAR 26 – रंगमंच स्मृतियाँ – “कोर्ट मार्शल” – श्री समर सेनगुप्ता एवं श्री अनिमेष श्रीवास्तव – 66 पाठक -ly/2HHXQU8
  • APRIL 4 – हिन्दी – लघुकथा – ☆ फर्ज़ ☆ – सुश्री ऋतु गुप्ता – 59 पाठक -ly/2OMbTZv
  • APRIL 3 – मराठी कविता – ☆ अळवाचं पाणी ☆ – श्रीमति सुजाता काले – 59 पाठक – ly/2OG4VFm
  • APRIL 12 – हिन्दी कविता ☆ मुक्ता जी के मुक्तक ☆ –डा. मुक्ता – 57 पाठक -ly/2KxhX9F

आज पत्रिकाएं खरीद कर और साझा कर पढ़ने वाले पाठकों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। पुस्तकालय बंद होने की कगार पर हैं। ऐसे में यदि मित्र लेखक / पाठक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, व्हाट्सएप्प या फेसबुक पर लिंक शेयर कर अधिकतम लेखकों /पाठकों तक रचनाओं को उपलब्ध कराने में सफल होते हैं तो निश्चित ही यह प्रयोग सफल होगा।

आज बस इतना ही।

हेमन्त बावनकर 

 

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments